Redmi K30 के बारे में सामने आई यह अहम जानकारी

Redmi K30: Xiaomi के सब-ब्रांड रेडमी के जनरल मैनेजर लू वीबिंग ने आगामी रेडमी के30 स्मार्टफोन के बारे में खुलासा करके एक नई जानकारी से पर्दा उठाया है।

विज्ञापन
गौरव शुक्ला, अपडेटेड: 27 अगस्त 2019 16:05 IST
ख़ास बातें
  • Redmi K30 के दो वेरिएंट उतारे जा सकते हैं
  • रेडमी के30 का एक वेरिएंट 5G और दूसरा 4G सपोर्ट से हो सकता है लैस
  • Redmi K20 सीरीज़ से इस साल मई में उठा था पर्दा

Redmi K30 के बारे में सामने आई यह अहम जानकारी

Redmi K30: Redmi K20 Series को लॉन्च हुए अभी तीन महीने भी नहीं हुए और Xiaomi के सब-ब्रांड रेडमी के जनरल मैनेजर लू वीबिंग ने रविवार को इस बात का खुलासा किया है कि आगामी रेडमी के30 स्मार्टफोन 5G सपोर्ट के साथ आएगा। लू वीबिंग ने रेडमी के30 से संबंधित अन्य कोई जानकारी तो साझा नहीं की है। रेडमी के30 के दो वेरिएंट उतारे जा सकते हैं एक 4जी और दूसरा 5G सपोर्ट के साथ। याद करा दें कि चीनी मार्केट में रेडमी के20 सीरीज़ से इस साल मई में पर्दा उठाया गया था। रेडमी के20 सीरीज़ के दोनों ही फोन इन-डिस्प्ले फिंगरप्रिंट सेंसर और ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप के साथ आते हैं।

चीन की माइक्रोब्लॉगिंग साइट वीबो पर एक पोस्ट के जरिए लू वीबिंग ने इस बात की जानकारी दी है कि Redmi K30 स्मार्टफोन 5जी सपोर्ट करेगा। रेडमी के20 सीरीज़ के अंतर्गत Redmi K20 और Redmi K20 Pro स्मार्टफोन को उतारा गया था। जुलाई में इन दोनों ही हैंडसेट को भारत में लॉन्च किया गया था।

Xiaomi ने रेडमी के20 और रेडमी के20 प्रो को यूरोप और चुनिंदा एशियाई बाजारों में Mi 9T और Mi 9T Pro नाम से उतारा है। रेडमी के20 प्रो फ्लैगशिप तो वहीं रेडमी के20 कंपनी का मिड-रेंज़ स्मार्टफोन है। रेडमी के30 भी मिड-रेंज़ स्मार्टफोन हो सकता है जिसे 5जी सपोर्ट के साथ उतारा जाएगा।
 
Nokia ब्रांड के फोन बनाने वाली कंपनी HMD Global ने भी खुलासा किया है कि कंपनी अगले साल किफायती 5जी फोन को लॉन्च करेगी। वीवो ने हाल ही में Vivo iQoo Pro 5G स्मार्टफोन को लॉन्च किया है। मीडियाटेक इस साल के अंत तक अपना खुद का 5G प्रोसेसर लॉन्च कर सकती है और इससे 5G फोन की कीमत कम होने की उम्मीद है।
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: Redmi K30, Redmi, Xiaomi
Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर्स की बिक्री में 7 प्रतिशत की बढ़ोतरी, TVS Motor का पहला रैंक बरकरार
  2. Oppo F35 5G, Oppo F35 Pro 5G जल्द होंगे भारत में लॉन्च, Geekbench पर हुई लिस्टिंग
  3. ₹35,000 वाला फोन अब इतने रुपये में मिल रहा, 50MP कैमरा और बड़ी बैटरी भी
#ताज़ा ख़बरें
  1. IND vs PAK Live: एशियन गेम्स में भारत-पाकिस्तान का फाइनल क्रिकेट मैच आज, यहां देखें LIVE
  2. 'जरूरी रीचार्ज प्लान पहले दिखाएं'! Jio, Airtel, Vi की नहीं चलेगी मनमानी, TRAI ने लागू किए नए नियम
  3. Vivo X300 FE ₹9 हजार सस्ता खरीदें! धांसू कैमरा फोन पर जबरदस्त डिस्काउंट
  4. Mahindra का EV मार्केट में दमदार परफॉर्मेंस, 1 लाख से ज्यादा हुई इलेक्ट्रिक SUV की सेल्स
  5. OnePlus 16 में मिलेगी ज्यादा कैपेसिटी वाली बैटरी, अगले सप्ताह होगा लॉन्च
  6. इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर्स की बिक्री में 7 प्रतिशत की बढ़ोतरी, TVS Motor का पहला रैंक बरकरार
  7. Oppo F35 5G, Oppo F35 Pro 5G जल्द होंगे भारत में लॉन्च, Geekbench पर हुई लिस्टिंग
  8. ये 5 नए 5G फोन जल्द होंगे भारत में लॉन्च, 10,000mAh तक बैटरी और दमदार कैमरा
  9. ₹35,000 वाला फोन अब इतने रुपये में मिल रहा, 50MP कैमरा और बड़ी बैटरी भी
  10. 7000mAh बैटरी और 200MP कैमरा वाले 5 नए फोन, कीमत सुनकर चौंक जाएंगे!
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.