Redmi K80 सीरीज का एक और रिकॉर्ड! 100 दिनों में बिके 35 लाख से ज्यादा स्मार्टफोन!

Redmi K80 के लॉन्च के बाद केवल 100 दिनों में ही सीरीज की 36 लाख यूनिट बिक गईं।

विज्ञापन
Written by हेमन्त कुमार, अपडेटेड: 6 मार्च 2025 11:58 IST
ख़ास बातें
  • Redmi K80 स्मार्टफोन सीरीज ने सेल्स के मामले में रिकॉर्ड बनाया है।
  • लॉन्च के बाद केवल 100 दिनों में ही सीरीज की 36 लाख यूनिट्स बिक गईं।
  • Redmi K80 फोन में Snapdragon 8 Gen 3 चिपसेट दिया गया है।

Redmi K80 सीरीज को कंपनी ने नवंबर 2024 में लॉन्च किया था।

Xiaomi की सब-ब्रांड Redmi ने सेल्स के मामले में एक और रिकॉर्ड बनाया है। कंपनी ने हाल ही में अपनी फ्लैगशिप स्मार्टफोन सीरीज Redmi K80 को लॉन्च किया था। कंपनी ने अब इसकी सेल्स को लेकर जानकारी दी है कि सीरीज ने नया रिकार्ड सेट किया है। कंपनी ने अधिकारिक रूप से घोषणा करते हुए कहा है कि इसकी सेल्स 35 लाख यूनिट्स को पार कर गई है, और वह भी सिर्फ 100 दिनों के भीतर। कंपनी का दावा है कि Redmi K80 सीरीज के लॉन्च के दौरान उस समय जितने भी अन्य स्मार्टफोन लॉन्च हुए, यह उनमें सबसे ज्यादा पॉपुलर साबित हुई है। 

Redmi K80 स्मार्टफोन सीरीज ने सेल्स के मामले में रिकॉर्ड बनाया है। Redmi की ओर से ऑफिशियल तौर पर घोषणा की गई है कि Redmi K80 सीरीज के लॉन्च के बाद केवल 100 दिनों में ही सीरीज की 36 लाख यूनिट्स बिक (via) गईं। Redmi K80 सीरीज को कंपनी ने नवंबर 2024 में लॉन्च किया था। सीरीज में K80 और K80 Pro मॉडल्स को पेश किया गया था। कंपनी की रिपोर्ट में कहा गया है कि लाइनअप की बिक्री के आंकड़े उस समय लॉन्च हुए अन्य प्रतिद्वंदी स्मार्टफोन्स की तुलना में काफी अधिक हैं, जो भारी मार्केट डिमांड को दर्शाता है।
Advertisement

इतना ही नहीं, कथित तौर पर Redmi K80 सीरीज के दो मॉडल्स ने प्रतिद्वंदी ब्रांड के 6 मॉडल्स को संयुक्त बिक्री में पीछे छोड़ दिया है। जिससे पता चलता है कि सेग्मेंट में ब्रांड की पकड़ काफी मजबूत है। लॉन्च के समय से ही K80 सीरीज ने दमदार प्रदर्शन किया और पहले ही दिन 6.6 लाख से ज़्यादा यूनिट्स बिक ​​गईं। दस दिनों के भीतर ही बिक्री 10 लाख के आंकड़े को पार कर गई और सबसे तेज़ी से बिकने वाले K-सीरीज स्मार्टफोन्स का रिकॉर्ड बन गया। 
 

Redmi K80, K80 Pro key specifications

Redmi K80 में Snapdragon 8 Gen 3 चिपसेट दिया गया है। यह फोन 16 जीबी रैम के साथ आता है और इसमें 1TB स्टोरेज दी गई है। फोन में 6.67 इंच का 2K OLED फ्लैट डिस्प्ले मिलता है जिसमें 120Hz रिफ्रेश रेट है। फोन में 6550mAh की बैटरी है जिसके साथ में 90W फास्ट चार्जिंग का सपोर्ट दिया गया है। डिवाइस में 50 मेगापिक्सल का मेन कैमरा मिलता है। सेल्फी के लिए फोन में 20 मेगापिक्सल का कैमरा दिया गया है। 
Advertisement
 
K80 Pro फोन में 6,000mAh की बैटरी है और 120W फास्ट चार्जिंग दी गई है। यह फोन 50W वायरलेस चार्जिंग भी सपोर्ट करता है। इसमें Snapdragon 8 Elite चिपसेट लगा है और 2K LTPS डिस्प्ले मिलता है। 
 
 
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

6.67 इंच

प्रोसेसर

स्नैपड्रैगन 8 जेन 3

फ्रंट कैमरा

20-मेगापिक्सल

रियर कैमरा

50-मेगापिक्सल + 8-मेगापिक्सल

रैम

16 जीबी

स्टोरेज

1 टीबी

बैटरी क्षमता

6550 एमएएच

ओएस

एंड्रॉ़यड 15

रिज़ॉल्यूशन

3200x1440 पिक्सल
 
ख़बरें
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

6.67 इंच

प्रोसेसर

स्नैपड्रैगन 8 जेन 3

फ्रंट कैमरा

20-मेगापिक्सल

रियर कैमरा

50-मेगापिक्सल + 32-मेगापिक्सल + 50-मेगापिक्सल

रैम

16 जीबी

स्टोरेज

1 टीबी

बैटरी क्षमता

6550 एमएएच

ओएस

एंड्रॉ़यड 15

रिज़ॉल्यूशन

3200x1440 पिक्सल
 
ख़बरें

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

हेमन्त कुमार Gadgets 360 में सीनियर ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Samsung Galaxy F70 5G भारत में लॉन्च, 50MP तीन कैमरा, 5000mAh बैटरी वाला बजट फोन!
  2. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹10 हजार से ₹15 हजार में मिल रहे Mivi, Lava, Boltt के AI कैमरा फोन
  3. Poco X8s में मिलेगी 12GB रैम, Snapdragon 7 Gen 4 चिप!
#ताज़ा ख़बरें
  1. Poco X8s में मिलेगी 12GB रैम, Snapdragon 7 Gen 4 चिप!
  2. Samsung Galaxy F70 5G भारत में लॉन्च, 50MP तीन कैमरा, 5000mAh बैटरी वाला बजट फोन!
  3. Honor Win 2 गेमिंग में RedMagic 12 Pro+ को देगा टक्कर! 10,100mAh बैटरी वाला फोन
  4. Samsung Galaxy F70 5G का भारत में लॉन्च आज, ₹20 हजार के अंदर मिलेगा 5000mAh बैटरी वाला फोन
  5. शादी में मिला अनोखा टेक गिफ्ट, ₹ 3 लाख के करीब का तोहफा पाकर रो पड़ा दूल्हा! वीडियो वायरल
  6. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹10 हजार से ₹15 हजार में मिल रहे Mivi, Lava, Boltt के AI कैमरा फोन
  7. IND vs WI T20 Live Streaming: भारत-वेस्ट इंडीज के बीच T20 फाइनल मैच यहां देखें फ्री!
  8. Vivo V80 FE जल्द होगा भारत में लॉन्च, BIS सर्टिफिकेशन में स्पॉट, 7500mAh बैटरी!
  9. RedMagic 12 Pro ग्लोबल मार्केट में 3 नवंबर को होगा लॉन्च, 8400mAh बैटरी
  10. Lenovo ने सस्ता लैपटॉप ग्लोबल मार्केट में किया लॉन्च, Snapdragon X चिप से लैस
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.