Redmi A5 फोन 6GB रैम, Android 15, 5G सपोर्ट के साथ FCC पर स्पॉट

Redmi A5 फोन Android 15 ऑपरेटिंग सिस्टम से लैस हो सकता है।

Redmi A5 फोन 6GB रैम, Android 15, 5G सपोर्ट के साथ FCC पर स्पॉट

Redmi A4 5G (ऊपर फोटो में) को पिछले साल नवंबर में भारत में लॉन्च किया गया था

ख़ास बातें
  • यह एक बजट डिवाइस के तौर पर पेश किया जा सकता है।
  • शुरुआती वेरिएंट 3 जीबी रैम, 64 जीबी स्टोरेज के साथ आ सकता है।
  • लान्च फरवरी 2025 के आसपास संभावित है।
विज्ञापन
Xiaomi जल्द ही अपना एक और बजट फोन मार्केट में उतार सकती है जो कि Redmi सब-ब्रांड का डिवाइस हो सकता है। फोन को हाल ही में FCC सर्टीफिकेशन में देखा गया था। फोन को Redmi A5 कहा जा रहा है जिसका कोडनेम 25028RN03L है। एफसीसी लिस्टिंग में पता चलता है कि फोन में 5G का सपोर्ट भी होगा। इसमें डुअल बैंड वाइ-फाइ और ब्लूटूथ कनेक्टिविटी भी होगी। 

Redmi A5 कंपनी का अगला बजट 5G फोन हो सकता है जिसे लेकर लीक्स लगातार सामने आ रहे हैं। फोन की FCC लिस्टिंग बताती (via) है कि यह Android 15 ऑपरेटिंग सिस्टम से लैस होगा। जिसके ऊपर शाओमी का HyperOS 2.0 देखने को मिल सकता है। फोन की रैम-स्टोरेज कंफिग्रेशन भी बताती है कि यह एक बजट डिवाइस के तौर पर पेश किया जा सकता है। 

Redmi A5 का शुरुआती वेरिएंट 3 जीबी रैम, 64 जीबी स्टोरेज के साथ आ सकता है। साथ ही इसमें 4 जीबी रैम, 64 जीबी स्टोरेज के अलावा 4 जीबी रैम-128 जीबी स्टोरेज, और 6 जीबी रैम-128 जीबी स्टोरेज जैसे वेरिएंट्स भी देखने को मिल सकते हैं। 

XiaomiTime की रिपोर्ट कहती है कि Xiaomi इस फोन का एक रिब्रांडेड वर्जन भी लॉन्च कर सकती है। यह फोन Poco C71 के नाम से लॉन्च किया जा सकता है। रेडमी ए5 की तरह ही यह भी एक बजट फोन होगा जिसमें अच्छी परफॉर्मेंस, डिस्प्ले, और कैमरा क्वालिटी देखने को मिल सकती है। फोन कॉम्पेक्ट डिजाइन में लॉन्च किया जा सकता है। इसमें NFC जैसे फीचर्स का सपोर्ट भी देखने को मिल सकता है। 

इन स्मार्टफोन्स के बारे में हालांकि शाओमी की ओर से अभी कोई संकेत नहीं दिया गया है। लेकिन विभिन्न सर्टीफिकेशंस पर इन्हें देखा जा चुका है। इससे पता चलता है कि ग्लोबल मार्केट में फोन जल्द दस्तक दे सकते हैं। लान्च टाइम फरवरी 2025 के आसपास बताया जा रहा है। 
 
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

हेमन्त कुमार

हेमन्त कुमार Gadgets 360 में सीनियर सब-एडिटर हैं और विभिन्न प्रकार के ...और भी

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News
Turbo Read

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Redmi K100 Pro Max में मिल सकता है Snapdragon 8 Elite Gen 6 Pro चिपसेट
  2. AI डॉक्टर आ गया! Perplexity ने लॉन्च किया AI Health फीचर, जानें कैसे करता है काम
  3. 8 हजार सस्ता हो गया Samsung Galaxy S26, कंपनी ने दिया लिमिटिड ऑफर!
  4. OnePlus Ace 6 Ultra लॉन्च से पहले फीचर्स का खुलासा, 165Hz डिस्प्ले, बड़ी बैटरी से होगा लैस
  5. Oppo Watch X3 Mini छोटी स्क्रीन के साथ जल्द हो सकती है लॉन्च, फीचर्स लीक
  6. 100 इंच तक बड़े टीवी Redmi Smart TV MAX, A Pro शाओमी ने किए लॉन्च, जानें कीमत
  7. OpenAI करेगी 4 हजार से ज्यादा कर्मचारियों की भर्ती, AI की तेज होती रेस में बड़ा फैसला
  8. 10 हजार सस्ता खरीदें Vivo V70 लेटेस्ट फोन, 6500mAh बैटरी, 50MP कैमरा
  9. Tata Motors ने लॉन्च किया Harrier EV का नया वेरिएंट, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  10. अंतरिक्ष से आ रही आफत! तूफानी स्पीड से पृथ्वी के करीब पहुंच रहे 2 बड़े एस्टरॉयड, जेट प्लेन जितना है साइज
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »