Redmi K40 सीरीज़ में एक से ज्यादा फोन होंगे स्नैपड्रैगन 888 प्रोसेसर से लैस!

Xiaomi ने प्रोसेसर के अलावा रेडमी के40 के किसी स्पेसिफिकेशन की जानकारी कंफर्म नहीं की है। लेकिन फरवरी लॉन्च को देखकर अनुमान लगाया जा सकता है कि आने वाले हफ्तों में अन्य स्पेसिफिकेशन से भी पर्दा उठाया जा सकता है।

विज्ञापन
Vineet Washington, अपडेटेड: 18 जनवरी 2021 16:36 IST
ख़ास बातें
  • Redmi K40 सीरीज़ चीन में फरवरी में होगी लॉन्च
  • सीरीज़ के फोन स्नैपड्रैगन 888 प्रोसेसर से होंगे लॉन्च
  • फोन में मिल सकता है क्वाड रियर कैमरा सेटअप

Redmi K40 सीरीज़ में पॉप-अप कैमरा की जगह मिल सकता है होल-पंच कैमरा

Redmi K40 सीरीज़ में एक से ज्यादा स्मार्टफोन स्नैपड्रैगन 888 प्रोसेसर से लैस होंगे, जिसकी जानकारी खुद Xiaomi के एग्जिक्यूटिव ने दी है। Redmi के प्रोडक्ट डायरेक्टर Wang Teng Thomas ने चीनी माइक्रो ब्लॉगिंग वेबसाइट पर बिना रेडमी के40 सीरीज़ के नाम को साफ किए यह जानकारी टीज़ की है। रेडमी के40 को लेकर कंपनी यह जानकारी पहले ही साफ कर चुकी है कि यह फोन फरवरी में स्नैपड्रैगन 888 प्रोसेसर के साथ लॉन्च होगा। लेटेस्ट जानकारी के बाद अब संभावना जताई जा सकती है कि रेडमी के40 सीरीज़ में अब एक अन्य फोन भी इसी प्रोसेसर के साथ दस्तक दे सकता है। रेडमी के40 सीरीज़ लॉन्च की तारीख को लेकर फिलहाल कोई जानकारी सार्वजनिक नहीं की गई है।

Redmi के प्रोडक्ट डायरेक्टर Wang Teng Thomas ने Redmi के जनरल मैनेजर Lu Weibing के वीबो पोस्ट में रिप्लाई करते हुए कहा कि एक से अधिक फोन स्नैपड्रगैन 888 प्रोसेसर के साथ आ सकते हैं। वहीं, Weibing के पोस्ट में आगामी सीरीज़ के फोन के बारे में किसी प्रकार की जानकारी साफ नहीं की गई थी, इसमें केवल ‘K40' हैशटैग दिया गया था। जिससे अंदाजा लगाया जा रहा है कि थॉमस Redmi K40 सीरीज़ के फोन के बारे में बात कर रहे हैं। दोनों में से किसी पोस्ट में रेडमी के40 सीरीज़ के बारे में कोई जानकारी नहीं दी गई है।
Advertisement

पिछले हफ्ते Weibing ने पुष्टि की थी कि रेडमी के40 अगले महीने चीन में लॉन्च होगा, जिसे स्नैपड्रैगन 888 चिपसेट के साथ पेश किया जाना है। उन्होंने यह भी पुष्टि की है कि रेडमी के40 सीरीज़ किफायती फ्लैगशिप होगी और इसकी कीमत 2,999 चीनी युआन (लगभग 34,000 रुपये) से शुरू होगी। यह रेडमी के40 सीरीज़ में बेस वेरिएंट की कीमत हो सकती है।

