Redmi 9A और RedmiBook आज होंगे भारत में लॉन्च, ये हो सकती है कीमत और स्पेसिफिकेशन

Redmi 9A, RedmiBook के साथ कंपनी आज भारत में Redmi Power Bank भी लॉन्च कर सकती है। रेडमीबुक लैपटॉप और रेडमी पावर बैंक को कंपनी पिछले साल चीन में लॉन्च कर चुकी है।

विज्ञापन
जगमीत सिंह, अपडेटेड: 11 फरवरी 2020 10:22 IST
ख़ास बातें
  • Redmi 9A को बजट सेगमेंट में पेश किया जा सकता है
  • रेडमी 9ए के साथ रेडमीबुक लैपटॉप और रेडमी पावर बैंक भी लॉन्च हो सकते हैं
  • रेडमी लॉन्च इवेंट आज दोपहर 12 बजे शुरू होगा

Redmi इस आज भारत में अपना Power Bank भी लॉन्च कर सकती है

Redmi 9A स्मार्टफोन आज भारत में लॉन्च हो सकता है। शाओमी का सब-ब्रांड रेडमी पिछले एक हफ्ते से अपने अज्ञात फोन को टीज़ कर रही है। कंपनी ने इस टीज़र्स में ना ही फोन का नाम बताया है और ना ही इसकी स्पेसिफिकेशन का खुलासा किया है। हालांकि टीज़र को देखने से यह अंदाज़ा लगाया जा रहा है कि यह आगामी फोन Redmi 9A हो सकता है। खबर है कि कंपनी इस स्मार्टफोन के साथ रेडमी का पावर बैंक और साथ ही चीन में लॉन्च हो चुका RedmiBook 13 लैपटॉप भी लॉन्च कर सकती है। इस लॉन्च के लिए कंपनी ने किसी प्रकार का इवेंट आयोजित नहीं किया है, बल्कि ये सभी प्रोडक्ट्स ऑनलाइन लॉन्च किए जाएंगे।

Redmi launch event: Here's how to watch live stream
Advertisement
रेडमी लॉन्च इवेंट को आज दोपहर 12 बजे शुरू किया जाएगा। इस इवेंट को आप कंपनी की आधिकारिक वेबसाइट Mi.com समेत Redmi और Xiaomi के सोशल मीडिया चैनलों पर देख सकते हैं।

Redmi 9A Price in India (Expected)
Xiaomi ने रेडमी 9ए की कीमत के बारे में फिलहाल किसी प्रकार का हिंट नहीं दिया है। हालांकि, यदि हम इसके पिछले वर्ज़न Redmi 8A और Redmi 7A पर नज़र डाले तो यह आगामी फोन भी बजट सेगमेंट में लॉन्च हो सकता है, जिसका मतलब है कि इस फोन की कीमत 10,000 रुपये से कम हो सकती है।
Advertisement

Redmi power bank price in India (expected)
रेडमी ब्रांड के तहत लॉन्च होने वाले इस पावर बैंक की कीमत के बारे में भी फिलहाल किसी प्रकार की जानकारी नहीं है। हालांकि पिछले साल जुलाई में रेडमी ने 10,000 एमएएच और 20,000 एमएएच क्षमता वाले अपने दो पावर बैंक चीन में लॉन्च किए थे। कंपनी इन दोनों पावर में से किसी एक या दोनों को ही आज लॉन्च कर सकती है।
Advertisement

चीन में Redmi power bank के10,000 एमएएच वेरिएंट की कीमत CNY 59 (लगभग 602 रुपये) और 20,000 एमएएच क्षमता की कीमत CNY 99 (लगभग 1,000 रुपये) है। भारत में भी कंपनी इन पावर बैंक को इसी कीमत के आसपास लॉन्च कर सकती है।
Advertisement

Redmi power bank specifications
चीन में लॉन्च हुए दोनों पावर बैंक यूएसबी टाइप-सी पोर्ट के साथ आते हैं। इसके अलावा दोनों पावर बैंक में माइक्रो-यूएसबी पोर्ट और दो यूएसबी टाइप-ए पोर्ट भी दिए गए हैं। इन दोनों में से 20,000 एमएएच क्षमता वाला पावर बैंक फास्ट चार्जिंग सपोर्ट  करता है।
Advertisement

RedmiBook 13 price in India (expected)
हाल ही में रेडमी द्वारा पोस्ट की गई एक टीज़र वीडियो में रेडमीबुक के भारत में लॉन्च होने का हिंट मिला था। यह पिछले साल चीन में लॉन्च हुई RedmiBook 13 लैपटॉप हो सकता है। चीन में इसकी कीमत CNY 4,199 (लगभग 42,900 रुपये) है और भारत में भी यह फोन इसी कीमत के आसपास लॉन्च हो सकता है।
 
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले साइज

13.30-inch

प्रोसेसर

कोर आई5

रैम

8 जीबी

ओएस

Windows 10

एसएसडी

512GB

ग्राफ़िक्स

एनवीआईडीआईए जीफोर्स एमएक्स250

वज़न

1.23 किलो
 
ख़बरें

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Flipkart Big Billion Days Sale: 9 हजार से भी सस्ता रेफ्रिजरेटर, 5 बेस्ट ऑप्शन पर डिस्काउंट
  2. Oppo के वाइड फोल्डिंग स्मार्टफोन में मिल सकता है 6.35 इंच आउटर डिस्प्ले 
  3. Tecno Spark 50S 5G कल होगा भारत में लॉन्च, दो कलर के मिलेंगे ऑप्शन
#ताज़ा ख़बरें
  1. आ गई हवा में उड़ने वाली Tesla Roadster कार, Elon Musk ने आखिर सच कर दिखाया फिल्मों वाला कमाल
  2. भारत में लॉन्च हुआ Tecno Spark 50S 5G, 6,500mAh, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  3. नई स्मार्टवॉच खरीदना चाहते हैं? Amazon Sale 2026 में ₹2,000 में आने वाली स्मार्टवॉच पर मिल रही बेस्ट डील
  4. PS5 कहां मिलेगा सस्ता, Flipkart या Amazon, जानें सबकुछ
  5. हर महीने रिचार्ज के झंझट से चाहिए छुटकारा तो Jio, Airtel और VI के प्लान देंगे 365 दिन अनलिमिटेड कॉल और इंटरनेट, जानें सभी फायदे
  6. रोबोट ने की लड़की से छेड़छाड़, पीछे से पकड़ा और किए गंदे इशारे, पुलिस ने किया जब्त, जानें मामला
  7. दिवाली पर नया टू-व्हीलर खरीदने का प्लान? 1 लाख से भी कम में मिल रहे ये 5 EV, रेंज 179 किमी तक
  8. iPhone 18 Pro vs iPhone 17 Pro: जानें Flipkart Big Billion Days Sale में किस पर मिल रहा ज्यादा डिस्काउंट
  9. Flipkart Big Billion Days Sale: 9 हजार से भी सस्ता रेफ्रिजरेटर, 5 बेस्ट ऑप्शन पर डिस्काउंट
  10. Oppo के वाइड फोल्डिंग स्मार्टफोन में मिल सकता है 6.35 इंच आउटर डिस्प्ले 
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.