Redmi K20 Pro और Redmi K20 आज होंगे भारत में लॉन्च, यहां देखें लाइव स्ट्रीमिंग

Redmi K20, Redmi K20 Pro India Launch: रेडमी के20 प्रो और रेडमी के20 को आज भारत में लॉन्च किया जाएगा। जानें शाओमी ब्रांड के इन दोनों स्मार्टफोन के बारे में।

विज्ञापन
गैजेट्स 360 स्टाफ, अपडेटेड: 17 जुलाई 2019 09:35 IST
ख़ास बातें
  • रेडमी के20 सीरीज़ पहले ही चीनी मार्केट में हो चुके हैं लॉन्च
  • पॉप-अप सेल्फी कैमरे के साथ आता है रेडमी के20 प्रो
  • रेडमी के20 प्रो में हुआ है स्नैपड्रैगन 855 प्रोसेसर का इस्तेमाल

Redmi K20 Pro और Redmi K20 आज होंगे भारत में लॉन्च, यहां देखें लाइव स्ट्रीमिंग

Redmi K20 Pro और Redmi K20 को आज भारत में लॉन्च किया जाएगा। रेडमी के20 प्रो और रेडमी के20 दोनों ही रेडमी फोन से मई में चीन में पर्दा उठाया गया था। एक ओर जहां फ्लैगशिप स्मार्टफोन रेडमी के20 प्रो स्नैपड्रैगन 855 प्रोसेसर से लैस है तो वहीं दूसरी ओर मिड-रेंज रेडमी के20 में स्नैपड्रैगन 730 चिपसेट का इस्तेमाल हुआ है। Xiaomi ने रेडमी के-सीरीज़ के दोनों ही स्मार्टफोन में तीन रियर कैमरे दिए हैं। इसके अलावा, रेडमी के20 प्रो और रेडमी के20 एंड्रॉयड पाई पर आधारित मीयूआई 10 पर चलते हैं। आइए रेडमी के20 प्रो और रेडमी के20 के लॉन्च इवेंट का समय, संभावित कीमत और इनके स्पेसिफिकेशन आदि के बारे में जानते हैं।
 

Redmi K20 Pro, Redmi K20 लॉन्च स्ट्रीमिंग का समय और लिंक

रेडमी के20 प्रो और रेडमी के20 को आज नई दिल्ली में आयोजित इवेंट के दौरान सुबह 11:30 बजे लॉन्च किया जाएगा। लॉन्च इवेंट की लाइव स्ट्रीमिंग मी डॉट कॉम, यूट्यूब और कंपनी के सोशल मीडिया चैनल पर होगी। हमने खबर के बीच लाइव स्ट्रीमिंग के लिंक को ऐम्बेड किया है, इवेंट शुरू होते ही आप प्ले बटन पर क्लिक कर लॉन्च इवेंट की लाइव स्ट्रीमिंग को देख पाएंगे।

 

Redmi K20 Pro, Redmi K20 की भारत में कीमत (अनुमान)

शाओमी आज लॉन्च इवेंट के दौरान ही रेडमी के20 और रेडमी के20 प्रो की कीमत से पर्दा उठाएगी। लेकिन भारत में दोनों ही स्मार्टफोन के दाम चीनी मार्केट के आसपास ही रहने की उम्मीद है। चीनी मार्केट में नए रेडमी के20 प्रो की शुरुआती कीमत 2,499 चीनी युआन (लगभग 24,900 रुपये) है। इस दाम में 6 जीबी रैम+ 64 जीबी स्टोरेज वेरिएंट बेचा जाएगा। 6 जीबी रैम+ 128 जीबी, 8 जीबी रैम+ 128 जीबी और 8 जीबी रैम+ 256 जीबी स्टोरेज वेरिएंट की कीमत क्रमश: 2,599 चीनी युआन (लगभग 25,900 रुपये), 2,799 चीनी युआन (लगभग 27,900 रुपये) और 2,999 चीनी युआन (लगभग 29,900 रुपये) है।

