Redmi Go होगा Xiaomi का पहला एंड्रॉयड गो फोन, स्पेसिफिेकेशन सार्वजनिक

Xiaomi ने अभी रेडमी गो के बारे में और कोई खुलासा नहीं किया है। लेकिन कंपनी के आधिकारिक रिटेलर पार्टनर ने इस मॉडल को स्पेसिफिकेशन के साथ लिस्ट किया है।

Redmi Go होगा Xiaomi का पहला एंड्रॉयड गो फोन, स्पेसिफिेकेशन सार्वजनिक
ख़ास बातें
  • Redmi Go एंड्रॉयड 8.1 ओरियो (गो एडिशन) पर चलेगा
  • Redmi Go के कई स्पेसिफिकेशन हुए सार्वजनिक
  • 8 मेगापिक्सल का रियर कैमरा है शाओमी रेडमी गो
विज्ञापन
शाओमी ब्रांड के पहले एंड्रॉयड गो फोन Redmi Go को आने वाले दिनों में फिलिपिंस में लॉन्च किए जाने की उम्मीद है। आधिकारिक तौर पर लॉन्च किए जाने से पहले शाओमी रेडमी गो स्मार्टफोन का टीज़र Xiaomi की Mi Philippines फेसबुक पेज पर ज़ारी किया गया है। कंपनी के आधिकारिक रिटेल पार्टनर Lazada ने Redmi Go को अहम स्पेसिफिकेशन के साथ लिस्ट भी किया है। लगता है कि यह एंड्रॉयड गो स्मार्टफोन 5 इंच के एचडी डिस्प्ले पैनल, क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 425 प्रोसेसर और 1 जीबी रैम के साथ आएगा।

दूसरी तरफ, Xiaomi के मी फिलिपिंस फेसबुक पेज ने स्थानीय मार्केट में रेडमी गो लॉन्च करने का टीज़र ज़ारी किया है। आधिकारिक टीज़र से हैंडसेट की झलक मिली है और इसके साथ #GoSmartDoMore हैशटैग का इस्तेमाल किया गया है।

Xiaomi ने अभी रेडमी गो के बारे में और कोई खुलासा नहीं किया है। लेकिन कंपनी के आधिकारिक रिटेलर पार्टनर ने इस मॉडल को स्पेसिफिकेशन के साथ लिस्ट किया है। ऑनलाइन लिस्टिंग से पता चला है कि रेडमी गो एंड्रॉयड 8.1 ओरियो (गो एडिशन) पर चलेगा और इसे ब्लैक व ब्लू रंग में उपलब्ध कराया जाएगा। हालांकि, डिवाइस की कीमत के बारे में कुछ नहीं पता चल सका है।
 

Redmi Go स्पेसिफिकेशन

डुअल-सिम (4जी एलटीई) रेडमी गो एंड्रॉयड 8.1 ओरियो (गो एडिशन) पर चलेगा। इसमें 5 इंच का एचडी (720x1280 पिक्सल) डिस्प्ले होगा। यह 16:9 आस्पेक्ट रेशियो के साथ आएगा। इस एंड्रॉयड गो स्मार्टफोन में क्वाड-कोर क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 425 प्रोसेसर के साथ 1 जीबी रैम दिए जाएंगे। ग्राफिक्स के लिए एड्रेनो 308 जीपीयू इंटिग्रेटेड होगा। इनबिल्ट स्टोरेज 8 जीबी है और ज़रूरत पड़ने पर 128 जीबी तक का माइक्रोएसडी कार्ड इस्तेमाल करना संभव होगा।

Xiaomi ने पिछले हिस्से पर एफ/ 2.0 अपर्चर वाला 8 मेगापिक्सल का कैमरा दिया है। रियर कैमरा एलईडी फ्लैश के साथ आता है और यह एचडीआर को सपोर्ट करता है। सेल्फी के लिए रेडमी गो में 5 मेगापिक्सल का सेंसर होगा। यह एफ/ 2.2 अपर्चर वाला सेंसर है।

कनेक्टिविटी की बात करें तो Redmi Go को 4जी एलटीई, वाई-फाई 802.11 बी/जी/एन, ब्लूटूथ 4.1, जीपीएस/ ए-जीपीएस और माइक्रो-यूएसबी के साथ लिस्ट किया गया है। स्मार्टफोन में नॉयज़ कैंसिलेशन के लिए डुअल माइक्रोफोन सेटअप है। इसकी बैटरी 3,000 एमएएच की है और डाइमेंशन 140.4x70.1x8.35 मिलीमीटर।

रेडमी गो की ऑनलाइन लिस्टिंग के बारे में सबसे पहले जानकारी Revu.com.ph द्वारा दी गई।
  • रिव्यू
  • मुख्य स्पेसिफिकेशन
  • ख़बरें
  • डिज़ाइन
  • डिस्प्ले
  • सॉफ्टवेयर
  • परफॉर्मेंस
  • बैटरी लाइफ
  • कैमरा
  • वैल्यू फॉर मनी
  • खूबियां
  • Extremely affordable
  • Well built and good-looking
  • Good battery life
  • कमियां
  • Sub-par cameras
  • Limited RAM and storage
डिस्प्ले5.00 इंच
प्रोसेसरक्वालकॉम स्नैपड्रैगन 425
फ्रंट कैमरा5-मेगापिक्सल
रियर कैमरा8-मेगापिक्सल
रैम1 जीबी
स्टोरेज8 जीबी
बैटरी क्षमता3000 एमएएच
ओएसएंड्रॉ़यड 8.1 Oreo (Go edition)
रिज़ॉल्यूशन720x1280 पिक्सल
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Vivo V80 FE जल्द होगा भारत में लॉन्च, BIS सर्टिफिकेशन में स्पॉट, 7500mAh बैटरी!
  2. RedMagic 12 Pro ग्लोबल मार्केट में 3 नवंबर को होगा लॉन्च, 8400mAh बैटरी
  3. Lenovo ने सस्ता लैपटॉप ग्लोबल मार्केट में किया लॉन्च, Snapdragon X चिप से लैस
  4. Vi Prepaid Family Plan: Vi लाई फैमिली प्लान, अब फैमिली मेंबर्स को शेयर करें मोबाइल डेटा
  5. WhatsApp में बिना अकाउंट भी होगी वीडियो कॉल! Guest Calling फीचर का कमाल, ऐसे करेगा काम
  6. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹25 हजार से सस्ते खरीदें Vivo, Samsung, Nothing, Realme मिडरेंज फोन, 7000mAh बैटरी
  7. ₹6000 से सस्ता खरीदें Vivo का खूबसूरत फोन! 5500mAh बैटरी, FBBD सेल में गजब ऑफर
  8. Amazon की ग्रेट इंडियन फेस्टिवल सेल में प्रीमियम स्मार्टवॉचेज पर भारी डिस्काउंट
  9. Samsung Galaxy A38 5G में मिल सकती है ट्रिपल रियर कैमरा यूनिट 
  10. Oppo Find X10 Pro Max होगा ट्रिपल 200 मेगापिक्सल कैमरा सिस्टम वाला पहला स्मार्टफोन
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »