Redmi Go से उठा पर्दा, 3000 एमएएच बैटरी से है लैस

चीनी टेक्नोलॉजी कंपनी Xiaomi से अलग हुए नए सब-ब्रांड Redmi ने नया Redmi Go स्मार्टफोन को पेश किया है। उम्मीद है कि यह फोन गूगल के एंड्रॉयड गो प्लेटफॉर्म पर चलेगा।

विज्ञापन
गौरव शुक्ला, अपडेटेड: 29 जनवरी 2019 16:37 IST
ख़ास बातें
  • Redmi Go फोन 1 जीबी रैम और 8 जीबी इनबिल्ट स्टोरेज से होगा लैस
  • Redmi Go की सेल फरवरी से शुरू होने का दावा
  • रेडमी गो की कीमत 80 यूरो (करीब 6,500 रुपये) से कम होगी

Redmi Go में 5 इंच की एचडी स्क्रीन होगी

Photo Credit: Xiaomi

चीनी टेक्नोलॉजी कंपनी Xiaomi से अलग हुए नए सब-ब्रांड Redmi ने नया Redmi Go स्मार्टफोन को पेश किया है। उम्मीद है कि यह फोन गूगल के एंड्रॉयड गो प्लेटफॉर्म पर चलेगा। लेकिन कंपनी ने इस फोन के बारे में अभी बहुत कम जानकारी उपलब्ध कराई है। कंपनी के मुताबिक, फोन में 5 इंच की एचडी स्क्रीन और क्वाड-कोर क्वालकॉम स्नैपड्रैगन प्रोसेसर होगा। दूसरी तरफ, एक रिपोर्ट में इस फोन में स्नैपड्रैगन 425 प्रोसेसर होने का दावा किया गया है। फिलहाल, इस फोन की रिलीज तारीख और कीमत के बारे में जानकारी नहीं उपलब्ध है।
 

Redmi Go स्पेसिफिकेशन

Xiaomi के एक ट्वीट के मुताबिक, Redmi Go में 5 इंच की एचडी स्क्रीन के साथ क्वालकॉम का क्वाड-कोर स्नैपड्रैगन प्रोसेसर होगा। फोन 3,000 एमएएच की बैटरी के साथ आएगा। इसके अतिरिक्त हैंडसेट 8 मेगापिक्सल के रियर कैमरे और 5 मेगापिक्सल के फ्रंट कैमरे से लैस है। फोन के ऑपरेटिंग सिस्टम के बारे में कुछ नहीं बताया गया है। संभव है कि यह एंड्रॉयड 8.1 ओरियो (गो एडिशन) पर चले। यह कंपनी का पहला एंड्रॉयड गो फोन होगा। Xiaomi अब तक एंड्रॉयड वन पर आधारित फोन लॉन्च कर चुकी है।
Advertisement

Redmi ने ज़्यादा जानकारी नहीं उपलब्ध कराई है। लेकिन शाओमी द्वारा ट्विटर पर साझा की गई तस्वीर इशारा करती है कि Redmi Go को ब्लैक और ब्लू रंग में उपलब्ध कराया जाएगा। इस फोन की उपलब्धता के बारे में भी कुछ नहीं पता है। कीमत का भी खुलासा नहीं किया गया है।

जर्मन वेबसाइट WinFuture की रिपोर्ट के मुताबिक, Redmi Go फोन 1 जीबी रैम और 8 जीबी इनबिल्ट स्टोरेज से लैस होगा। माइक्रोएसडी कार्ड को भी इस्तेमाल किया जा सकेगा। हैंडसेट में क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 425 प्रोसेसर दिया जाएगा। Redmi Go ग्राहक फोन में डुअल-सिम सपोर्ट, माइक्रो-यूएसबी पोर्ट, वाई-फाई, ब्लूटूथ 4.2 और 4जी एलटीई कनेक्टिविटी होने की उम्मीद कर सकते हैं। माना जा रहा है कि रेडमी गो हैंडसेट एंड्रॉयड 8.1 ओरियो पर चलेगा।
Advertisement

WinFuture की रिपोर्ट में यह भी कहा गया है कि Redmi Go की सेल यूरोप में फरवरी से शुरू होगी। इसकी कीमत 80 यूरो (करीब 6,500 रुपये) है। 
 
रिव्यू
  • डिज़ाइन
  • डिस्प्ले
  • सॉफ्टवेयर
  • परफॉर्मेंस
  • बैटरी लाइफ
  • कैमरा
  • वैल्यू फॉर मनी
  • Good
  • Extremely affordable
  • Well built and good-looking
  • Good battery life
  • Bad
  • Sub-par cameras
  • Limited RAM and storage
 
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

5.00 इंच

प्रोसेसर

क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 425

फ्रंट कैमरा

5-मेगापिक्सल

रियर कैमरा

8-मेगापिक्सल

रैम

1 जीबी

स्टोरेज

8 जीबी

बैटरी क्षमता

3000 एमएएच

ओएस

एंड्रॉ़यड 8.1 Oreo (Go edition)

रिज़ॉल्यूशन

720x1280 पिक्सल
ख़बरें

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: , Redmi Go, Redmi, Redmi Go specifications
Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. ₹5000 सस्ता मिल रहा खूबसूरत Vivo 5G फोन! 50MP दो कैमरा, IP64 रेटिंग
#ताज़ा ख़बरें
  1. WhatsApp एकत्रित करता है ये जानकारी, जब यूजर्स करते हैं कॉन्टैक्ट
  2. सिर्फ Apple ने ही महंगे नहीं किए iPhone, OnePlus, Vivo, Oppo और Nothing भी हुए 15,000 तक महंगे
  3. Apple ने वेबसाइट से हटाया, लेकिन अमेजन पर आज भी मिल रहे iPhone 17 Pro, 17 Pro Max, ऐसे खरीदें
  4. Samsung Galaxy S26 Ultra, Galaxy S26 अब CRN प्रोग्राम से खरीद पाएंगे सस्ते में, जानें कितनी होगी बचत
  5. Redmi 17 5G की सेल शुरू, जानें कितने में मिल रहा 50MP कैमरा,7900mAh बैटरी वाला फोन
  6. iPhone 18 Pro vs Google Pixel 11 Pro XL vs Samsung Galaxy S26 Ultra: जानें कौन सा है बेस्ट?
  7. Xiaomi लाई AI फीचर्स वाला गैस स्टोव, बर्तन छोड़कर चले गए तो खुद बंद हो जाएगी गैस
  8. iPhone को स्पेस से गिराया, फिर भी नहीं टूटा कवर, बन गया वर्ल्ड रिकॉर्ड!
  9. Moto Buds 2 Fusion ईयरबड्स भारत में 17 सितंबर को होंगे लॉन्च, 53 घंटे बैटरी, IP54, IPX2 रेटिंग!
  10. Vivo Buds मात्र ₹1,999 में लॉन्च, 2 दिन से ज्यादा चलेगी बैटरी, गेमिंग के लिए खास फीचर्स भी
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.