Redmi K20 में होगा लेटेस्ट इन-डिस्प्ले फिंगरप्रिंट सेंसर

Weibo पोस्ट के ज़रिए रेडमी की टीम ने आधिकारिक तौर पर ऐलान कर दिया है कि Redmi K20 सातवें जेनरेशन वाले इन-डिस्प्ले फिंगरप्रिंट सेंसर से लैस होगा।

विज्ञापन
जगमीत सिंह, अपडेटेड: 22 मई 2019 18:41 IST
ख़ास बातें
  • Redmi K20 और Redmi K20 Pro होंगे 28 मई को लॉन्च
  • स्नैपड्रैगन 855 प्रोसेसर से लैस होंगे रेडमी के ये स्मार्टफोन
  • Redmi K20 को सबसे पहले चीनी मार्केट में लॉन्च किया जाएगा
Redmi K20 सातवें जेनरेशन वाले इन-डिस्प्ले फिंगरप्रिंट सेंसर के साथ आएगा। यह जानकारी Xiaomi के सब-ब्रांड Redmi ने Weibo पर एक पोस्ट ज़ारी करके दी। गौर करने वाली बात है कि नए Redmi फ्लैगशिप फोन को 28 मई को लॉन्च किया जाना है। इससे ठीक पहले नया टीज़र ज़ारी हुआ है। इसके अतिरिक्त Redmi K20 और Redmi K20 Pro स्मार्टफोन को चीन में 3सी सर्टिफिकेशन मिल गया है। सर्टिफिकेशन से पता चला है कि Redmi K20 हैंडसेट 18 वॉट की फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करेगा और Redmi K20 Pro 27 वॉट की फास्ट चार्जिंग सपोर्ट के साथ आएगा। दावा तो यह भी है कि Redmi K20 को ग्लोबल मार्केट में Xiaomi Mi 9T के नाम से लाया जाएगा।

Weibo पोस्ट के ज़रिए रेडमी की टीम ने आधिकारिक तौर पर ऐलान कर दिया है कि Redmi K20 सातवें जेनरेशन वाले इन-डिस्प्ले फिंगरप्रिंट सेंसर से लैस होगा। Redmi के जनरल मैनेजर लू विबिंग ने एक अलग पोस्ट में इस सेंसर के बारे में विस्तार से बताया। उन्होंने कहा कि इसमें 3P लेंस के साथ एक छोटा मैक्रो कैमरा होगा। सेंसर में 7.2- माइक्रॉन अल्ट्रा-लार्ज पिक्सल होने दावा है। इसके अलावा फिंगरप्रिंट स्कैनिंग एरिया को 15 प्रतिशत बढ़ा दिया गया है।
Advertisement

याद रहे कि Mi 9 को इस साल फरवरी महीने में पांचवें जेनरेशन वाले इन-डिस्प्ले फिंगरप्रिंट सेंसर के साथ पेश किया गया था। हालांकि, कंपनी ने अपने किसी भी स्मार्टफोन को छठे जेनरेशन वाले सेंसर के साथ नहीं पेश किया है।

आधिकारिक टीज़र के अलावा Redmi K20 और Redmi K20 Pro को चीन में कथित तौर पर 3सी सर्टिफिकेशन मिल गया है। M1903F11A, M1903F11T और M1903F11C मॉडल नंबर वाले हैंडसेट को 3C सर्टिफिकेशन मिला है। माना जा रहा है कि यह Redmi K20 Pro है। पता चला है कि यह 27 वॉट की फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करेगा।
Advertisement

इसके अलावा 3सी लिस्टिंग में M1903F10A, M1903F10T और M1903F10C मॉडल नंबर के साथ एक अलग फोन है। यह Redmi K20 के वेरिएंट लगते हैं और ये 18 वॉट की फास्ट चार्जिंग के साथ आएंगे।
Advertisement

