Redmi K70e में होगा 1.5K OLED डिस्प्ले, 5500mAh बैटरी, 90W चार्जिंग स्पीड!

Redmi K70 Pro में 90W नहीं, बल्कि 120W फास्ट चार्जिंग का सपोर्ट कंपनी दे सकती है।

विज्ञापन
Written by हेमन्त कुमार, अपडेटेड: 8 नवंबर 2023 09:30 IST
ख़ास बातें
  • Redmi K70e की बैटरी कैपिसिटी 5,500mAh की कही जा रही है।
  • Redmi K70e में MediaTek Dimensity 8300 SoC देखने को मिल सकता है।
  • अफवाह है कि इसे नवंबर में ही मार्केट में उतारा जा सकता है।

Redmi K60 इससे पहले पॉपुलर सीरीज रही है जिसकी सक्सेसर अब Redmi K70 का रेडमी फैंस को इंतजार

Redmi स्मार्टफोन पोर्टफोलियो में अगली पेशकश Redmi K70 सीरीज के रूप में जल्द ही करने वाली है। Xiaomi की सब्सिडिएरी कंपनी की ये सीरीज अब चर्चा में आ चुकी है। Redmi K60 इससे पहले पॉपुलर सीरीज रही है जिसकी सक्सेसर अब Redmi K70 का रेडमी फैंस को इंतजार होगा। इस सीरीज के एक कथित मॉडल Redmi K70e के बारे में लेटेस्ट अपडेट मिला है। खबर है कि सीरीज में K70, K70 Pro और K70e मॉडल्स शामिल होंगे। यहां Redmi K70e फोन के स्पेसिफिकेशंस के बारे में महत्वपूर्ण जानकारी दी गई है। आइए जानते हैं Redmi K70 सीरीज के इस मॉडल में कौन से फीचर्स की उम्मीद की जा रही है। 
 

Redmi K70e Specifications (Expected)

Redmi K70 सीरीज का Redmi K70e स्मार्टफोन लीक्स में आ चुका है। जाने माने टिप्स्टर Anvin ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर डिवाइस के कुछ स्पेसिफिकेशंस लिस्ट किए हैं। टिप्स्टर के मुताबिक Redmi K70e में MediaTek Dimensity 8300 SoC देखने को मिल सकता है। यह मॉडल नम्बर 23117RK66C के साथ बताया जा रहा है। फोन में 1.5K OLED डिस्प्ले बताया गया है। जो कि हाई रिजॉल्यूशन कंटेंट को सपोर्ट करेगा। इसके अलावा फोन की बैटरी कैपिसिटी के बारे में भी यहां जानकारी दी गई है। 

Redmi K70e की बैटरी कैपिसिटी 5,500mAh की कही जा रही है जो कि बड़ी क्षमता में आती है। कंपनी इसके साथ में 90W फास्ट चार्जिंग भी दे सकती है। Redmi K70 के बारे में बात करें तो फोन में Snapdragon 8 Gen 2 SoC देखने को मिल सकता है जबकि K70 Pro, जो कि सीरीज का टॉप वेरिएंट होगा, में Snapdragon 8 Gen 3 प्रोसेसर दिया जा सकता है। यह फोन 2K रिजॉल्यूशन वाले डिस्प्ले के साथ आ सकता है। 

Redmi K70 Pro में 90W नहीं, बल्कि 120W फास्ट चार्जिंग का सपोर्ट कंपनी दे सकती है, ऐसा अनुमान यहां लगाया गया है। कंपनी ने सीरीज की लॉन्च टाइमलाइन के बारे में अभी तक संकेत नहीं दिया है। लेकिन अफवाह है कि इसे नवंबर में ही मार्केट में उतारा जा सकता है। इससे पहले सीरीज के स्मार्टफोन्स को IMEI डेटाबेस में कथित तौर पर स्पॉट किया जा चुका है। कंपनी सीरीज में हाई क्वालिटी कैमरा सेंसर इस्तेमाल करेगी, ऐसी चर्चा है। जल्द ही कंपनी इसके बारे में कुछ घोषणा कर सकती है। 
 
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

6.67 इंच

प्रोसेसर

क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 8+ जेन 1

फ्रंट कैमरा

16-मेगापिक्सल

रियर कैमरा

64-मेगापिक्सल + 8-मेगापिक्सल + 2-मेगापिक्सल

रैम

16 जीबी

स्टोरेज

512 जीबी

बैटरी क्षमता

5500 एमएएच

ओएस

एंड्रॉ़यड 13

रिज़ॉल्यूशन

1440x3200 पिक्सल
 
ख़बरें

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

हेमन्त कुमार Gadgets 360 में सीनियर ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Realme Narzo Power 5G भारत में लॉन्च: 10,001mAh बैटरी वाले फोन की सेल शुरू, जानें कीमत और ऑफर्स
  2. 7,500mAh बैटरी, 100W वायर्ड और 50W वायरेलस चार्जिंग सपोर्ट के साथ आएगा OnePlus 15T, जल्द होगा लॉन्च!
#ताज़ा ख़बरें
  1. 200 मेगापिक्सल के प्राइमरी कैमरा के साथ लॉन्च हुआ Infinix Note 60 Ultra, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  2. Realme Narzo Power 5G भारत में लॉन्च: 10,001mAh बैटरी वाले फोन की सेल शुरू, जानें कीमत और ऑफर्स
  3. 7,500mAh बैटरी, 100W वायर्ड और 50W वायरेलस चार्जिंग सपोर्ट के साथ आएगा OnePlus 15T, जल्द होगा लॉन्च!
  4. A18 Pro चिप और 16 घंटे बैटरी के साथ भारत में लॉन्च हुआ Apple का 'किफायती' MacBook Neo, जानें कीमत
  5. Nothing Phone 3 vs Google Pixel 9 Pro: कैमरा, फीचर्स और कीमत की तुलना, जानें कौन है बेस्ट
  6. UPI पेमेंट करते हुए मोबाइल नंबर नहीं होगा किसी के साथ शेयर, ये हैं आसान स्टेप्स
  7. असली वेबसाइट पर नकली नंबर: कैसे एक क्लिक से आपका बैंक अकाउंट हो जाएगा खाली!
  8. 6,500mAh की बैटरी के साथ लॉन्च हुआ Vivo X300 FE, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  9. Samsung Galaxy A57, Galaxy A37 की बढ़ेगी कीमत! लॉन्च से पहले खुलासा
  10. Tecno लाई सस्ता फोन Pop X, 5000mAh बैटरी, 120Hz, बिना नेटवर्क भी होती है कॉलिंग! जानें कीमत
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.