12GB रैम और 512GB स्‍टोरेज के साथ आया Redmi K50 स्‍मार्टफोन, नया कलर वैरिएंट भी लॉन्‍च

इसमें 6.67 इंच का OLED 2K (1440×3200 पिक्सल) डिस्प्ले है, जिसमें डॉल्बी विजन, HDR10 + सपोर्ट और 120Hz का रिफ्रेश रेट है।

विज्ञापन
प्रेम त्रिपाठी, अपडेटेड: 25 मई 2022 16:57 IST
ख़ास बातें
  • फोन में मीडियाटेक का डाइमेंसिटी 8100 प्रोसेसर दिया गया है
  • Redmi K50 में ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप है
  • फोन के फ्रंट में 20 मेगापिक्सल का कैमरा दिया गया है

डिस्प्ले की पीक ब्राइटनेस 1,200 निट्स तक है और यह गोरिल्ला ग्लास विक्टस के प्रोटेक्‍शन के साथ आता है।

स्‍मार्टफोन कंपनियां अब अपनी डिवाइसेज को ज्‍यादा रैम और स्‍टोरेज से पैक कर रही हैं, ताकि यूजर्स को परफॉर्मेंस से लेकर मल्‍टीटास्किंग तक किसी परेशानी का सामना ना करना पड़े। चीनी ब्रैंड शाओमी (Xiaomi) ने इस साल मार्च में Redmi K50 सीरीज के स्मार्टफोन को अपने होम मार्केट में लॉन्‍च किया था। अब इसे नई रैम और स्‍टोरेज के साथ पैक कर अपडेट किया गया है। जानकारी के अनुसार, स्‍टैंडर्ड Redmi K50 फोन को 12GB रैम और 512GB स्‍टोरेज ऑप्‍शन में खरीदा जा सकता है। कंपनी नया कलर वैरिएंट भी लेकर आई है।  

Redmi K50 स्मार्टफोन के 12GB रैम और 512GB इंटरनल स्टोरेज मॉडल की कीमत 2,899 युआन (33,653 रुपये) है। इसे प्री-ऑर्डर किया जा सकता है और 26 मई से बिक्री के लिए लाया जाएगा। 

डुअल-सिम (नैनो) स्‍लॉट के साथ आने वाला Redmi K50 स्‍मार्टफोन Android 12 पर बेस्‍ड MIUI 13 पर चलता है। इसमें 6.67 इंच का OLED 2K (1440×3200 पिक्सल) डिस्प्ले है, जिसमें डॉल्बी विजन, HDR10 + सपोर्ट और 120Hz का रिफ्रेश रेट है। डिस्प्ले की पीक ब्राइटनेस 1,200 निट्स तक है और यह गोरिल्ला ग्लास विक्टस के प्रोटेक्‍शन के साथ आता है। फोन में मीडियाटेक का डाइमेंसिटी 8100 प्रोसेसर दिया गया है, जो 12GB तक LPDDR5 रैम के साथ है। Redmi K50 में ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप है, जिसमें OIS के साथ 48 मेगापिक्सल का मेन कैमरा मिलता है। साथ में 8 मेगापिक्सल का अल्‍ट्रा वाइड एंगल सेंसर और 2 मेगापिक्‍सल का मैक्रो लेंस है। फ्रंट में 20 मेगापिक्सल का कैमरा दिया गया है। इसमें 5,500mAh की बैटरी है, जिसे 67W फास्‍ट चार्जिंग का सपोर्ट मिलता है। दावा है कि यह 30 मिनट में 80 फीसदी बैटरी फुल कर देती है। इस फोन का वजन 201 ग्राम है।

इसके साथ ही कंपनी ने Redmi K50 सीरीज के लिए एक नया कलर ऑप्‍शन भी पेश किया है, जिसे Qingxue कहा जाता है। यह मैट वाइट बैक पैनल के साथ आता है और 18 जून से 2,399 युआन (27,849 रुपये) की शुरुआती कीमत में खरीदा जा सकेगा। 
Advertisement

गौरतलब है कि ‘Redmi K50' और ‘Redmi K50 Pro' ने अपनी पहली सेल में ही रिकॉर्ड बना दिया था। कंपनी ने बताया था कि उसने सिर्फ 5 मिनट में Redmi K50 सीरीज की 3 लाख 30 हजार से ज्‍यादा यूनिट्स बेचीं। दोनों ही फोन 5G इनेबल्‍ड हैं। इन डिवाइसेज के साथ कंपनी ने Redmi K40S को भी लॉन्‍च किया था। 
Advertisement
 
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: Redmi K50, Redmi K50 12gb ram, redmi k50 new varient
Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. पाकिस्तान में Vivo ने 7050mAh बैटरी वाला V80 Lite 5G किया पेश, भारत के इस फोन का है रीब्रांडेड वर्जन
#ताज़ा ख़बरें
  1. भारत में 25 साल से कम उम्र के युवा Crypto में कर रहे जमकर निवेश, रिपोर्ट में आया चौंकाने वाला डेटा
  2. Haier Mini LED M70 स्मार्ट टीवी लॉन्च, 43 से लेकर 85 इंच डिस्प्ले का है ऑप्शन, जानें कीमत
  3. रफ्तार के बादशाह Usain Bolt का भी रिकॉर्ड तोड़ गया ये रोबोट, चीन में चल रहे ‘Robot Olympics’ में दिखाया जलवा
  4. EV में आई खराबी तो इंजीनियर ने खुद रिपेयर कर डाली, सर्विस सेंटर से बहुत कम आया खर्च!
  5. ₹3 हजार तक महंगे हुए Moto Edge 60 Fusion और Edge 70 Fusion, सस्ती कीमत में खरीदने का आज आखिरी मौका!
  6. स्पेस में होगा भारत का अपना स्टेशन, जाने कब बनकर होगा तैयार, ISRO चेयरमैन का खुलासा
  7. BGMI Redeem Codes: देर हो जाए, उससे पहले रिडीम कर लो ये 50 नए कोड, फ्री मिलेंगे कई रिवॉर्ड
  8. Lava Virat V1 Pro 5G ने दी 50MP कैमरा, 6000mAh बैटरी के साथ दस्तक, जानें सबकुछ
  9. TVS की बिक्री में आया उछाल! iQube, Jupiter, Apache, Ntorq से लेकर Ronin तक, यहां देखें हर मॉडल की सेल्स
  10. पाकिस्तान में Vivo ने 7050mAh बैटरी वाला V80 Lite 5G किया पेश, भारत के इस फोन का है रीब्रांडेड वर्जन
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.