Redmi K100 सीरीज के हाई-एंड मॉडल में मिल सकती है 9,000mAh की बैटरी

इस स्मार्टफोन की रियर कैमरा यूनिट में 200 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा हो सकता है। इसके साथ 50 मेगापिक्सल का पेरिस्कोप टेलीफोटो कैमरा दिया जा सकता है

विज्ञापन
Written by आकाश आनंद, अपडेटेड: 15 जुलाई 2026 16:37 IST
ख़ास बातें
  • इस स्मार्टफोन में Snapdragon 8 Elite Gen 5 चिपसेट दिया जा सकता है
  • Redmi K100 सीरीज को जल्द लॉन्च किया जा सकता है
  • इस सीरीज के हाई-एंड मॉडल में 9,000 mAh की बैटरी हो सकती है

यह एक सांकेतिक इमेज है

चाइनीज स्मार्टफोन मेकर Redmi की नई स्मार्टफोन सीरीज को जल्द लॉन्च किया जा सकता है। Redmi K100 सीरीज के बारे में कुछ लीक से जानकारी मिली है। इस सीरीज के हाई-एंड मॉडल में 9,000 mAh की बैटरी हो सकती है। इस स्मार्टफोन में प्रोसेसर के तौर पर Snapdragon 8 Elite Gen 5 दिया जा सकता है। 

माइक्रोब्लॉगिंग प्लेटफॉर्म Weibo पर एक पोस्ट में टिप्सटर डिजिटल चैट स्टेशन ने बताया है कि Redmi की आगामी स्मार्टफोन सीरीज के एक स्मार्टफोन के इंजीनियरिंग प्रोटोटाइप की बड़े हार्डवेयर अपग्रेड के साथ टेस्टिंग की जा रही है। यह Redmi K100 Pro या Redmi K100 Pro Max हो सकता है। इस स्मार्टफोन में फ्लैट डिस्प्ले राउंडेड कॉर्नर्स और 185 Hz के रिफ्रेश रेट के लिए सपोर्ट के साथ है। इसके डिस्प्ले में ज्यादा शॉर्पनेस और विजुअल क्लैरिटी के लिए नई टेक्नोलॉजी का इस्तेमाल किया जा सकता है। 

Advertisement

इस स्मार्टफोन की रियर कैमरा यूनिट में 200 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा हो सकता है। इसके साथ 50 मेगापिक्सल का पेरिस्कोप टेलीफोटो कैमरा दिया जा सकता है। इसकी तुलना में Redmi K90 Pro Max की रियर कैमरा यूनिट में 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा और 50 मेगापिक्सल का का पेरिस्कोप टेलीफोटो कैमरा है। आगामी स्मार्टफोन में प्रोसेसर के तौर पर Snapdragon 8 Elite Gen 5 हो सकता है। इसमें गेमिंग के दौरान बेहतर परफॉर्मेंस के लिए अलग डिस्प्ले चिप दिया जा सकता है। इस स्मार्टफोन में लगभग 9,000 mAh की बैटरी 100 W वायर्ड चार्जिंग के लिए सपोर्ट के साथ हो सकती है। इसमें सिक्योरिटी के लिए इन-डिस्प्ले फिंगरप्रिंट सेंसर दिया जा सकता है। 

इस सप्ताह की शुरुआत में Redmi Note 17 सीरीज को लॉन्च किया गया है। इस सीरीज में स्टैंडर्ड मॉडल के अलावा Redmi Note 17 Pro शामिल है। Redmi Note 17 में प्रोसेसर के तौर पर Snapdragon 4 Gen 4 दिया गया है। यह Redmi Note 15 की जगह लेगा। यह स्मार्टफोन 1,080p/30 fps तक पर वीडियो को रिकॉर्ड कर सकता है। Redmi Note 17 में 7 इंच फुल HD+ (1,080 x 2,396 पिक्सल्स) OLED डिस्प्ले 120 Hz के रिफ्रेश रेट के साथ है। इस सीरीज के Redmi Note 17 Pro में 9,000 mAh की बैटरी दी गई है। यह Android 16 पर बेस्ड Xiaomi के HyperOS 3 पर चलता है। इस स्मार्टफोन की डुअल रियर कैमरा यूनिट में 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा है। 

 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Gadgets 360 में आकाश आनंद डिप्टी ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Motorola Edge 70 Neo भारत में लॉन्च होगा Snapdragon चिप, 6GB रैम के साथ, IP68, IP69 रेटिंग!
  2. 85km रेंज वाली नई इलेक्ट्रिक बाइक Trek Inbound+ लॉन्च, जानें कीमत
  3. ₹8 हजार सस्ता मिल रहा 64MP कैमरा वाला Vivo 5G फोन! आई जबरदस्त डील
  4. Vivo X Fold 6 के इंटरनेशनल मार्केट में लॉन्च की तैयारी, Geekbench पर हुई लिस्टिंग 
#ताज़ा ख़बरें
  1. इंटरनेशनल मार्केट में बढ़ी EVs की सेल्स, यूरोप में जोरदार डिमांड
  2. टेक्नोलॉजी में गुजरात की तेज रफ्तार, सेमीकंडक्टर और डेटा सेंटर का हब बनने की तैयारी
  3. 85km रेंज वाली नई इलेक्ट्रिक बाइक Trek Inbound+ लॉन्च, जानें कीमत
  4. Motorola Edge 70 Neo भारत में लॉन्च होगा Snapdragon चिप, 6GB रैम के साथ, IP68, IP69 रेटिंग!
  5. UPI Tap & Pay: अब UPI में बिना PIN, बिना QR कोड, बिना इंटरनेट होगी पेमेंट! आए धांसू फीचर्स
  6. ₹65 हजार सस्ता मिल रहा iPhone 17 Pro, Croma पर आई जबरदस्त डील!
  7. AI की मदद से बनी दवा आपको रखेगी जवान! कंपनी ने किया क्लीनिकल ट्रायल
  8. ₹8 हजार सस्ता मिल रहा 64MP कैमरा वाला Vivo 5G फोन! आई जबरदस्त डील
  9. Zomato से खाना मंगवाना अब और महंगा, ₹30 तक लग रहा CoD चार्ज! जानें बचने का तरीका
  10. Vivo X Fold 6 के इंटरनेशनल मार्केट में लॉन्च की तैयारी, Geekbench पर हुई लिस्टिंग 
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.