Redmi 9 का नया वेरिएंट होगा 24 जून को लॉन्च

रिपोर्ट में यह भी कहा गया है कि Redmi 9 का चीनी वेरिएंट कार्बन ब्लैक, नियोन ब्लू, पिंक और डार्क ग्रीन कलर ऑप्शन में आएगा। वहीं, ग्लोबल मॉडल कार्बन ग्रे, सनसेट पर्पल और ओशन ग्रीन कलर ऑप्शन में लॉन्च हुआ था।

विज्ञापन
तसनीम अकोलावाला, अपडेटेड: 22 जून 2020 18:20 IST
ख़ास बातें
  • Redmi 9 के ग्लोबल वेरिएंट में 5,020 एमएएच बैटरी दी गई है
  • रेडमी 9 चीनी मॉडल तीन रैम व स्टोरेज विकल्प के साथ आ सकता है
  • रेडमी 9 का ग्लोबल वेरिएंट केवल दो रैम और स्टोरेज वेरिएंट में पेश किया गया

Redmi 9 स्मार्टफोन स्पेन में लॉन्च हो चुका है

Xiaomi के सब ब्रांड Redmi ने अपने वीबो पर अपने अकाउंट के जरिए ऐलान कर दिया है कि Redmi 9 स्मार्टफोन चीन में 24 जून बुधवार को लॉन्च किया जाएगा। बता दें, इस महीने की शुरुआत में यह स्मार्टफोन स्पेन में लॉन्च किया गया था और अब इसे चीन में लॉन्च किया जाने वाला है। लेटेस्ट लीक के अनुसार, रेडमी 9 चीनी वेरिएंट ग्लोबल मॉडल की तुलना में अलग कलर ऑप्शन और अलग स्पेसिफिकेशन के साथ आएगा। अभी साफ नहीं है कि रेडमी 9 मॉडल में क्या कुछ अन्य बदलाव पेश किए जाने वाले हैं।

Redmi ने अपने चीनी माइक्रो ब्लॉगिंग साइट वीबो पोस्ट के जरिए ऐलान किया कि Redmi 9 स्मार्टफोन को चीन में 24 जून को लॉन्च किया जाएगा। इस पोस्ट में यह भी पुष्टि की गई कि लॉन्च इवेंट भारतीय समयानुसार सुबह 7.30 बजे शुरू होगा। इसके अलावा यह भी संकेत दिए गए कि रेडमी 9 में अपग्रेडेड ‘dual camera setup' दिया जाएगा, जो आजकल ज्यादातर फोन सेगमेंट में देखे जा रहे हैं। यह तो हम जानते ही हैं कि रेडमी 9 ग्लोबल मॉडल क्वाड रियर कैमरा सेटअप के साथ लॉन्च हुआ था।
Advertisement

जानकारी मिली है कि ग्लोबली लॉन्च मॉडल की तुलना में चीनी वेरिएंट का स्मार्टफोन अलग रैम+स्टोरेज कॉन्फिग्रेशन और कलर ऑप्शन के साथ आएगा। 91Mobiles रिपोर्ट के अनुसार, रेडनी 9 चीनी मॉडल तीन रैम व स्टोरेज विकल्प के साथ आएगा। 4 जीबी रैम + 64 जीबी स्टोरेज, 4 जीबी रैम + 128 जीबी स्टोरेज और 6 जीबी रैम + 128 जीबी स्टोरेज। याद दिला दें, ग्लोबल वेरिएंट 3 जीबी रैम + 32 जीबी स्टोरेज और 4 जीबी रैम + 64 जीबी स्टोरेज ऑप्शन में आया था।

इसके अलावा, रिपोर्ट में यह भी कहा गया है कि रेडमी 9 का चीनी वेरिएंट कार्बन ब्लैक, नियोन ब्लू, पिंक और डार्क ग्रीन कलर ऑप्शन में आएगा। वहीं, ग्लोबल मॉडल कार्बन ग्रे, सनसेट पर्पल और ओशन ग्रीन कलर ऑप्शन में लॉन्च हुआ था।
Advertisement

इसके अलावा कोई अन्य जानकारी नहीं है कि चीनी मॉडल ग्लोबल वेरिएंट से किस तरह अलग होगा। हालांकि, लॉन्च के वक्त इन सब जानकारियों से पर्दा उठ जाएगा।
Advertisement
 

Redmi 9 global variant specifications

डुअल-सिम (नैनो) रेडमी 9 में वाटरड्रॉप स्टाइल नॉच, 19.5 9 आस्पेक्ट रेशियो, 394 पीपीआई पिक्सल डेंसिटी और 400 निट्स ब्राइटनेस के साथ 6.53-इंच फुल-एचडी+ (1,080x2,340 पिक्सल) डिस्प्ले है। इसमें कॉर्निंग गोरिल्ला ग्लास 3 प्रोटेक्शन है। फोन 2 गीगाहर्ट्ज़ मीडियाटेक हीलियो जी80 ऑक्टा-कोर प्रोसेसर पर काम करता है और माली-जी52 जीपीयू और 4 जीबी तक रैम की जुगलबंदी के साथ आता है। इंटरनल स्टोरेज 64 जीबी तक सपोर्ट करता है, जिसे समर्पित माइक्रोएसडी कार्ड स्लॉट के इस्तेमाल से बढ़ाने का विकल्प भी है।