Redmi K20 की शुरुआती कीमत 1,999 चीनी युआन (लगभग 19,900 रुपये) है, इस दाम में 6 जीबी + 64 जीबी स्टोरेज वेरिएंट बेचा जाएगा। फोन के 6 जीबी + 128 जीबी वेरिएंट की कीमत 2,099 चीनी युआन (लगभग 20900 रुपये) होगी। हैंडसेट के 8 जीबी रैम और 256 जीबी स्टोरेज वेरिएंट को 2,599 चीनी युआन (करीब 25,900 रुपये) में बेचा जाता है।

रेडमी के20 प्रो और रेडमी के20 के साथ शाओमी रेडमी के20 प्रो के स्पेशल वेरिएंट को भी लॉन्च कर सकती है। नए वेरिएंट का टीज़र कंपनी द्वारा सोशल मीडिया पर हाल ही में ज़ारी किया गया था। रेडमी इंडिया के ट्विटर अकाउंट से ज़ारी किए गए एक ट्वीट के मुताबिक, रेडमी के20 प्रो का स्पेशल वर्ज़न 4,80,000 रुपये का होगा।
 

Redmi K20 Pro Specifications

डुअल-सिम (नैनो) वाला रेडमी के20 प्रो स्मार्टफोन एंड्रॉयड 9 पाई पर आधारित मीयूआई 10 पर चलता है। फोन में 6.39 इंच का एमोलेड फुल-एचडी+ (1080x2340 पिक्सल) स्क्रीन है, इसका आस्पेक्ट रेशियो 19.5: 9 आस्पेक्ट रेशियो है। स्क्रीन-टू-बॉडी रेशियो 91.9 प्रतिशत है। रेडमी के20 प्रो स्मार्टफोन हार्डवेयर डीसी डिमिंग सपोर्ट और इन-डिस्प्ले फिंगरप्रिंट सेंसर से लैस है।
Advertisement

रेडमी के20 प्रो में 2.85 गीगाहर्ट्ज़ ऑक्टा-कोर क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 855 प्रोसेसर का इस्तेमाल हुआ है। साथ ही इसमें ऐड्रेनो 640 जीपीयू और 8 जीबी तक रैम है। अब बात कैमरा सेटअप की। रेडमी ब्रांड के इस फोन में तीन रियर कैमरे हैं, 48 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा है जो सोनी आईएमएक्स586 सेंसर से लैस है और इसका अपर्चर एफ/1.75 है। 13 मेगापिक्सल का सेकेंडरी कैमरा है, वाइड-एंगल लेंस के साथ और तीसरा सेंसर 8 मेगापिक्सल का है। सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए 20 मेगापिक्सल का पॉप-अप सेल्फी कैमरा दिया गया है।

रेडमी के20 प्रो में जान फूंकने के लिए 4,000 एमएएच की बैटरी है जो 27 वाट फास्ट चार्जिंग सपोर्ट से लैस है। रेडमी के20 प्रो में यूएसबी टाइप-सी पोर्ट और 3.5 मिलीमीटर हेडफोन जैक भी दिया गया है। कनेक्टिविटी की बात करें तो फोन में वाई-फाई 802.11एसी, ब्लूटूथ वर्जन 5.0, जीपीएस और एनएफसी सपोर्ट दिया गया है। फोटो, वीडियो और अन्य चीजों को सेव करने के लिए 256 जीबी तक स्टोरेज है, माइक्रोएसडी कार्ड की मदद से स्टोरेज को 512 जीबी तक बढ़ाना संभव है। फोन की लंबाई-चौड़ाई 156.7x74.3x8.8 मिलीमीटर और वज़न 191 ग्राम है।
Advertisement
 

