Flipkart सेल में Redmi K20 Pro और Redmi Note 7S बिकेंगे 3,000 रुपये तक सस्ते में

Flipkart Big Billion Days Sale: Xiaomi ने फ्लिपकार्ट बिग बिलियन डेज़ सेल के दौरान Redmi K20 Pro और Redmi Note 7S की कीमतों में कटौती की घोषणा की है। जानें किस दाम पर मिलेंगे रेडमी के20 प्रो और रेडमी नोट 7एस।

विज्ञापन
तसनीम अकोलावाला, अपडेटेड: 20 सितंबर 2019 17:39 IST
ख़ास बातें
  • रेडमी के20 प्रो में स्नैपड्रैगन 855 प्रोसेसर का इस्तेमाल हुआ है
  • स्नैपड्रैगन 660 प्रोसेसर और 4 जीबी तक रैम के साथ आएगा Redmi Note 7S
  • रेडमी के20 प्रो में हैं तीन रियर कैमरे

Flipkart Big Billion Days Sale: Redmi K20 Pro और Redmi Note 7S बिकेंगे 3,000 रुपये तक सस्ते में

Flipkart Big Billion Days Sale: Xiaomi ने फ्लिपकार्ट बिग बिलियन डेज़ सेल के दौरान Redmi K20 Pro और Redmi Note 7S की कीमतों में कटौती की घोषणा की है। शाओमी 29 सितंबर से फ्लिपकार्ट पर रेडमी के20 प्रो और रेडमी नोट 7एस दोनों ही स्मार्टफोन को डिस्काउंट के साथ बेचेगी। डिस्काउंट के बाद Redmi K20 Pro और Redmi Note 7S की नई कीमतें कंपनी की आधिकारिक साइट Mi.com पर भी दिखाई देंगी और संभवतः 4 अक्टूबर बिक्री समाप्त होने तक ये नई कीमतें लाइव रहेंगी। Flipkart और मी डॉट कॉम दोनों ही साइट पर अतिरिक्त बैंक डिस्काउंट भी होगा।

रेडमी के20 प्रो को 24,999 रुपये और रेडमी नोट 7एस को 8,999 रुपये में लिस्ट किया जाएगा। Redmi K20 Pro की कीमत में 3,000 रुपये और Redmi Note 7S की कीमत में 1,000 रुपये का डिस्काउंट मिलेगा। Flipkart Plus मेंबर्स के लिए सेल 29 सितंबर रात 8 बजे से शुरू होगी तो वहीं अन्य ग्राहकों के लिए सेल 30 सितंबर से शुरू होगी।
Advertisement

यह भी पढ़ें- Redmi Note 7S Review in Hindi


मी डॉट कॉम पर HDFC Bank कार्ड और ईएमआई ट्रांजेक्शन पर 10 प्रतिशत का इंस्टेंट डिस्काउंट मिलेगा। Flipkart पर Axis Bank के डेबिट, क्रेडिट कार्ड पर और ICICI Bank के क्रेडिट कार्ड पर 10 प्रतिशत का डिस्काउंट मिलेगा। रेडमी नोट 7एस के चार कलर वेरिएंट हैं, ऑनिक्स ब्लैक, रूबी रेड, सेफायर ब्लू और मूनलाइट व्हाइट। रेडमी के20 प्रो के तीन कलर वेरिएंट हैं, कार्बन ब्लैक, फ्लेम रेड और ग्लेसियर ब्लू।
 

