Redmi फ्लैगशिप फोन 13 मई को हो सकता है लॉन्च

Redmi Flagship फोन क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 855 प्रोसेसर और सुपर वाइड एंगल कैमरे के साथ आएगा।

Redmi फ्लैगशिप फोन 13 मई को हो सकता है लॉन्च
ख़ास बातें
  • Redmi Flagship फोन में 6.39 इंच का फुल-एचडी+ डिस्प्ले होने का दावा
  • 48 मेगापिक्सल का प्राइमरी सेंसर होगा रेडमी फ्लैगशिप फोन में
  • रेडमी फ्लैगशिप 8 जीबी रैम और 128 जीबी स्टोरेज के साथ आ सकता है
विज्ञापन
Redmi फ्लैगशिप स्मार्टफोन को 13 मई को पेश किया जा सकता है, Realme X को लॉन्च किए जाने से ठीक दो दिन पहले। Xiaomi ने आधिकारिक तौर पर लॉन्च की तारीख का ऐलान तो नहीं किया है, लेकिन कंपनी के एक अधिकारी ने Weibo पर खुलासा किया कि Xiaomi 13 मई को एक प्रेस इवेंट आयोजित करने वाली है। यहां पर कंपनी “वन मोर थिंग” सेगमेंट में कुछ बड़ा ऐलान करेगी। भले ही इस अधिकारी ने Redmi फ्लैगशिप को लेकर कुछ नहीं बताया। लेकिन 13 मई को इस फोन को लॉन्च किए जाने की संभावनाएं प्रबल लगती हैं।

Xiaomi के टैंग मू ने अपने एक वीबो पोस्ट के कमेंट सेक्शन में खुलासा किया कि कंपनी 13 मई को चीनी मार्केट में एक इवेंट आयोजित करने वाली है। जहां पर वह कंपनी के सीईओ ली जून के साथ “one more thing” सेगमेंट का प्रजेंटेशन देंगे। बता दें कि टैंग मू शाओमी के स्मार्ट हार्डवेयर एफर्ट्स के जनरल मैनेजर हैं।

शाओमी के इस अधिकारी ने ज्यादा ब्योरा नहीं दिया। लेकिन Redmi Flagship फोन को लॉन्च किए जाने की संभावनाएं प्रबल लगती हैं। कंपनी लंबे वक्त से इस फोन का टीज़र ज़ारी करती रही है। अब तक यह साफ हो गया है कि यह रेडमी फ्लैगशिप स्मार्टफोन क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 855 प्रोसेसर और सुपर वाइड एंगल कैमरे के साथ आएगा।

हाल ही में लीक हुए स्पेसिफिकेशन के मुताबिक, Redmi Flagship फोन में 6.39 इंच का फुल-एचडी+ (1080x2340 पिक्सल) डिस्प्ले होगा। हैंडसेट ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप के साथ आएगा। यहां 48 मेगापिक्सल का प्राइमरी सेंसर, 8 मेगापिक्सल का सेकेंडरी सेंसर और 13 मेगापिक्सल का सेंसर होगा। इस फोन में 32 मेगापिक्सल का सेल्फी कैमरा होने की संभावना है।

रेडमी फ्लैगशिप 8 जीबी रैम और 128 जीबी स्टोरेज के साथ आ सकता है। फिलहाल, माइक्रोएसडी कार्ड सपोर्ट के बारे में जानकारी नहीं सामने आई है। हाल ही में आई एक रिपोर्ट से इस फोन में एंड्रॉयड 9 पाई पर आधारित मीयूआई 10 होने का पता चला था। दावा तो यह भी है कि इसे Redmi K20 Pro के नाम से बुलाया जा सकता है।

बता दें कि रियलमी ब्रांड चीनी मार्केट में 15 मई को कदम रखेगी। इस दिन Realme X और Realme X Youth Edition को पेश किया जाएगा।
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: , Redmi flagship, Qualcomm Snapdragon 855 SoC, Xiaomi, Redmi
गैजेट्स 360 स्टाफ

द रेजिडेंट बोट । अगर आप मुझे ईमेल करते हैं, तो कोई इंसान जवाब ...और भी

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Lenovo ने सस्ता लैपटॉप ग्लोबल मार्केट में किया लॉन्च, Snapdragon X चिप से लैस
  2. Vi Prepaid Family Plan: Vi लाई फैमिली प्लान, अब फैमिली मेंबर्स को शेयर करें मोबाइल डेटा
  3. WhatsApp में बिना अकाउंट भी होगी वीडियो कॉल! Guest Calling फीचर का कमाल, ऐसे करेगा काम
  4. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹25 हजार से सस्ते खरीदें Vivo, Samsung, Nothing, Realme मिडरेंज फोन, 7000mAh बैटरी
  5. ₹6000 से सस्ता खरीदें Vivo का खूबसूरत फोन! 5500mAh बैटरी, FBBD सेल में गजब ऑफर
  6. Amazon की ग्रेट इंडियन फेस्टिवल सेल में प्रीमियम स्मार्टवॉचेज पर भारी डिस्काउंट
  7. Samsung Galaxy A38 5G में मिल सकती है ट्रिपल रियर कैमरा यूनिट 
  8. Oppo Find X10 Pro Max होगा ट्रिपल 200 मेगापिक्सल कैमरा सिस्टम वाला पहला स्मार्टफोन
  9. Samsung Galaxy F70 5G जल्द होगा भारत में लॉन्च, 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा
  10. iPhone Duo के लिए भारत में शुरू हुए प्री-ऑर्डर, जानें प्राइस, ऑफर्स
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »