Redmi K20 Pro को मिला Android 10 का स्टेबल अपडेट

Redmi K20 Pro Android 10: Xiaomi ने रेडमी के20 प्रो के लिए एंड्रॉयड 10 पर आधारित MIUI 10 स्टेबल अपडेट को जारी कर दिया है। जानें इसके बारे में।

विज्ञापन
Nadeem Sarwar, अपडेटेड: 4 सितंबर 2019 13:17 IST
ख़ास बातें
  • भारत में Redmi K20 Pro यूजर को नहीं मिला है Android 10 का स्टेबल अपडेट
  • Redmi K20 के लिए एंड्रॉयड 10 बीटा टेस्टिंग चीन में शुरू
  • Android 10 Features के बारे में भी जानें

Redmi K20 Pro को मिला Android 10 का स्टेबल अपडेट

Redmi K20 Pro Android 10: Xiaomi ने रेडमी के20 प्रो के लिए एंड्रॉयड 10 पर आधारित MIUI 10 स्टेबल अपडेट को जारी कर दिया है। Google Pixel सीरीज़ और Essential Phone के अलावा Redmi K20 Pro भी उन चुनिंदा स्मार्टफोन की लिस्ट में शामिल हो गया है जिन्हें सॉफ्टवेयर अपग्रेड मिलने लगा है। आप लोगों की जानकारी के लिए बता दें कि फिलहाल अपडेट को चीन में रोल आउट किया गया है, फिलहाल इस बारे में कोई भी जानकारी सामने नहीं आई है कि अपडेट को भारत में रह रहे यूज़र्स के लिए कब तक जारी किया जाएगा। बता दें कि Redmi K20 Pro के ग्लोबल वेरिएंट Mi 9T Pro को एंड्रॉयड 10 अपडेट मिलना अभी बाकी है।

Xiaomi के सीईओ ली जून ने चीन की माइक्रोब्लॉगिंग साइट वीबो पर एक पोस्ट को शेयर करके बताया कि रेडमी के20 प्रो के लिए एंड्रॉयड 10 अपडेट को रोल आउट कर दिया गया है। उन्होंने यह भी बताया कि अन्य शाओमी फोन को भी जल्द अपडेट मिलेगा। आधिकारिक MIUI वीबो अकाउंट पर पोस्ट के अनुसार, एंड्रॉयड 10 बीटा टेस्टिंग में हिस्सा लेने वाले रेडमी के20 प्रो यूज़र्स को सबसे पहले अपडेटेड सॉफ्टवेयर मिलेगा।
Advertisement

यह भी पढ़ें-  Android 10 हुआ रिलीज, जानें इसके नए फीचर्स के बारे में
 

इसके अलावा Redmi K20 के सीमित यूज़र्स के लिए चीन में बीटा टेस्टिंग चल रही है। अपडेट को जल्द जारी किया जा सकता है लेकिन गौर करने वाली बात यह है कि जिन यूज़र्स ने प्रोग्राम के लिए रजिस्टर किया होगा सबसे पहले उन्हीं को अपडेट प्राप्त होगा। भारत में Redmi K20 Pro यूज़र्स को Android 10 अपडेट मिलना अभी बाकी है।
Advertisement

लेकिन उम्मीद है कि Xiaomi जल्द स्टेबल वर्जन को जारी कर सकती है। रेडमी के20 प्रो एंड्रॉयड 10 बीटा टेस्टिंग के लिए रजिस्ट्रेशन अब भी चल रहे हैं, प्रोग्राम के लिए चयनित यूज़र्स की घोषणा 11 सितंबर को होगी। शाओमी ने जून में इस बात की पुष्टि की थी कि रेडमी के20 प्रो को रेडमी के20 और मी 9 सीरीज़ के साथ 2019 की चौथी तिमाही में एंड्रॉयड 10 अपडेट मिलेगा।
Advertisement

एक्सडीए डेवलपर की रिपोर्ट में कहा गया है कि ओटीए बिल्ड भारत (वर्जन 10.4.7.0) और चीन (वर्जन 10.4.4.0) में यूनिट के लिए उपलब्ध हैं। हमने भारत में अपडेट के रोल आउट की पुष्टि के लिए शाओमी से संपर्क किया है। Android 10 सिस्टम-वाइड डार्क मोड, अधिक प्राइवेसी कंट्रोल, फोकस मोड, बबल नोटिफिकेशन, स्मार्ट रिप्लाई, नए जेस्चर नेविगेशन मोड आदि कई फीचर्स के साथ आ रहा है।
 
रिव्यू
  • डिज़ाइन
  • डिस्प्ले
  • सॉफ्टवेयर
  • परफॉर्मेंस
  • बैटरी लाइफ
  • कैमरा
  • वैल्यू फॉर मनी
  • Good
  • Excellent performance
  • Very good battery life
  • Versatile cameras
  • Great value for money
  • Bad
  • 4K video quality could be better
  • Slow front camera pop-up mechanism
 
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

6.39 इंच

प्रोसेसर

क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 855

फ्रंट कैमरा

20-मेगापिक्सल

रियर कैमरा

48-मेगापिक्सल + 13-मेगापिक्सल + 8-मेगापिक्सल

रैम

8 जीबी

स्टोरेज

256 जीबी

बैटरी क्षमता

4000 एमएएच

ओएस

एंड्रॉ़यड 9

रिज़ॉल्यूशन

1080x2340 पिक्सल
ख़बरें

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Infinix GT 50 Pro में मिलेगा MediaTek Dimensity 8400 Ultimate, भारत में जल्द होगा लॉन्च
  2. e-SPRINTO G1 लॉन्च, सिंगल चार्ज में 130 किमी तक रेंज, कीमत 1 लाख से भी कम
  3. Oppo Find X10 सीरीज जल्द होगी भारत में लॉन्च, नया टैबलेट भी लाने की तैयारी
  4. Oppo Reno X में मिल सकता है वाइड डिस्प्ले, 200 मेगापिक्सल के डुअल कैमरा
  5. Vivo X Fold 6 की सेल शुरू, ₹26 हजार से ज्यादा सस्ता खरीदें फोल्डेबल फोन
#ताज़ा ख़बरें
  1. Infinix GT 50 Pro में मिलेगा MediaTek Dimensity 8400 Ultimate, भारत में जल्द होगा लॉन्च
  2. Oppo Find X10 सीरीज जल्द होगी भारत में लॉन्च, नया टैबलेट भी लाने की तैयारी
  3. भारत में लॉन्च हुए Apple TV 4K (4th जेनरेशन), HomePod Mini 2, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  4. Apple का पहला स्मार्ट डिस्प्ले HomeView हुआ लॉन्च, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  5. Tecno Spark 50S 5G जल्द होगा भारत में लॉन्च, दो कलर्स के मिल सकते हैं ऑप्शन
  6. Flipkart Big Billion Days Sale 2026: ₹11,000 से ज्यादा सस्ता मिल रहा Nothing Phone 4b फोन, 36 हजार में हुआ था लॉन्च
  7. XElectron लेकर आया टीवी जैसा डिजिटल फोटो फ्रेम, फोन से बदल पाएंगे फोटो
  8. e-SPRINTO G1 लॉन्च, सिंगल चार्ज में 130 किमी तक रेंज, कीमत 1 लाख से भी कम
  9. Oppo Reno X में मिल सकता है वाइड डिस्प्ले, 200 मेगापिक्सल के डुअल कैमरा
  10. 9000mAh बैटरी वाला Redmi Note 17 Pro Refreshed Edition लॉन्च, इसे मिला है ड्रॉप रेजिस्टेंस सर्टिफिकेशन!
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.