Xiaomi Redmi Note 7S स्पेसिफिकेशन

डुअल-सिम (नैनो) वाला रेडमी नोट 7एस एंड्रॉयड ओरियो पाई पर आधारित मीयूआई 10 पर चलेगा। इसमें 6.3 इंच का फुल एचडी+ (1080x2340 पिक्सल) एलटीपीएस डिस्प्ले है जिसका आस्पेक्ट रेशियो 19.5:9 है। स्क्रीन प्रोटेक्शन के लिए कॉर्निंग गोरिल्ला ग्लास 5 और 2.5 डी कर्व्ड ग्लास का इस्तेमाल हुआ है। स्पीड और मल्टीटास्किंग के लिए 2.2 गीगाहर्ट्ज़ स्नैपड्रैगन 660 ऑक्टा-कोर प्रोसेसर के साथ 3 जीबी/ 4 जीबी रैम मिलेंगे। स्टोरेज के दो विकल्प हैं- 32 जीबी और 64 जीबी।
Advertisement

कैमरा सेटअप की बात करें तो Redmi Note 7S में दो रियर कैमरे हैं। एलईडी फ्लैश के साथ एफ/ 1.8 अपर्चर वाला 48 मेगाापिक्सल का प्राइमरी कैमरा है। इसके साथ 5 मेगापिक्सल का सेकेंडरी कैमरा है। सेल्फी के लिए 13 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा दिया गया है। फोन में जान फूंकने के लिए 4,000 एमएएच की बैटरी दी गई है जो क्विक चार्ज 4 सपोर्ट के साथ आती है। कनेक्टिविटी के लिए यूएसबी टाइप-सी पोर्ट, 3.5 मिलीमीटर ऑडियो जैक, 4 जी वीओएलटीई, ब्लूटूथ और वाई-फाई सपोर्ट शामिल है।
 

Redmi K20 Pro specifications

रेडमी के20 की तरह रेडमी के20 प्रो भी एंड्रॉयड 9 पाई पर आधारित मीयूआई 10 पर चलता है। फोन में 6.39 इंच का एमोलेड फुल-एचडी+ (1080x2340 पिक्सल) स्क्रीन है, इसका आस्पेक्ट रेशियो 19.5:9 आस्पेक्ट रेशियो है। रेडमी के20 प्रो स्मार्टफोन हार्डवेयर डीसी डिमिंग सपोर्ट से लैस है। रेडमी के20 प्रो में ऑक्टा-कोर क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 855 प्रोसेसर का इस्तेमाल हुआ है। साथ ही इसमें 8 जीबी तक रैम और 256 जीबी तक स्टोरेज है।
Advertisement

अब बात कैमरा सेटअप की। रेडमी ब्रांड के इस फोन में तीन रियर कैमरे हैं, 48 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा है जो सोनी आईएमएक्स586 सेंसर से लैस है और इसका अपर्चर एफ/1.75 है। 13 मेगापिक्सल का सेकेंडरी कैमरा है, वाइड-एंगल लेंस के साथ और तीसरा सेंसर 8 मेगापिक्सल का है। सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए 20 मेगापिक्सल का पॉप-अप सेल्फी कैमरा दिया गया है।

रेडमी के20 प्रो में जान फूंकने के लिए 4,000 एमएएच की बैटरी है जो 27 वाट फास्ट चार्जिंग सपोर्ट से लैस है। रेडमी के20 प्रो में यूएसबी टाइप-सी पोर्ट और 3.5 मिलीमीटर हेडफोन जैक भी दिया गया है। कनेक्टिविटी की बात करें तो फोन में वाई-फाई 802.11एसी, ब्लूटूथ वर्जन 5.0, जीपीएस और एनएफसी सपोर्ट दिया गया है।
 
रिव्यू
  • डिज़ाइन
  • डिस्प्ले
  • सॉफ्टवेयर
  • परफॉर्मेंस
  • बैटरी लाइफ
  • कैमरा
  • वैल्यू फॉर मनी
  • Good
  • Excellent performance
  • Very good battery life
  • Versatile cameras
  • Great value for money
  • Bad
  • 4K video quality could be better
  • Slow front camera pop-up mechanism
 