जैसा कि हमने आपको पहले बताया, Redmi K20 को चीनी मार्केट में 28 मई को लॉन्च किया जाना है। इस हैंडसेट को जल्द ही भारत में भी पेश किए जाने की उम्मीद है। इस संबंध में Redmi India ने टीज़र भी ज़ारी कर दिया है।

 
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: , Redmi K20, Redmi K20 Pro, Xiaomi Mi 9T, Mi 9T, Redmi, Xiaomi
Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Xiaomi 18 Pro Max हुआ लॉन्च, 2 डिस्प्ले के साथ मिलेगी 8500mAh की तगड़ी बैटरी और 200MP के 2 कैमरे
  2. Vivo S2 FE के भारत में लॉन्च की तैयारी, 10,000mAh हो सकती है बैटरी
  3. Samsung के इस फोन पर आई जबरदस्त छूट, मिल रहा ₹22 हजार सस्ता, ऐसे खरीदें
  4. Vivo Y600i में मिल सकता है 6.87 इंच डिस्प्ले, चाइना टेलीकॉम पर हुई लिस्टिंग
  5. Redmi के 10000mAh बैटरी वाले Note 17 Pro Max 5G की सेल शुरू, ₹5,000 डिस्काउंट पर यहां से खरीदें
  6. Mivi One 5G फोन भारत में आज होगा लॉन्च, ₹15 हजार से कम होगी कीमत! जानें और क्या-क्या मिलेगा
  7. Xiaomi Pad 9 और Pad 9 Pro हुए लॉन्च; पावरफुल प्रोसेसर, 11,000mAh बैटरी और 144Hz डिस्प्ले का मिलेगा कॉम्बो
  8. Flipkart Big Billion Days Sale 2026: आज से इन 6 स्मार्टफोन पर मिलेगी Early Bird Deal, कीमत ₹8,999 से शुरू
  9. Lava Virat Power के जल्द लॉन्च की तैयारी, IMEI डेटाबेस पर हुई लिस्टिंग
  10. Ai+ Nova 2 Power 5G की आज से सेल शुरू, ₹16 हजार में 7000mAh बैटरी और 120Hz डिस्प्ले, यहां से खरीदें
  11. Red Magic 12 Pro+ में मिलेगा Snapdragon 8 Elite Extreme Gen 6 चिपसेट
#ताज़ा ख़बरें
  1. Xiaomi Pad 9 और Pad 9 Pro हुए लॉन्च; पावरफुल प्रोसेसर, 11,000mAh बैटरी और 144Hz डिस्प्ले का मिलेगा कॉम्बो
  2. Flipkart Big Billion Days Sale 2026: आज से इन 6 स्मार्टफोन पर मिलेगी Early Bird Deal, कीमत ₹8,999 से शुरू
  3. Mivi One 5G फोन भारत में आज होगा लॉन्च, ₹15 हजार से कम होगी कीमत! जानें और क्या-क्या मिलेगा
  4. Xiaomi 18 Pro Max हुआ लॉन्च, 2 डिस्प्ले के साथ मिलेगी 8500mAh की तगड़ी बैटरी और 200MP के 2 कैमरे
  5. Bank Strike 2026: 28 से 30 सितंबर तक बैंक हड़ताल, रविवार को खुलेंगी ब्रांच, जानें क्या रहेगा UPI और ATM का हाल?
  6. Ultraviolette की अमेरिकी मार्केट में बिजनेस शुरू करने की योजना, 8 करोड़ डॉलर की मिली फंडिंग
  7. Red Magic 12 Pro+ में मिलेगा Snapdragon 8 Elite Extreme Gen 6 चिपसेट
  8. Vivo S2 FE के भारत में लॉन्च की तैयारी, 10,000mAh हो सकती है बैटरी
  9. OnePlus 16 में मिलेगा Snapdragon 8 Elite Extreme Gen 6 चिपसेट
  10. Xiaomi 18 Pro हुआ 200 मेगापिक्सल कैमरा, 7000mAh बैटरी के साथ लॉन्च, जानें फीचर्स
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.