रेडमी के20 के स्पेसिफिकेशन

रेडमी के20 का डिज़ाइन और स्पेसिफिकेशन लगभग रेडमी के20 प्रो से मिलते-जुलते हैं। लेकिन रेडमी के20 में ऑक्टा-कोर क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 730 प्रोसेसर का इस्तेमाल हुआ है। रेडमी के20 के तीन वेरिएंट हैं, 6 जीबी रैम/64 जीबी, 6 जीबी रैम/128 जीबी स्टोरेज और 8 जीबी रैम/256 जीबी स्टोरेज वेरिएंट। यह फोन 18 वॉट फास्ट चार्जिंग सपोर्ट से लैस है।
 
रिव्यू
  • डिज़ाइन
  • डिस्प्ले
  • सॉफ्टवेयर
  • परफॉर्मेंस
  • बैटरी लाइफ
  • कैमरा
  • वैल्यू फॉर मनी
  • Good
  • Excellent performance
  • Very good battery life
  • Versatile cameras
  • Great value for money
  • Bad
  • 4K video quality could be better
  • Slow front camera pop-up mechanism
 
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

6.39 इंच

प्रोसेसर

क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 855

फ्रंट कैमरा

20-मेगापिक्सल

रियर कैमरा

48-मेगापिक्सल + 13-मेगापिक्सल + 8-मेगापिक्सल

रैम

8 जीबी

स्टोरेज

256 जीबी

बैटरी क्षमता

4000 एमएएच

ओएस

एंड्रॉ़यड 9

रिज़ॉल्यूशन

1080x2340 पिक्सल
ख़बरें
रिव्यू
  • डिज़ाइन
  • डिस्प्ले
  • सॉफ्टवेयर
  • परफॉर्मेंस
  • बैटरी लाइफ
  • कैमरा
  • वैल्यू फॉर मनी
  • Good
  • Smooth, lag-free performance
  • Appealing design
  • Great battery life
  • Bad
  • Underwhelming low-light camera performance
  • Quite slippery
  • No expandable storage
  • Slow front camera pop-up mechanism
 
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

6.39 इंच

प्रोसेसर

क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 730

फ्रंट कैमरा

20-मेगापिक्सल

रियर कैमरा

48-मेगापिक्सल + 8-मेगापिक्सल + 13-मेगापिक्सल

रैम

6 जीबी

स्टोरेज

64 जीबी

बैटरी क्षमता

4000 एमएएच

ओएस

एंड्रॉ़यड Pie

रिज़ॉल्यूशन

1080x2340 पिक्सल
ख़बरें

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

द रेजिडेंट बोट । अगर आप मुझे ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. UPI Biometric Payment: अब बिना पिन डाले होगी UPI पेमेंट, NPCI लाया नया फीचर, ऐसे करें इस्तेमाल
#ताज़ा ख़बरें
  1. UPI Biometric Payment: अब बिना पिन डाले होगी UPI पेमेंट, NPCI लाया नया फीचर, ऐसे करें इस्तेमाल
  2. OnePlus Nord 6 लॉन्च डेट लीक, 9000mAh बैटरी के साथ अप्रैल में कर सकता है एंट्री
  3. 45 कपड़े एकसाथ धो सकती है Xiaomi की नई लॉन्च वाशिंग मशीन! जानें कीमत
  4. 30 हजार सस्ता मिल रहा iPhone Air, 256 GB मॉडल पर Amazon का सबसे बड़ा डिस्काउंट
  5. ईरान में बिटकॉइन माइनिंग को तबाह कर सकते हैं इजरायल के हमले
  6. Jio का सबसे धांसू प्लान! 365 दिनों तक डेली 2.5GB, अनलिमिटिड 5G, असीमित कॉलिंग, फ्री Gemini AI Pro के साथ बहुत कुछ
  7. Xiaomi 17T भारत में लॉन्च हो सकता है 6500mAh बैटरी, 50MP ट्रिपल कैमरा के साथ!
  8. 2600 फीट बड़े एस्टरॉयड की NASA ने बदल दी दिशा!
  9. WhatsApp, Facebook और Messenger पर अब स्कैम नहीं होगा आसान! Meta लाई एडवांस AI टूल
  10. Samsung ने पलट दिया गेम! बिना इंटरनेट भी चलेंगे WhatsApp, X जैसे ऐप
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.