Redmi 9A भारत में 2 सितंबर को होगा लॉन्च, जानें इसकी खूबियां

Redmi India के ट्विटर अकाउंट द्वारा साझा की गई जानकारी के अनुसार, Redmi 9A को 2 सितंबर को दोपहर 12 बजे लॉन्च किया जाएगा।

विज्ञापन
जगमीत सिंह, अपडेटेड: 28 अगस्त 2020 14:09 IST
ख़ास बातें
  • Redmi 9 पहले मलेशिया में 3 जीबी रैम के साथ हो चुका है लॉन्च
  • 5,000mAh बैटरी और मीडियाटेक हीलियो जी25 प्रोसेसर है इसकी खासियत
  • भारत में 2 सितंबर को लॉन्च के बाद 4 सितंबर को पहली सेल के लिए होगा उपलब्ध

Redmi 9A में मीडियाटेक हीलियो जी25 प्रोसेसर का इस्तेमाल हुआ है

Redmi 9A भारत में 2 सितंबर को लॉन्च होने वाला है। Xiaomi ने शुक्रवार को अपने सोशल मीडिया चैनलों के जरिए इस खबर की घोषणा की। नया स्मार्टफोन देश में Redmi 9 सीरीज़ का तीसरा मॉडल होगा। इससे पहले कंपनी इस सीरीज़ में Redmi 9 और Redmi 9 Prime को लॉन्च कर चुकी है। हालांकि रेडमी 9ए के भारतीय वेरिएंट की जानकारी अभी तक समाने नहीं आई है, लेकिन फोन को Redmi 9C के साथ जून के अंत में मलेशिया में लॉन्च किया गया था। यह वाटरड्रॉप-स्टाइल नॉच के साथ आता है और इसमें सिंगल रियर कैमरा मिलता है। रेडमी 9ए मौजूदा Redmi 8A का अपग्रेड होगा, जिसे पिछले साल सितंबर में भारतीय बाजार में लॉन्च किया गया था।

Redmi India के ट्विटर अकाउंट द्वारा साझा की गई जानकारी के अनुसार, Redmi 9A को 2 सितंबर को दोपहर 12 बजे लॉन्च किया जाएगा। कंपनी की Mi.com साइट पर एक समर्पित माइक्रोसाइट बनाई गई है, जो 4 सितंबर को रेडमी 9ए की पहली बिक्री की पुष्टि करती है। माइक्रोसाइट Redmi 9A के कुछ मुख्य स्पेसिफिकेशन की जानकारी भी देती है।

इससे पहले गुरुवार को आई एक रिपोर्ट में बताया गया था कि Redmi 9A को भारत में Redmi 9i के रूप में लॉन्च किया जा सकता है। हालांकि, लगता है कि Xiaomi ने इसके लिए दूसरा रास्ता चुना है और आखिर में कंपनी इसे मौजूदा नाम के साथ ही भारत ला रही है।
 

Redmi 9A price in India (expected)

जैसा कि हमने बताया कि रेडमी 9ए को इससे पहले मलेशिया में लॉन्च किया जा चुका है। संभावना है कि कंपनी इस फोन को भारत में भी मलेशियाई कीमत के आसपास लॉन्च करे। याद दिला दें कि Redmi 9A के 2 जीबी रैम और 32 जीबी स्टोरेज वेरिएंट का दाम MYR 359 (लगभग 6,300 रुपये) है। मलेशिया में यह फोन मिडनाइट ग्रे, पीकॉक ग्रीन और ट्वाइलाइट ब्लू रंग में लॉन्च हुआ है। रेडमी 9ए के भारत में रीब्रांडेड वेरिएंट के रूप में लॉन्च होने का दावा करने वाली रिपोर्ट में यह भी बताया गया था कि यह फोन भारत में 4 जीबी + 64 जीबी और 4 जीबी + 128 जीबी विकल्पों में लॉन्च हो सकता है। यह भी दावा किया गया है कि भारत में फोन को नेचर ग्रीन, सी ब्लू और मिडनाइट ब्लैक रंग के विकल्पों में लाया जाएगा।
Advertisement
 

