Redmi K100 में मिलेगा 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा

Redmi ने बताया है कि यह स्मार्टफोन 40 से अधिक गेम्स के लिए 165 fps गेमिंग को सपोर्ट करेगा। इसमें Android 17 पर बेस्ड Xiaomi का HyperOS 4 दिया जाएगा। Redmi K100 में 10,000 mAh की बैटरी 100 W चार्जिंग के लिए सपोर्ट के साथ हो सकती है

विज्ञापन
Written by आकाश आनंद, अपडेटेड: 21 अक्टूबर 2026 15:25 IST
ख़ास बातें
  • इस स्मार्टफोन में 6.83 इंच का डिस्प्ले होगा
  • Redmi K100 में f/1.68 अपार्चर के साथ 50 MP का प्राइमरी कैमरा दिया जाएगा
  • इस स्मार्टफोन को चीन में 27 अक्टूबर को पेश किया जाएगा

इस स्मार्टफोन में 10,000 mAh की बैटरी हो सकती है

Photo Credit: Redmi

चाइनीज स्मार्टफोन मेकर Redmi ने हाल ही में Redmi K100 Pro और Redmi K100 Pro Max को पेश किया था। इस सीरीज के बेस मॉडल को जल्द लॉन्च किया जाएगा। कंपनी ने Redmi K100 के प्रमुख स्पेसिफिकेशंस की जानकारी दी है। इस स्मार्टफोन में 6.83 इंच का डिस्प्ले होगा। 

Xiaomi के सब-ब्रांड Redmi ने माइक्रोब्लॉगिंग प्लेटफॉर्म Weibo पर पोस्ट में बताया है कि Redmi K100 में f/1.68 अपार्चर के साथ 50 मेगापिक्सल 'लाइट एंड शैडो हंटर 800' प्राइमरी कैमरा होगा। इस स्मार्टफोन में 6.83 इंच डिस्प्ले दिया जाएगा। इसमें सिक्योरिटी के लिए अल्ट्रासॉनिक फिंगरप्रिंट स्कैनर होगा। इसमें दो सिमेट्रिकल स्पीकर दिए जाएंगे। 

Advertisement

इस स्मार्टफोन को चीन में 27 अक्टूबर को पेश किया जाएगा। Redmi K100 में हॉरिजॉन्टल कैमरा आइलैंड के साथ फ्लैट रियर पैनल है। इस स्मार्टफोन में डुअल रियर कैमरा यूनिट LED फ्लैश के साथ है। इस स्मार्टफोन की दायीं साइड पर 'Sound by Bose' की ब्रांडिंग है, जिससे इसमें Bose-ट्यून्ड स्पीकर सेटअप होने का पता चला है। इसमें दायीं साइड पर पावर बटन दिया गया है। इस स्मार्टफोन में पैनल के नीचे Redmi की ब्रांडिंग है। Redmi K100 में मेटल का मिड-फ्रेम होगा। इस स्मार्टफोन में 6.83 इंच डिस्प्ले 165 Hz तक के रिफ्रेश रेट के साथ होगा इसके डिस्प्ले पर ऊपर फ्रंट कैमरा के लिए होल-पंच कटआउट है। 

Redmi ने बताया है कि यह स्मार्टफोन 40 से अधिक गेम्स के लिए 165 fps गेमिंग को सपोर्ट करेगा। इसमें Android 17 पर बेस्ड Xiaomi का HyperOS 4 दिया जाएगा। इस स्मार्टफोन के लिए Fluorescent Green कलर का विकल्प होगा। Redmi K100 में 10,000 mAh की बैटरी 100 W चार्जिंग के लिए सपोर्ट के साथ हो सकती है। इस वर्ष अगस्त में चीन में पेश किए गए Redmi K100 Pro और Redmi K100 Pro Max में डुअल SIM है। ये स्मार्टफोन्स Android 16 पर बेस्ड Xiaomi के HyperOS 3 पर चलते हैं। Redmi K100 Pro में 6.59 इंच फुल HD+ AMOLED डिस्प्ले और Redmi K100 Pro Max में 6.9 इंच फुल HD+ AMOLED स्क्रीन है। इन दोनों स्मार्टफोन्स का डिस्प्ले 185 Hz तक के रिफ्रेश रेट और 4,500 निट्स के पीक ब्राइटनेस लेवल के साथ है। Redmi K100 Pro में Snapdragon 8 Elite Gen 5 V चिपसेट और Redmi K100 Pro Max में Snapdragon 8 Elite Gen 5 दिया गया है। 
 

 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Gadgets 360 में आकाश आनंद डिप्टी ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Redmi K100 में मिलेगा 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा
  2. दिवाली पर सस्ता खरीदें iQOO का 6500mAh बैटरी, 50MP कैमरा वाला फोन, Amazon सेल में मौका
  3. OnePlus Ace 7 सीरीज में गेमिंग के लिए मिलेगा एक्टिव कूलिंग सिस्टम
  4. Poco X8s लॉन्च हुआ 6300mAh बैटरी फीचर, IP68 रेटिंग के साथ
  5. Honor WIN 2 हुआ लॉन्च, 10100mAh बैटरी, 200MP दो कैमरा के साथ, जानें कीमत
#ताज़ा ख़बरें
  1. OnePlus Ace 7 सीरीज में गेमिंग के लिए मिलेगा एक्टिव कूलिंग सिस्टम
  2. SBI डाटा लीक, क्या हुआ और कैसा डाटा था, अकाउंट है तो क्या करना चाहिए?
  3. Honor WIN 2 हुआ लॉन्च, 10100mAh बैटरी, 200MP दो कैमरा के साथ, जानें कीमत
  4. Honor WIN Turbo2 लॉन्च: 12070mAh बैटरी, 50MP कैमरा से लैस, जानें सबकुछ
  5. Redmi K100 में मिलेगा 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा
  6. Oppo की पहला वाइड फोन लॉन्च करने की तैयारी! 8000mAh बैटरी
  7. भारत में गिरी स्मार्टफोन की बिक्री, फोन महंगे होने से 26% हुई कम शिपमेंट, जानें टॉप 5 में कौन रहा आगे
  8. ₹15000 में खरीदना है नया 5G फोन: Mivi One 5G vs HMD Vibe 2 5G vs Samsung Galaxy F16 5G में कौन सा रहेगा बेस्ट
  9. Honor Win 2 सीरीज का लॉन्च आज, 12070mAh बैटरी, 200MP कैमरा जैसे धांसू फीचर्स
  10. Lava Aura Curve 5G: 6000mAh बैटरी, 50 मेगापिक्सल कैमरा के साथ पेश, जानें सबकुछ
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.