• होम
  • मोबाइल
  • ख़बरें
  • Redmi A5 भारत में जल्द होगा लॉन्च, सर्टिफिकेशन लिस्टिंग लीक, POCO भी इसी फोन को करेगी रीबैज!

Redmi A5 भारत में जल्द होगा लॉन्च, सर्टिफिकेशन लिस्टिंग लीक, POCO भी इसी फोन को करेगी रीबैज!

POCO भी A5 के रीबैज वेरिएंट को पेश कर सकती है। नाम को पर्दे के पीछे रखा गया है, लेकिन बता दें कि Redmi A4 5G को POCO C75 के रूप में रीबैज किया जा चुका है।

Redmi A5 भारत में जल्द होगा लॉन्च, सर्टिफिकेशन लिस्टिंग लीक, POCO भी इसी फोन को करेगी रीबैज!

Redmi A4 5G (ऊपर फोटो में) को पिछले साल नवंबर में भारत में लॉन्च किया गया था

ख़ास बातें
  • Redmi A5 को भारत के साथ-साथ ग्लोबल मार्केट में भी लॉन्च किया जा सकता है
  • POCO भी A5 के रीबैज वेरिएंट को पेश कर सकती है
  • कथित Redmi A5 को मॉडल नंबर 25028RN03A के साथ EEC सर्टिफिकेशन भी मिला है
विज्ञापन
Redmi ने पिछले साल नवंबर में Redmi A4 5G को लॉन्च किया था और अब, ऐसा प्रतीत होता है कि कंपनी इसका सक्सेसर कथित Redmi A5 लॉन्च करने की तैयारी कर रही है। A4 को Redmi ने अपने पहले A-सीरीज 5G मॉडल के रूप में पेश किया था। इससे पहले A-सीरीज में 4G मॉडल को जोड़ा जा रहा था। अब, एक सर्टिफिकेशन लिस्टिंग ने A5 के डेवलपमेंट की ओर इशारा दिया है। हालांकि, इस बात की जानकारी फिलहाल नहीं है कि यह 4G वेरिएंट होगा या 5G कनेक्टिविटी से लैस आएगा।

एक X यूजर ने मॉडल नंबर 25028RN03Y के साथ एक Redmi डिवाइस की IMEI डेटाबेस लिस्टिंग को शेयर किया है। लिस्टिंग में Redmi A5 नाम दिखाई देता है, जो सीधा Redmi A4 के सक्सेसर के संकेत देता है। लिस्टिंग का स्क्रीनशॉट शेयर करते हुए यूजर ने यह भी बताया है कि Redmi A5 को भारत के साथ-साथ ग्लोबल मार्केट में भी लॉन्च किया जाएगा। हालांकि, समयसीमा की जानकारी नहीं दी गई है। Redmi A4 को भी भारत के साथ ग्लोबल मार्केट में पेश किया गया था।

टिप्सटर ने यह भी कहा है कि POCO भी A5 के रीबैज वेरिएंट को पेश कर सकती है। नाम को पर्दे के पीछे रखा गया है, लेकिन बता दें कि Redmi A4 5G को POCO C75 के रूप में रीबैज किया जा चुका है।

कथित Redmi A5 को मॉडल नंबर 25028RN03A के साथ EEC सर्टिफिकेशन भी मिल चुका है। यूं तो इस मॉडल नंबर को पहले Redmi 14 4G माना जा रहा था, लेकिन ऐसा हो सकता है कि यह Redmi A5 हो।

बता दें Redmi A4 5G को भारत में 9,499 रुपये की शुरुआती कीमत में पेश किया गया था। इसमें 6.88 इंच का HD+ डिस्‍प्‍ले, Snapdragon 4s Gen 2 प्रोसेसर, 18W चार्जिंग के साथ 5160mAh की बैटरी और 50 मेगापिक्‍सल प्राइमरी रियर कैमरा शामिल है।

Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

नितेश पपनोई Nitesh has almost seven years of experience in news writing and reviewing tech products like smartphones, headphones, and smartwatches. At Gadgets 360, he is covering all ...और भी
Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News
Turbo Read

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Apple ने भारत में लॉन्च किया 7 इंच स्क्रीन वाला AI डिवाइस, करेगा बात, चलाएगा गाने और संभालेगा घर!
  2. Samsung के 3 स्मार्टफोन फिर हुए महंगे, Galaxy A27 की कीमत ₹47,499 तक पहुंची; M47 और F70 Pro के भी बढ़े दाम
  3. Infinix GT 50 Pro में मिलेगा MediaTek Dimensity 8400 Ultimate, भारत में जल्द होगा लॉन्च
  4. Oppo Find X10 सीरीज जल्द होगी भारत में लॉन्च, नया टैबलेट भी लाने की तैयारी
  5. भारत में लॉन्च हुए Apple TV 4K (4th जेनरेशन), HomePod Mini 2, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  6. Apple का पहला स्मार्ट डिस्प्ले HomeView हुआ लॉन्च, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  7. Tecno Spark 50S 5G जल्द होगा भारत में लॉन्च, दो कलर्स के मिल सकते हैं ऑप्शन
  8. Flipkart Big Billion Days Sale 2026: ₹11,000 से ज्यादा सस्ता मिल रहा Nothing Phone 4b फोन, 36 हजार में हुआ था लॉन्च
  9. XElectron लेकर आया टीवी जैसा डिजिटल फोटो फ्रेम, फोन से बदल पाएंगे फोटो
  10. e-SPRINTO G1 लॉन्च, सिंगल चार्ज में 130 किमी तक रेंज, कीमत 1 लाख से भी कम
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »