Redmi 9A की सेल आज दोपहर 12 बजे यहां होगी आयोजित, कीमत 6,799 से शुरू

Redmi 9A के 2 जीबी + 32 जीबी वेरिएंट की कीमत 6,799 रुपये है, वहीं इसके 3 जीबी रैम + 32 जीबी स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 7,499 रुपये है।

विज्ञापन
सौरभ कुलेश, अपडेटेड: 29 सितंबर 2020 09:58 IST
ख़ास बातें
  • Redmi 9A फोन5,000 एमएएच बैटरी से लैस है
  • रेडमी 9ए फोन को दो कॉन्फिग्रेशन के साथ भारत में पेश किया गया है
  • फोन में 6.53 इंच का एचडी+ डिस्प्ले दिया गया है

मिडनाइट ब्लैक, नेटर ग्रीन और सी ब्लू कलर ऑप्शन में खरीद के लिए उपलब्ध होगा Redmi 9A

Redmi 9A स्मार्टफोन की सेल भारत में आज दोपहर 12 बजे Amazon और Mi.com के माध्यम से शुरू होने वाली है। यह स्मार्टफोन इस महीने की शुरुआत में लॉन्च किया गया था। रेडमी 9ए फोन Redmi 9 सीरीज़ का हिस्सा है, जिसमें Redmi 9, Redmi 9 Prime और Redmi 9i जैसे स्मार्टफोन शामिल है। यह फोन दो रैम + स्टोरेज कॉन्फिग्रेशन और तीन कलर ऑप्शन के साथ आता है। स्पेसिफिकेशन की बात करें, तो यह मीडियाटेक हीलियो जी25 प्रोसेसर और 5,000 एमएएच बैटरी से लैस है।
 

Redmi 9A price in India

रेडमी 9ए फोन को इस महीने की शुरुआत में लॉन्च किया गया था, जो कि दो स्टोरेज वेरिएंट में आता है। Redmi 9A के 2 जीबी + 32 जीबी वेरिएंट की कीमत 6,799 रुपये है, वहीं इसके 3 जीबी रैम + 32 जीबी स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 7,499 रुपये है। यह फोन तीन कलर ऑप्शन में खरीद के लिए उपलब्ध होगा, वो तीन ऑप्शन हैं मिडनाइट ब्लैक, नेटर ग्रीन और सी ब्लू। इसके अलावा, फोन की सेल भारत में आज दोपहर 12 बजे Amazon और Mi.com के माध्यम से शुरू होगी।
 

Redmi 9A specifications

डुअल-सिम रेडमी 9ए एंड्रॉयड 10 पर आधारित MIUI 12 पर चलता है। इसमें 6.53 इंच का एचडी+ (720x1,600 पिक्सल) एलसीडी डॉट ड्रॉप डिस्प्ले है, 20:9 आस्पेक्ट रेशियो के साथ। फोन में ऑक्टा-कोर मीडियाटेक हीलियो जी25 प्रोसेसर का इस्तेमाल हुआ है। इसके साथ 3 जीबी तक रैम मौजूद है।

पिछले हिस्से पर 13 मेगापिक्सल का एक मात्र कैमरा है। इसका अपर्चर एफ/ 2.2 है। सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए फोन में एफ/ 2.2 अपर्चर के साथ 5 मेगापिक्सल का कैमरा दिया गया है जिसे वाटरड्रॉप नॉच में जगह मिली है। फोन में मोटे बेजल्स दिए गए हैं।
Advertisement

फोन की स्टोरेज 32 जीबी तक की है, जिसमें आपको 512 जीबी तक माइक्रेएसडी कार्ड सपोर्ट मिलेगा। Redmi 9A की बैटरी 5,000 एमएएच की है और यह 10 वॉट फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करती है। शाओमी का कहना है कि वह एन्हैंस्ड लाइफस्पेन बैटरी (ELB) टेक्नोलॉजी का इस्तेमाल करती है। इस टेक्नोलॉजी की वजह से रेडमी 9ए की बैटरी बिना क्षमता खोए तीन साल तक काम करेगी। कनेक्टिविटी फीचर्स में 3.5 एमएम ऑडियो जैक, 4जी एलटीई, वाई-फाई और माइक्रो-यूएसबी पोर्ट शामिल हैं। फोन एआई फेस अनलॉक को सपोर्ट करता है। रेडमी 9ए का डाइमेंशन 164.9x77.07x9 मिलीमीटर है और वज़न 194 ग्राम।
 
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. भारत में Apple का सातवां रिटेल स्टोर हैदराबाद में जल्द शुरू होगा
#ताज़ा ख़बरें
  1. भारत में Apple का सातवां रिटेल स्टोर हैदराबाद में जल्द शुरू होगा
  2. बड़ी स्मार्टफोन कंपनियों ने घटाए शिपमेंट के टारगेट, मेमोरी और अन्य कंपोनेंट्स महंगे होने का असर
  3. Redmi K100 Ultra में मिल सकते हैं ट्रिपल 50 मेगापिक्सल कैमरा
  4. Hisense E7S Hi-QLED MiniLED TV सीरीज भारत में हुई लॉन्च, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  5. फ्री में Netflix देखने के लिए कौन सा रिचार्ज है बेस्ट? Airtel, Jio और Vi के पास हैं कई प्लान
  6. क्रिएटर्स के लिए भारत में लॉन्च हुआ HP OmniBook Ultra 16 लैपटॉप, मिलेंगे AI टूल्स और Studio टेक्नोलॉजी
  7. Samsung Galaxy S27 Ultra में कॉस्ट कम रखने के लिए दिया जा सकता है Snapdragon चिपसेट
  8. 10,000mAh बैटरी के साथ आएगा Realme 17 Pro! OnePlus जैसा दिखा कैमरा डिजाइन
  9. मात्र ₹9999 में 13 मेगापिक्सल कैमरा, 5000mAh बैटरी वाला HMD Rise लॉन्च
  10. Vivo X500 Pro Max लॉन्च: 200 मेगापिक्सल कैमरा, 7800mAh बैटरी से लैस, जानें कीमत
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.