Redmi 9 में पीछे की तरफ क्वाड कैमरा सेटअप है, जिसमें एफ/2.2 अपर्चर वाला 13-मेगापिक्सल प्राइमरी सेंसर, एफ/2.2 अपर्चर और 118 डिग्री फील्ड-ऑफ-व्यू वाला 8-मेगापिक्सल अल्ट्रा-वाइड लेंस, एफ/2.4 अपर्चर वाला 5-मेगापिक्सल मैक्रो शूटर और 2-मेगापिक्सल का डेप्थ सेंसर शामिल है। रियर कैमरा में क्लाइडोस्कोप, अल्ट्रा-वाइड-एंगल मोड, मैक्रो मोड, पोर्ट्रेट मोड और 30fps पर 1080p रिकॉर्डिंग सपोर्ट जैसे फीचर्स मौजूद हैं। रेडमी 9 में एफ/2.0 अपर्चर और 77.8 डिग्री फील्ड-ऑफ-व्यू वाला 8-मेगापिक्सल का सेल्फी कैमरा दिया गया है। फ्रंट कैमरा फीचर्स में पाम शटर, पोर्ट्रेट मोड, एचडीआर, स्क्रीन फ्लैश, सेल्फ-टाइमर और बहुत कुछ शामिल हैं।
Advertisement

इसके अलावा Redmi 9 18W क्विक चार्ज 3.0 फास्ट चार्जिंग सपोर्ट वाली बड़ी 5,020 एमएएच बैटरी के साथ आता है। कंपनी बॉक्स के अंदर एक 10W चार्जर देती है। रेडमी 9 एआई फेस अनलॉक को भी सपोर्ट करता है और एक रियर फिंगरप्रिंट सेंसर के साथ आता है।
 
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: , Redmi 9 china model, Redmi 9 China Launch, Redmi 9, Redmi, Xiaomi
Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. ₹3800 सस्ता खरीदें 10000mAh की बड़ी बैटरी वाला Vivo का 5जी फोन, सिर्फ दिवाली सेल में ऑफर
  2. कैमरा टेस्ट में iPhone 18 Pro से आगे निकला Motorola का ये फोन, जानें कौन है नंबर 1
  3. Flipkart सेल में 36 हजार एमआरपी वाला Oppo फोन ₹20 हजार से सस्ता! 6500mAh बैटरी
  4. महज ₹13449 में मिल रहा 6000mAh बैटरी और 50MP कैमरा वाला 5G फोन, Flipkart Big Bang Diwali सेल में डील
  5. ₹29 हजार सस्ता मिल रहा Google का पिक्सल फोन, दिवाली सेल में बचत का मौका
  6. Motorola Signature 27 की टक्कर Oppo Find X10 और Google Pixel 11 Pro XL से: देखें कौन सा है ज्यादा बेहतर
#ताज़ा ख़बरें
  1. ₹35 में 2 OTT का सब्सक्रिप्शन और 1GB डेली डेटा! Vi ने लॉन्च किया नया रिचार्ज पैक
  2. Sony MDR 3R: पुराने जमाने में पहुंचा सोनी, लॉन्च किया नया हेडफोन जो दिलाएगा बचपन की याद!
  3. Samsung Galaxy S27 जल्द होगा भारत में लॉन्च, BIS पर हुई लिस्टिंग
  4. कैमरा टेस्ट में iPhone 18 Pro से आगे निकला Motorola का ये फोन, जानें कौन है नंबर 1
  5. ₹3800 सस्ता खरीदें 10000mAh की बड़ी बैटरी वाला Vivo का 5जी फोन, सिर्फ दिवाली सेल में ऑफर
  6. itel दिवाली ऑफर: टीवी-वॉशिंग मशीन खरीदें सिर्फ ₹40 प्रतिदिन देकर, फोन पर भी डिस्काउंट
  7. ₹29 हजार सस्ता मिल रहा Google का पिक्सल फोन, दिवाली सेल में बचत का मौका
  8. WhatsApp में बिना चैट खोले पढ़ सकेंगे मैसेज, नहीं जाएगा ब्लू टिक, ऐसे काम करेगा नया फीचर
  9. Moto Watch 2 Fit: AI से सवाल पूछ पाएंगे, कलाई से दे पाएंगे कॉल का जवाब, 12 दिनों तक चलेगी बैटरी
  10. न केबल का झंझट, न अलग फोन होल्डर! Portronics ने लॉन्च किया नया 3-in-1 मैग्नेटिक वायरलेस चार्जर
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.