Redmi 9i की कीमत लॉन्च से ठीक पहले लीक

अगर दावा सही साबित होता है तो Redmi 9i स्मार्टफोन Redmi 9A से थोड़ा महंगा होगा, लेकिन Redmi 9 और Redmi 9 Prime मॉडल से सस्ता होगा।

विज्ञापन
तसनीम अकोलावाला, अपडेटेड: 11 सितंबर 2020 16:47 IST
ख़ास बातें
  • Xiaomi का यह फोन 4 जीबी रैम और वाटरड्रॉप स्टाइल नॉच के साथ आएगा
  • स्मार्टफोन MIUI 12 सॉफ्टवेयर पर चलेगा
  • रेडमी 9आई स्मार्टफोन बड़े डिस्प्ले के साथ आएगा
Redmi 9i को भारत में 15 सितंबर को लॉन्च किया जाना है। उससे पहले फोन की कीमत इंटरनेट पर लीक हो गई है। टीज़र्स की मानें तो शाओमी का यह बजट स्मार्टफोन वाटरड्रॉप नॉच और 3.5 एमएम हेडफोन जैक के साथ आएगा। भारतीय मार्केट में यह रेडमी 9 सीरीज़ का चौथा स्मार्टफोन होगा। Redmi 9, Redmi 9A और Redmi 9 Prime पहले ही लॉन्च किए जा चुके हैं। कंपनी ने रेडमी 9आई को ई-कॉमर्स साइट फ्लिपकार्ट और मी डॉट कॉम पर उपलब्ध कराने की जानकारी दी है। यह भी बताया गया है कि रेडमी 9आई में बड़े डिस्प्ले के साथ बड़ी बैटरी भी दी जाएगी।

91Mobiles और टिप्सटर इशान अग्रवाल ने दावा किया है कि रेडमी 9आई की कीमत 7,999 रुपये से शुरू होगी। अगर यह दावा सही साबित होता है तो फोन Redmi 9A से थोड़ा महंगा होगा, लेकिन Redmi 9 और Redmi 9 Prime मॉडल से सस्ता होगा। दावा किया गया है कि Redmi 9i के रैम और स्टोरेज पर आधारित दो वेरिएंट होंगे- 4 जीबी रैम + 64 जीबी स्टोरेज और 4 जीबी रैम + 128 जीबी स्टोरेज। फिलहाल, स्मार्टफोन के 4 जीबी रैम और 128 जीबी स्टोरेज वेरिएंट की कीमत नहीं लीक हुई है। फोन को मिडनाइट ब्लैक, सी ब्लू और नेचर ग्रीन रंग में पेश किए जाने की उम्मीद है। याद रहे कि रेडमी 9ए हैंडसेट भी इन्हीं कलर ऑप्शन में भारतीय मार्केट में उपलब्ध है।
Advertisement

कंपनी के टीज़र से पहले ही पता चल गया था कि Xiaomi का यह फोन 4 जीबी रैम और वाटरड्रॉप स्टाइल नॉच के साथ आएगा। रेडमी 9 सीरीज़ के बाकी दो फोन में भी यह फीचर है। इसके अलावा स्मार्टफोन MIUI 12 सॉफ्टवेयर पर चलेगा। यह भी जानकारी दी गई है कि रेडमी 9आई स्मार्टफोन बड़े डिस्प्ले के साथ आएगा। इसमें स्टोरेज बढ़ाने के लिए माइक्रोएसडी कार्ड सपोर्ट होगा। स्मार्टफोन में कई गेमिंग वाले फीचर हो सकते हैं। इसके अलावा बड़ी बैटरी दिए जाने का भी टीज़र है।

Redmi 9i के स्पेसिफिकेशन के बारे में कोई अन्य जानकारी अभी नहीं उपलब्ध है। हमें 15 सितंबर तक का इंतज़ार करना होगा।
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. iPhone 18 Pro vs Google Pixel 11 Pro XL vs Samsung Galaxy S26 Ultra: जानें कौन सा है बेस्ट?
#ताज़ा ख़बरें
  1. WhatsApp एकत्रित करता है ये जानकारी, जब यूजर्स करते हैं कॉन्टैक्ट
  2. सिर्फ Apple ने ही महंगे नहीं किए iPhone, OnePlus, Vivo, Oppo और Nothing भी हुए 15,000 तक महंगे
  3. Apple ने वेबसाइट से हटाया, लेकिन अमेजन पर आज भी मिल रहे iPhone 17 Pro, 17 Pro Max, ऐसे खरीदें
  4. Samsung Galaxy S26 Ultra, Galaxy S26 अब CRN प्रोग्राम से खरीद पाएंगे सस्ते में, जानें कितनी होगी बचत
  5. Redmi 17 5G की सेल शुरू, जानें कितने में मिल रहा 50MP कैमरा,7900mAh बैटरी वाला फोन
  6. iPhone 18 Pro vs Google Pixel 11 Pro XL vs Samsung Galaxy S26 Ultra: जानें कौन सा है बेस्ट?
  7. Xiaomi लाई AI फीचर्स वाला गैस स्टोव, बर्तन छोड़कर चले गए तो खुद बंद हो जाएगी गैस
  8. iPhone को स्पेस से गिराया, फिर भी नहीं टूटा कवर, बन गया वर्ल्ड रिकॉर्ड!
  9. Moto Buds 2 Fusion ईयरबड्स भारत में 17 सितंबर को होंगे लॉन्च, 53 घंटे बैटरी, IP54, IPX2 रेटिंग!
  10. Vivo Buds मात्र ₹1,999 में लॉन्च, 2 दिन से ज्यादा चलेगी बैटरी, गेमिंग के लिए खास फीचर्स भी
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.