रेडमी के40 लम्बे समय से खबरों में बना हुआ है, जिसको लेकर कई अफवाहें, लीक्स व सर्टिफिकेशन वेबसाइट की लिस्टिंग कथित रूप से सामने आ चुकी हैं। फोन को लेकर कहा जा रहा है कि यह 33 वॉट फास्ट चार्जिंग सपोर्ट से लैस होगा। पिछले महीने रेडमी के40 को लेकर कहा गया था कि इस फोन में सेल्फी के लिए पॉप-अप कैमरा डिज़ाइन की जगह होल-पंच कटआउट मौजूद होगा।  
Advertisement

रेडमी के40 की कथित लाइव तस्वीरें भी हाल ही में सामने आई थी, जिसे टिप्सटर द्वारा वीबो पर साझा किया गया था। इन तस्वीरों में फोन का फ्रंट पैनल होल-पंच कटआउट के साथ देखा गया था, जबकि पिछले हिस्से पर क्वाड रियर कैमरा सेटअप और यूएसबी टाइप-सी पोर्ट के साथ 3.5mm हेडफोन जैक को देखा जा सकता था।
Advertisement

साल 2020 में जून में सामने आई लीक के मुताबिक, रेडमी के40 फोन मीडियाटेक डायमेंसिटी 1000प्लस प्रोसेसर से लैस होगा, जो कि इस सीरीज का कोई एक फोन हो सकता है।

फिलहाल, शाओमी ने प्रोसेसर के अलावा रेडमी के40 के किसी स्पेसिफिकेशन की जानकारी कंफर्म नहीं की है। लेकिन फरवरी लॉन्च को देखकर अनुमान लगाया जा सकता है कि आने वाले हफ्तों में अन्य स्पेसिफिकेशन से भी पर्दा उठाया जा सकता है।
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: , Redmi, Redmi K40, Redmi K40 series, Snapdragon 888, Xiaomi
Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. आ गया Cyclon AI Phone, बोलने पर बना देगा नया ऐप, बिना छूए मैसेज और कॉल का जवाब देगा, एंड्रॉयड-iOS की होगी छुट्
  2. 200MP कैमरा और 7800mAh बैटरी वाली Vivo X500 Series की प्री-बुकिंग शुरू, 25 नवंबर को लॉन्च!
  3. ₹14249 में Samsung का 5G फोन, 6000mAh बैटरी और 50 मेगापिक्सल कैमरा, मौका हाथ से न जाने दें
  4. Samsung Galaxy A38 में मिल सकती है 6,000mAh की बैटरी, 50 मेगापिक्सल प्राइमरी कैमरा
#ताज़ा ख़बरें
  1. ₹14249 में Samsung का 5G फोन, 6000mAh बैटरी और 50 मेगापिक्सल कैमरा, मौका हाथ से न जाने दें
  2. Jio का गजब रिचार्ज प्लान, बिना डेली स्पीड लिमिट के चलाएं अनलिमिटेड 5G इंटरनेट, कीमत सिर्फ 15 रुपये
  3. आ गया छोटा सा इनवर्टर Luminous PIXEL, कहीं भी ले जाओ, बिजली जाने के झंझट से देगा छुटकारा
  4. 200MP कैमरा और 7800mAh बैटरी वाली Vivo X500 Series की प्री-बुकिंग शुरू, 25 नवंबर को लॉन्च!
  5. Samsung Galaxy A38 में मिल सकती है 6,000mAh की बैटरी, 50 मेगापिक्सल प्राइमरी कैमरा
  6. फ्री में देखें बॉलीवुड फिल्में और म्यूजिक, LG Channels में 170 से ज्यादा चैनल पर मिलेगा एंटरटेनमेंट!
  7. Vivo X500 FE में मिल सकती है 6,500mAh बैटरी, IMDA डेटाबेस पर हुई लिस्टिंग
  8. Apple की iPhone 18 के लॉन्च की तैयारी, 6.3 इंच हो सकता है डिस्प्ले
  9. Delhi Air Pollution: Air Purifier खरीदने का प्लान? ऐसे चुनें अपने घर के लिए सही डिवाइस
  10. Oppo Find X10 Ultra में मिल सकता है MediaTek Dimensity 9600 Pro चिपसेट
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.