Redmi K100 Pro में होगी 8,580mAh सिलिकॉन-कार्बन बैटरी, 200 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा

Redmi K100 Pro में फ्लैट रियर पैनल है। इस स्मार्टफोन में रेक्टैंगुलर रियर कैमरा मॉड्यूल दिया गया है। इसमें ट्रिपल कैमरा यूनिट LED फ्लैश के साथ होगी। इसके कैमरा आइलैंड पर Sound by Bose की ब्रांडिंग है

विज्ञापन
Written by आकाश आनंद, अपडेटेड: 5 अगस्त 2026 16:56 IST
ख़ास बातें
  • Redmi K100 Pro में 8,580 mAh की सिलिकॉन-कार्बन बैटरी होगी
  • इस स्मार्टफोन में 200 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा दिया जाएगा
  • Redmi K100 Pro में 6.59 इंच डिस्प्ले 185 Hz तक रिफ्रेश रेट के साथ होगा

इस स्मार्टफोन में थर्मल मैनेजमेंट के लिए 3D सर्कुलेटिंग कोल्ड पंप कूलिंग सिस्टम दिया जाएगा

Photo Credit: Redmi

चाइनीज डिवाइसेज मेकर Xiaomi के सब-ब्रांड Redmi की नई स्मार्टफोन सीरीज को अगले सप्ताह लॉन्च किया जाएगा। इस सीरीज में Redmi K100 Pro और Redmi K100 Pro Max शामिल होंगे। कंपनी ने Redmi K100 Pro के प्रमुख स्पेसिफिकेशंस की जानकारी दी है। 

माइक्रोब्लॉगिंग प्लेटफॉर्म Weibo पर पोस्ट में Redmi ने बताया है कि Redmi K100 Pro में 8,580 mAh की सिलिकॉन-कार्बन बैटरी होगी। इस बैटरी में 26 प्रतिशत सिलिकॉन कंटेंट और 945Wh/L की एनर्जी डेंसिटी होगी। यह स्मार्टफोन 100 W वायर्ड फास्ट चार्जिंग और 50 W वायरलेस चार्जिंग, 27 W वायर्ड रिवर्स चार्जिंग और 22.5 W वायरलेस रिवर्स चार्जिंग को सपोर्ट करेगा। 

Advertisement

Redmi K100 Pro की ट्रिपल रियर कैमरा यूनिट में ऑप्टिकल इमेज स्टैबलाइजेशन (OIS) के लिए सपोर्ट के साथ 200 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा होगा। इसके साथ अल्ट्रा-वाइड एंगल कैमरा और टेलीफोटो कैमरा दिया जाएगा। Redmi K100 Pro सीरीज को चीन में 11 अगस्त को लॉन्च किया जाएगा। इससे पहले कंपनी ने बताया था कि Redmi K100 Pro में कस्टम ऑक्टाकोर Snapdragon 8 Elite Gen 5 V सीरीज चिपसेट होगा। इस स्मार्टफोन में अलग AI गेमिंग ग्राफिक्स चिप भी दिया जाएगा। Redmi की इंटरनल टेस्टिंग में इस स्मार्टफोन को AnTuTu बेंचमार्किंग प्लेटफॉर्म पर 40,95,000 प्वाइंट्स से ज्यादा का संयुक्त स्कोर मिला है। Redmi K100 Pro में 'Raging Engine' दिया जाएगा, जिससे इसके प्रदर्शन में सुधार होने का दावा किया गया है। 

इस स्मार्टफोन में थर्मल मैनेजमेंट के लिए 3D सर्कुलेटिंग कोल्ड पंप कूलिंग सिस्टम दिया जाएगा। इससे गेमिंग जैसे टास्क के दौरान हीट को घटाने में आसानी होगी। Redmi K100 Pro में 6.59 इंच डिस्प्ले 185 Hz तक के रिफ्रेश रेट, 4,800 Hz के टच सैंपलिंग रेट और 4,500 निट्स के पीक ब्राइटनेस लेवल के साथ होगा। इस स्मार्टफोन के लिए चीन में प्री-ऑर्डर शुरू हो गए हैं। Redmi K100 Pro में फ्लैट रियर पैनल है। इस स्मार्टफोन में रेक्टैंगुलर रियर कैमरा मॉड्यूल दिया गया है। इसमें ट्रिपल कैमरा यूनिट LED फ्लैश के साथ होगी। इसके कैमरा आइलैंड पर Sound by Bose की ब्रांडिंग है। इस स्मार्टफोन की दायीं साइड पर पावर बटन और वॉल्यूम कंट्रोल दिए गए हैं। इस सीरीज के Redmi K100 Pro Max में 6.9 इंच OLED डिस्प्ले होगा। इस स्मार्टफोन में 9,000 mAh की बैटरी दी जा सकती है। Redmi K100 Pro Max में 200 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा हो सकता है। 

 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Gadgets 360 में आकाश आनंद डिप्टी ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Vivo ला रही नया मिडरेंज फोन, 44W फास्ट चार्जिंग के साथ!
  2. Vivo भारत में ला रही लेटेस्ट V80 सीरीज! 50MP कैमरा, 7200mAh बैटरी जैसे फीचर्स
  3. Lava का 2 डिस्प्ले वाला Virat Curve 5G 21 सितंबर को होगा लॉन्च, 6000mAh बैटरी के साथ मिलेंगे AI फीचर्स
  4. Motorola Edge 60 Pro पर बड़ी डील! 12GB RAM और 256GB स्टोरेज वेरिएंट पर ₹3,600 की बचत
#ताज़ा ख़बरें
  1. Oppo Find X10 में होगा MediaTek Dimensity 9600 Pro चिपसेट
  2. Oppo K14 Lite कल होगा भारत में लॉन्च, 6.75 इंच डिस्प्ले 
  3. Realme 16 Pro Harry Potter Edition जल्द होगा भारत में लॉन्च, 7,000mAh की बैटरी
  4. Jio यूजर्स को 12 महीने के लिए फ्री मिलेगा Canva, नई साझेदारी से ग्राहकों को फायदा
  5. itel ने अपना म्यूजिक फर्स्ट फीचर फोन Muzik 450L किया लॉन्च, एंटरटेनमेंट के लिए गजब फीचर्स से लैस
  6. Oppo F35 सीरीज जल्द होगी भारत में लॉन्च, 6 कलर्स के मिल सकते हैं ऑप्शन
  7. iQOO 16 लॉन्च होने जा रहा 29 सितंबर को, डिजाइन, डिस्प्ले से लेकर कैमरा, बैटरी तक जानें सब
  8. बिना इजाजत AI ग्लासेज से कोई भी नहीं कर पाएगा आपको रिकॉर्ड, बस फोन में डाउनलोड कर लें ये ऐप
  9. EPFO के लिए अब दफ्तर या पोर्टल पर जाने का झंझट खत्म, WhatsApp पर मिलेगी जानकारी, ऐसे करें ज्वाइन
  10. स्पेस में भी शुरू हुई सैन्य ताकत बढ़ाने की रेस, अमेरिका ने तैनात किया 'ऑन-ऑर्बिट' वेपन
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.