Redmi K20 Pro और Redmi K20 के लिए लॉन्च हुआ गेमपैड, जानें खासियतें

Xiaomi ने अब गेमर्स को लुभाने के लिए रेडमी के20 और रेडमी के20 प्रो स्मार्टफोन के लिए नए गेमपैड को लॉन्च कर दिया है।

विज्ञापन
हरप्रीत सिंह, अपडेटेड: 2 अगस्त 2019 14:39 IST
ख़ास बातें
  • 3 अगस्त से शुरू होगी रेडमी के20 गेमपैड की सेल
  • Redmi K20 और Redmi K20 Pro के साथ कंपैटिबल है गेम कंट्रोलर
  • फिलहाल जानकारी नहीं कि गेमपैड भारत में लॉन्च होगा या नहीं

Redmi K20 Pro और Redmi K20 के लिए लॉन्च हुआ गेमपैड, जानें खासियतें

Photo Credit: Weibo/Redmi

Xiaomi के सब-ब्रांड Redmi ने इस साल मई में चीनी मार्केट में अपने रेडमी के20 सीरीज़ स्मार्टफोन को लॉन्च किया था। पिछले महीने भारतीय मार्केट में रेडमी के20 सीरीज़ के अंतर्गत Redmi K20 और Redmi K20 Pro स्मार्टफोन को लॉन्च किया गया है। रेडमी के20 सीरीज़ के फोन की अहम खासियतों की बात करें तो ययह पावरफुल स्पेसिफिकेशन से लैस हैं। शाओमी ने अब गेमर्स को लुभाने के लिए रेडमी के20 और रेडमी के20 प्रो स्मार्टफोन के लिए नए गेमपैड को लॉन्च कर दिया है। फिलहाल नए गेमपैड को चीन में लॉन्च किया गया है।

शाओमी के सब-ब्रांड रेडमी ने चीन की माइक्रोब्लॉगिंग साइट वीबो पर नए रेडमी के20 गेमपैड के लॉन्च की घोषणा की है। इसके लुक से यह काफी हद तक पिछले साल Black Shark गेमिंग स्मार्टफोन के साथ लॉन्च हुए गेमपैड जैसा लग रहा है। अब बात कीमत की। रेडमी के20 गेमपैड की कीमत वैसे तो 179 चीनी युआन है लेकिन रेडमी के20 और रेडमी के20 प्रो यूज़र को गेमपैड खरीदने के लिए 99 चीनी युआन का भुगतान करना होगा।
Advertisement

रेडमी के20 गेमपैड की बिक्री चीन में कल से शुरू होगी। कॉम्पैक्ट गेमपैड को रेडमी के20 या रेडमी के20 प्रो स्मार्टफोन को बायीं ओर हुक किया जा सकता है। गेमपैड ब्लूटूथ 4.2 कनेक्टिविटी सपोर्ट के साथ आता है और इसमें जान फूंकने के लिए 340 एमएएच की बैटरी दी गई है। गेम कंट्रोलर LT और LB बटन, स्टिक, गेमप्ले बटन और ब्लूटूथ कनेक्शन इंडिकेटर है।

फिलहाल इस बात की जानकारी सामने नहीं आई है कि गेमपैड को भारतीय बाजार में उतारा जाएगा या नहीं। याद करा दें कि रेडमी के20 सीरीज़ के फोन में सिक्योरिटी के लिए इन-डिस्प्ले फिंगरप्रिंट सेंसर, तीन रियर कैमरे और फोन में जान फूंकने के लिए 4,000 एमएएच की बैटरी दी गई है। लेकिन फिलहाल रेडमी के20 और रेडमी के20 प्रो दोनों ही स्मार्टफोन फ्लैश सेल के जरिए बेचे जा रहे हैं।
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: Xiaomi, Redmi K20, Redmi K20 Pro, Redmi K20 Gamepad

हरप्रीत सिंह Gadgets 360 में ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Amazon Great Indian Festival 2026 Sale Date: इस दिन से शुरू हो रही है साल की सबसे बड़ी अमेजन सेल
  2. Honor 600 Elite 5G लॉन्च हुआ 8GB रैम, 108MP कैमरा, 8100mAh बैटरी के साथ, IP68, IP69K रेटिंग
  3. OnePlus Ace 7 सीरीज में लार्ज कूलिंग फैन के साथ मिल सकता है नया थर्मल मैनेजमेंट सिस्टम
  4. Vivo Y600K Turbo जल्द हो सकता है लॉन्च, Google Play Console पर लिस्टिंग
  5. Motorola का 50MP कैमरा, 5500mAh बैटरी वाले फोन पर मिल रहा डिस्काउंट, जानें ऑफर
  6. Flipkart Big Billion Days Sale से पहले iPhone 17 सस्ते में, अर्ली बर्ड डील्स से ऐड करने की सुविधा
  7. Vivo X500 सीरीज हुई लॉन्च, 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  8. Lava Virat Curve 5G आज भारत में होगा लॉन्च, 50MP कैमरा, 6,000mAh बैटरी, रियर में भी डिस्प्ले!
#ताज़ा ख़बरें
  1. Vivo X500 सीरीज हुई लॉन्च, 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  2. Motorola का 50MP कैमरा, 5500mAh बैटरी वाले फोन पर मिल रहा डिस्काउंट, जानें ऑफर
  3. DoT की चेतावनी, सिम के गलत इस्तेमाल पर लगेगा 50 लाख का जुर्माना और 3 साल की जेल
  4. AI की रफ्तार से बराक ओबामा को भी लगा डर, AI नहीं उसका खुद सीखना है बड़ी चिंता
  5. Vivo Y600K Turbo जल्द हो सकता है लॉन्च, Google Play Console पर लिस्टिंग
  6. Ai+ Nova Tab के जल्द लॉन्च की तैयारी, 11.97 इंच टचस्क्रीन
  7. Bose ने ओपन ईयर ईयरबड्स किए लॉन्च, 30 फीट दूर से भी रहेंगे कनेक्ट, बैटरी चलेगी 9 घटे तक
  8. Samsung Galaxy S26 FE की सेल शुरू, 7 हजार डिस्काउंट के साथ खरीदें
  9. OnePlus Ace 7 सीरीज में लार्ज कूलिंग फैन के साथ मिल सकता है नया थर्मल मैनेजमेंट सिस्टम
  10. Redmi Note 17 Pro Max 5G vs Pova 8 Pro 5G vs Vivo V70 FE: 50 हजार में कौन सा रहेगा बेहतर?
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.