Redmi 9A specifications

मलेशिया के रेडमी 9 मॉडल की बात करें तो, इस डुअल-सिम फोन में एंड्रॉयड 10 पर आधारित MIUI 11 मिलता है। इसमें 6.53 इंच का एचडी+ (720x1,600 पिक्सल) एलसीडी डॉट ड्रॉप डिस्प्ले है, 20:9 आस्पेक्ट रेशियो के साथ। फोन में ऑक्टा-कोर मीडियाटेक हीलियो जी25 प्रोसेसर का इस्तेमाल हुआ है। इसके साथ 3 जीबी तक रैम और 32 जीबी स्टोरेज दी गई है। ज़रूरत पड़ने पर 512 जीबी तक का माइक्रोएसडी कार्ड भी इस्तेमाल किया जा सकता है।

पिछले हिस्से पर 13 मेगापिक्सल का एक मात्र कैमरा है। इसका अपर्चर एफ/ 2.2 है। सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए फोन में एफ/ 2.2 अपर्चर के साथ 5 मेगापिक्सल का कैमरा दिया गया है जिसे वाटरड्रॉप नॉच में जगह मिली है। Redmi 9A की बैटरी 5,000 एमएएच की है और यह 10 वॉट फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करती है।
Advertisement

स्मार्टफोन के कनेक्टिविटी फीचर्स में 3.5 एमएम ऑडियो जैक, 4जी एलटीई, वाई-फाई और माइक्रो-यूएसबी पोर्ट शामिल हैं। फोन एआई फेस अनलॉक को सपोर्ट करता है। रेडमी 9ए का डाइमेंशन 164.9x77.07x9 मिलीमीटर है और वज़न 194 ग्राम।

 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. 10001mAh की विशाल बैटरी और 144Hz डिस्प्ले वाला 5G फोन, फ्लिपकार्ट सेल में सीधे ₹3400 सस्ता
  2. Wobble Speed 5G जल्द होगा भारत में लॉन्च, डुअल रियर कैमरा यूनिट
  3. Samsung Galaxy S25 Ultra 5G खरीदें 47,849 डिस्काउंट पर, Amazon दिवाली सेल में ऑफर, लेकिन सीमित समय के लिए
#ताज़ा ख़बरें
  1. शुभमन गिल ने टेस्ट किया दीपिंदर गोयल का Temple डिवाइस, कभी पीवी सिंधू ने भी पहना था, जानें क्या है?
  2. Samsung Galaxy S25 Ultra 5G खरीदें 47,849 डिस्काउंट पर, Amazon दिवाली सेल में ऑफर, लेकिन सीमित समय के लिए
  3. Samsung ला सकता है ज्यादा सस्ता फोल्डेबल फोन, नए दो मॉडल की टेस्टिंग, बदल जाएगा बाजार
  4. Amazon दिवाली सेल में कमाल का ऑफर, ₹51000 सस्ता मिल रहा Samsung का 200 मेगापिक्सल कैमरा वाला फोल्डेबल फोन
  5. Flipkart दिवाली सेल: iPhone 18 Pro पर मिल रहा डिस्काउंट, सीधे ₹6000 की बचत
  6. Tecno Spark 50S 5G vs Samsung Galaxy F70 5G vs Redmi 17C 5G: ₹20 हजार बजट में कौन सा है बेस्ट?
  7. 10001mAh की विशाल बैटरी और 144Hz डिस्प्ले वाला 5G फोन, फ्लिपकार्ट सेल में सीधे ₹3400 सस्ता
  8. Maruti Suzuki की e-Vitara का एक्सपोर्ट 50,000 यूनिट्स से ज्यादा
  9. भारत में लॉन्च हुआ LG 115-Inch QNED Evo Mini LED TV, जानें प्राइस, फीचर्स
  10. ₹39,999 में खरीदें iPhone, ControlZ की सेल में iPhone 14 से 16 सीरीज तक पर बड़े डिस्काउंट!
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.