Redmi A3x फोन भारत में 3GB रैम, 5000mAh बैटरी के साथ Rs 6,999 से शुरू, जानें सबकुछ

Redmi A3x में 6.71 इंच का IPS LCD HD+ डिस्प्ले दिया गया है।

विज्ञापन
Written by हेमन्त कुमार, अपडेटेड: 16 अगस्त 2024 10:11 IST
ख़ास बातें
  • फोन में 90Hz रिफ्रेश रेट मिलता है।
  • फोन के बेस वेरिएंट में 3 जीबी रैम दी गई है।
  • फोन में 5000एमएएच बैटरी है, जिसके साथ 15W चार्जर दिया गया है।

Redmi A3x में 6.71 इंच का IPS LCD HD+ डिस्प्ले दिया गया है।

Redmi A3x को कंपनी ने बिना किसी शोर शराबे के भारत में खरीद के लिए उपलब्ध करवा दिया है। यह फोन भारत में Amazon पर जुलाई में टीज किया गया था। लेकिन अधिकारिक रूप से लॉन्च की घोषणा नहीं की गई थी। अब फोन खरीद के लिए उपलब्ध हो गया है। इसमें 3GB रैम के साथ शुरुआती वेरिएंट आता है। फोन में Unisoc T603 प्रोसेसर है। यह 5000mAh बैटरी के साथ आता है। आइए जानते हैं सभी डिटेल्स। 
 

Redmi A3x price in India

Redmi A3x स्मार्टफोन अब भारत में खरीद के लिए उपलब्ध है। इसके 3 जीबी रैम, 64 जीबी स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 6,999 रुपये है। जबकि 4 जीबी रैम, 128 जीबी स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 7,999 रुपये है। फोन का बेस मॉडल Amazon India वेबसाइट पर लिस्ट किया गया है। कलर्स की बात करें तो इसे Midnight Black, Ocean Green, Olive Green, और Starry White में खरीदा जा सकता है।
Advertisement
 

Redmi A3x specifications

Redmi A3x में 6.71 इंच का IPS LCD HD+ डिस्प्ले दिया गया है। फोन में 90Hz रिफ्रेश रेट मिलता है। इसमें डीसी डिमिंग तकनीक का इस्तेमाल भी किया गया है जिससे कि डिस्प्ले के कारण आंखों पर बुरा असर नहीं पड़ता है। फोन के फ्रंट और बैक पैनल को Corning Gorilla Glass 3 का प्रोटेक्शन दिया गया है। डिवाइस में Unisoc T603 प्रोसेसर लगा है। फोन के बेस वेरिएंट में 3 जीबी रैम दी गई है। स्टोरेज स्पेस 64 जीबी का है। स्टोरेज को बढ़ाया भी जा सकता है। माइक्रो एसडी कार्ड की मदद से यह 1TB तक एक्सपेंड की जा सकती है। 

कैमरा की बात करें तो फोन में 8 मेगापिक्सल का मेन कैमरा मिलता है। यह डुअल AI कैमरा सेटअप में आता है। सेकंडरी लेंस भी इसके साथ दिया गया है। सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए फोन 5 मेगापिक्सल कैमरा के साथ आता है। डिवाइस एंड्रॉयड 14 पर रन करता है। फोन में 5000एमएएच बैटरी है, जिसके साथ 15W चार्जर दिया गया है। इसमें साइड माउंटेड फिंगरप्रिंट स्कैनर भी है। साथ ही 3.5mm ऑडियो जैक भी इसमें दिया गया है। 
 
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

6.71 इंच

फ्रंट कैमरा

5-मेगापिक्सल

रियर कैमरा

8-मेगापिक्सल + Unspecified

रैम

4 जीबी

स्टोरेज

64 जीबी

बैटरी क्षमता

5000 एमएएच

ओएस

एंड्रॉ़यड 14

रिज़ॉल्यूशन

720x1650 पिक्सल
 
ख़बरें

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

हेमन्त कुमार Gadgets 360 में सीनियर ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Amazon Great Indian Festival Sale: ₹20 हजार तक सस्ता iPhone 16! S25 Ultra, OnePlus 15 और iQOO 15 पर भी डील
  2. Xiaomi 18 Pro हुआ 200 मेगापिक्सल कैमरा, 7000mAh बैटरी के साथ लॉन्च, जानें फीचर्स
  3. Redmi के 10000mAh बैटरी वाले Note 17 Pro Max 5G की सेल शुरू, ₹5,000 डिस्काउंट पर यहां से खरीदें
  4. OnePlus 16 में मिलेगा Snapdragon 8 Elite Extreme Gen 6 चिपसेट
  5. भारत में स्मार्टफोन के स्क्रीन प्रोटेक्टर्स के लिए भी लागू होंगे रूल्स
  6. Red Magic 12 Pro+ में मिलेगा Snapdragon 8 Elite Extreme Gen 6 चिपसेट
  7. Ai+ Nova 2 Power 5G की आज से सेल शुरू, ₹16 हजार में 7000mAh बैटरी और 120Hz डिस्प्ले, यहां से खरीदें
  8. Motorola Signature 27 हुआ लॉन्च; 200MP कैमरा के साथ मिलेगा पावरफुल Snapdragon 8 Elite Extreme Gen 6 चिप
  9. Oppo K14 Plus 5G लॉन्च तारीख, इस महीने 50MP कैमरा, 8000mAh बैटरी के साथ होगी एंट्री
#ताज़ा ख़बरें
  1. Red Magic 12 Pro+ में मिलेगा Snapdragon 8 Elite Extreme Gen 6 चिपसेट
  2. Vivo S2 FE के भारत में लॉन्च की तैयारी, 10,000mAh हो सकती है बैटरी
  3. OnePlus 16 में मिलेगा Snapdragon 8 Elite Extreme Gen 6 चिपसेट
  4. Xiaomi 18 Pro हुआ 200 मेगापिक्सल कैमरा, 7000mAh बैटरी के साथ लॉन्च, जानें फीचर्स
  5. अब UPI से गलत जगह नहीं होगा पेमेंट, आया MyUPI फीचर, BHIM ऐप पर स्कैम से भी बचाएगा
  6. Vivo X500 सीरीज जल्द होगी इंटरनेशनल मार्केट में लॉन्च, घट सकती है बैटरी कैपेसिटी
  7. ऑनलाइन खरीदने पर नहीं मिलेंगे फेक ऑफर्स, सरकार ने दिखाई सख्ती, अब मिलेगी असली डील
  8. Lava Virat Power के जल्द लॉन्च की तैयारी, IMEI डेटाबेस पर हुई लिस्टिंग
  9. अगर किसी ने पुकारा आपका नाम, तो iPhone सुनेगा और आपको बताएगा, जानें कैसे काम करता है ये फीचर
  10. Vivo Y600i में मिल सकता है 6.87 इंच डिस्प्ले, चाइना टेलीकॉम पर हुई लिस्टिंग
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.