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

6.39 इंच

प्रोसेसर

क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 855

फ्रंट कैमरा

20-मेगापिक्सल

रियर कैमरा

48-मेगापिक्सल + 13-मेगापिक्सल + 8-मेगापिक्सल

रैम

8 जीबी

स्टोरेज

256 जीबी

बैटरी क्षमता

4000 एमएएच

ओएस

एंड्रॉ़यड 9

रिज़ॉल्यूशन

1080x2340 पिक्सल
ख़बरें
रिव्यू
  • डिज़ाइन
  • डिस्प्ले
  • सॉफ्टवेयर
  • परफॉर्मेंस
  • बैटरी लाइफ
  • कैमरा
  • वैल्यू फॉर मनी
  • Good
  • Premium design
  • Decent battery life
  • Good cameras
  • Smooth performance
  • Bad
  • MIUI has spammy ads
  • Hybrid dual-SIM slot
  • Fast charger isn’t bundled
 
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

6.30 इंच

प्रोसेसर

क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 660

फ्रंट कैमरा

13-मेगापिक्सल

रियर कैमरा

48-मेगापिक्सल + 5-मेगापिक्सल

रैम

3 जीबी

स्टोरेज

32 जीबी

बैटरी क्षमता

4000 एमएएच

ओएस

एंड्रॉ़यड Pie

रिज़ॉल्यूशन

1080x2340 पिक्सल
ख़बरें

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. हर महीने रिचार्ज के झंझट से चाहिए छुटकारा तो Jio, Airtel और VI के प्लान देंगे 365 दिन अनलिमिटेड कॉल और इंटरनेट
  2. दिवाली पर नया टू-व्हीलर खरीदने का प्लान? 1 लाख से भी कम में मिल रहे ये 5 EV, रेंज 179 किमी तक
  3. OnePlus Ace 7 सीरीज जल्द होगी लॉन्च, Google Play पर हुई लिस्टिंग
  4. Tecno Spark 50S 5G कल होगा भारत में लॉन्च, दो कलर के मिलेंगे ऑप्शन
  5. Tata Play Smart ऐप लॉन्च: आपके टीवी पर बिना केबल/DTH के चलेंगे 500 से ज्यादा लाइव चैनल
  6. Flipkart Big Billion Days Sale: 9 हजार से भी सस्ता रेफ्रिजरेटर, 5 बेस्ट ऑप्शन पर डिस्काउंट
#ताज़ा ख़बरें
  1. हर महीने रिचार्ज के झंझट से चाहिए छुटकारा तो Jio, Airtel और VI के प्लान देंगे 365 दिन अनलिमिटेड कॉल और इंटरनेट, जानें सभी फायदे
  2. रोबोट ने की लड़की से छेड़छाड़, पीछे से पकड़ा और किए गंदे इशारे, पुलिस ने किया जब्त, जानें मामला
  3. दिवाली पर नया टू-व्हीलर खरीदने का प्लान? 1 लाख से भी कम में मिल रहे ये 5 EV, रेंज 179 किमी तक
  4. iPhone 18 Pro vs iPhone 17 Pro: जानें Flipkart Big Billion Days Sale में किस पर मिल रहा ज्यादा डिस्काउंट
  5. Flipkart Big Billion Days Sale: 9 हजार से भी सस्ता रेफ्रिजरेटर, 5 बेस्ट ऑप्शन पर डिस्काउंट
  6. Oppo के वाइड फोल्डिंग स्मार्टफोन में मिल सकता है 6.35 इंच आउटर डिस्प्ले 
  7. OnePlus Ace 7 सीरीज जल्द होगी लॉन्च, Google Play पर हुई लिस्टिंग
  8. अंजान नंबर से आने वाली कॉल्स में नजर आएगा KYC रजिस्टर्ड नाम, 1 नंबर से लागू होगा नियम
  9. Apple की iPhone 18 की मैन्युफैक्चरिंग शुरू करने की तैयारी, जोरदार डिमांड का अनुमान
  10. Oppo F35 5G खरीदने से पहले जानें Redmi Note 17 Pro 5G और OnePlus Nord CE 6 से कितना है बेहतर?
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.