Redmi K50 सीरीज़ MediaTek Dimensity और Snapdragon प्रोसेसर के साथ होगी लॉन्च!

टिप्सटर ने बताया है कि इन चार प्रोसेसर में मीडियाटेक डायमेंसिटी 7000 प्रोसेसर, मीडियाटेक डायमेंसिटी 9000 प्रोसेसर, स्नैपड्रैगन 870 प्रोसेसर और अघोषित Snapdragon 8 Gen 1 प्रोसेसर शामिल होंगे।

विज्ञापन
Satvik Khare, अपडेटेड: 30 नवंबर 2021 17:37 IST
ख़ास बातें
  • Redmi K50 सीरीज़ में मिल सकता है MIUI 13 प्री-इंस्टॉल
  • Snapdragon से लैस फोन MediaTek मॉडल्स से फास्ट होंगे
  • Redmi K50 सीरीज़ दो MediaTek और दो Snapdragon प्रोसेसर से लैस होगी
Redmi K50 सीरीज़ पर इन दिनों काम चल रहा है। टिप्सटर के अनुसार, आगामी Redmi K सीरीज़ के फ्लैगशिप स्मार्टफोन चार अलग-अलग प्रोसेसर से लैस होंगे- इनमें दो प्रोसेसर मीडियाटेक के होंगे और दो प्रोसेसेसर क्वालकॉम के। टिप्सटर ने यह भी उल्लेख किया है कि रेडमी के50 सीरीज़ के चार मॉडल्स में नया MIUI 13 प्री-इंस्टॉल आएगा। दो मीडियाटेक प्रोसेसर को लेकर जानकारी दी गई है कि यह मीडियाटेक डायमेंसिटी 7000 और मीडियाटेक डायमेंसिटी 9000 होंगे।  

टिप्सटर Digital Chat Station ने आगामी Redmi K50 सीरीज़ के स्मार्टफोन के प्रोसेसर से जुड़ी जानकारी दी है। टिप्सटर ने बताया है कि इन चार प्रोसेसर में जल्द लॉन्च होने वाला मीडियाटेक डायमेंसिटी 7000 प्रोसेसर, हाल ही में लॉन्च हुआ मीडियाटेक डायमेंसिटी 9000 प्रोसेसर, स्नैपड्रैगन 870 प्रोसेसर और अघोषित Snapdragon 8 Gen 1 प्रोसेसर शामिल होंगे। टिप्सटर के मुताबिक, क्वालकॉम प्रोसेसर से लैस Redmi स्मार्टफोन MediaTek प्रोसेसर की तुलना में ज्यादा फास्ट होंगे।

Digital Chat Station ने यह भी संकेत दिए हैं कि रेडमी के50 सीरीज़ के स्मार्टफोन्स में MIUI 13 प्री-इंस्टॉल आएगा। हालांकि, फिलहाल यह साफ नहीं है कि यह नया MIUI Android 11 आधारित होगा या फिर Android 12 पर।

इस महीने की शुरुआत में टिप्सटर ने बताया था कि Redmi K50 Gaming Standard Edition और Redmi K50 Gaming Pro के कोडनेम Matisse (फ्रेंट आर्टिस्ट Henri Matisse पर आधारित) और Rubens (जर्मन आर्टिक्सट Peter Paul Rubens पर आधारित) है।
Advertisement

टिप्सटर के अनुसार, रेडमी के50 गेमिंग एडिशन मीडियाटेक डायमेंसिटी 7000 प्रोसेसर से लैस होगा, जबकि रेडमी के5 प्रो फोन मीडियाटेक डायमेंसिटी 9000 प्रोसेसर से लैस होगा। इसमें ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप दिया जा सकता है, जिसका प्राइमरी कैमरा 64 मेगापिक्सल Samsung ISOCELL GW3 सेंसर का होगा।
Advertisement

वहीं, दूसरी ओर Redmi K50 Pro स्मार्टफोन में कथित रूप से ग्लोबली Poco ब्रांड के तहत पेश किया जाएगा, अटकलें लगाई जा रही है कि यह Poco F4 GT या फिर Poco F3 GT के रूप में दस्तक देगा। इसको लेकर यह भी कहा गया है कि इसमें 120 हर्ट्ज़ या फिर 144 हर्ट्ज़ रिफ्रेश रेट के साथ Goodix और FPC फिंगरप्रिंट सेंसर मिलेंगे। इसमें क्वाड रियर कैमरा सेटअप मिलेगा, जिसका प्राइमरी कैमरा 64 मेगापिक्सल का Sony Exmor IMX686 होगा।

 
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Vivo V80 Lite 5G आ रहा 10,000mAh बैटरी, 50MP दो कैमरा के साथ, 3 सितंबर को होगा लॉन्च
  2. 7,000mAh की बैटरी और टैबलेट जैसे डिस्प्ले के साथ पेश हुआ Huawei Pura X View 
  3. 8 हजार से सस्ता खरीदें 25 हजार एमआरपी वाला Motorola फोन! 50MP कैमरा, 5200mAh बैटरी
  4. EV खरीदने के लिए ₹10 लाख से कम बजट? ये 4 टॉप इलेक्ट्रिक कार हैं आपके लिए
#ताज़ा ख़बरें
  1. मोबाइल मार्केट में 'मेक इन इंडिया' की धूम! 99% से ज्यादा मोबाइल फोन भारत खुद बना रहा
  2. चाइनीज कंपनी Unitree के 'सुपरमैन' रोबोट ने तोड़े रिकॉर्ड, 46 किलोमीटर प्रतिघंटा की रफ्तार से दौड़ा, वीडियो वायरल
  3. 32, 43 इंच बजट TV जल्द हो सकते हैं महंगे! Hisense India सीईओ ने चेताया
  4. 8 हजार से सस्ता खरीदें 25 हजार एमआरपी वाला Motorola फोन! 50MP कैमरा, 5200mAh बैटरी
  5. EV खरीदने के लिए ₹10 लाख से कम बजट? ये 4 टॉप इलेक्ट्रिक कार हैं आपके लिए
  6. Samsung Galaxy S26 FE में हो सकते हैं तीन कलर्स के ऑप्शन
  7. Vivo T5 5G जल्द होगा भारत में लॉन्च, 3D कर्व्ड डिस्प्ले
  8. Lava Virat V1 Pro 5G जल्द होगा भारत में लॉन्च, Unisoc T8200 हो सकता है चिपसेट
  9. JCB Hydromax: दुनिया की सबसे तेज कार! 653km प्रतिघंटा की रफ्तार, हाईड्रोजन की ताकत, जानें सबकुछ
  10. 7,000mAh की बैटरी और टैबलेट जैसे डिस्प्ले के साथ पेश हुआ Huawei Pura X View 
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.