Redmi 9 होगा भारत में 4 अगस्त को लॉन्च, Amazon Prime Day सेल के दौरान होगी बिक्री

रेडमी 9 में वाटरड्रॉप स्टाइल नॉच, 19.5 9 आस्पेक्ट रेशियो, 394 पीपीआई पिक्सल डेंसिटी और 400 निट्स ब्राइटनेस के साथ 6.53-इंच फुल-एचडी+ (1,080x2,340 पिक्सल) डिस्प्ले है।

Redmi 9 होगा भारत में 4 अगस्त को लॉन्च, Amazon Prime Day सेल के दौरान होगी बिक्री
ख़ास बातें
  • Redmi 9 में है क्वाड रियर कैमरा सेटअप
  • Redmi 9 18W क्विक चार्ज 3.0 फास्ट चार्जिंग सपोर्ट करता है
  • हीलियो जी80 प्रोसेसर से लैस है रेडमी 9
विज्ञापन
Redmi 9 को भारत में 4 अगस्त को लॉन्च किया जाएगा। इसका टीज़र कंपनी ने ज़ारी कर दिया है। Xiaomi ने एक ट्वीट के ज़रिए नया रेडमी स्मार्टफोन लाने की जानकारी दी। टीज़र के मुताबिक, Redmi 9 की सेल अमेज़न पर प्राइम डे सेल के दौरान होगी। बता दें कि यह सेल 6 अगस्त को शुरू होगी। याद रहे कि रेडमी 9 को बीते महीने चीन में 5,020 एमएएच बैटरी और क्वाड रियर कैमरा सेटअप के साथ लॉन्च किया गया था। फोन में ऑक्टा-कोर मीडियाटेक हीलियो जी80 प्रोसेसर का इस्तेमाल हुआ है।
 

Redmi 9 India launch, availability, expected price

Xiaomi ने Redmi India के ट्विटर हैंडल से ऐलान किया कि 4 अगस्त को नया रेडमी डिवाइस लॉन्च किया जाएगा। ट्वीट में एक तस्वीर है जिसमें प्राइम शब्द का इस्तेमाल किया गया है। परछाई में ‘Nine' लिखा है। यह इशारा है कि रेडमी 9 को 4 अगस्त को लॉन्च किया जाएगा। लॉन्च इवेंट का आगाज़ 12 बजे दोपहर को होगा। Xiaomi ने अपनी वेबसाइट पर इस फोन के लिए अलग पेज को लाइव किया है जहां पर रजिस्ट्रेशन ऑफ इंट्रेस्ट लिया जा रहा है।

Xiaomi ने इसी डिवाइस का टीज़र Amazon India की साइट पर भी ज़ारी हुआ है। यह इशारा है कि रेडमी 9 इस ई-कॉमर्स प्लेटफॉर्म पर उपलब्ध होगा। टीज़र में ‘Prime' शब्द का इस्तेमाल बार बार हुआ है जो इशारा है कि फोन की सेल 6 अगस्त से शुरू होने वाली Amazon Prime Day Sale में होगी।

उम्मीद है कि भारत में रेडमी 9 की कीमत चीनी वेरिएंट के आसपास ही होगी। कंपनी के घरेलू मार्केट में रेडमी 9 के 4 जीबी + 64 जीबी स्टोरेज विकल्प की कीमत चीन में 799 चीनी युआन (लगभग 8,500 रुपये) है, जबकि इसके नए 4 जीबी + 128 जीबी वेरिएंट की कीमत 999 चीनी युआन (लगभग 11,100 रुपये) है। टॉप वेरिएंट 6 जीबी रैम + 128 जीबी के साथ आता है, जिसकी कीमत 1,199 चीनी युआन (लगभग 13,000 रुपये) है।

भारत में इस फोन की कीमत और उपलब्धता के बारे में आधिकारिक जानकारी 4 अगस्त को मिलेगी। चीनी मार्केट में इस फोन को कार्बन ब्लैक, मोर्डेसिन, नियॉन ब्लू और लोटस रूट पाउडर रंग में पेश किया गया था।
 

Redmi 9 global variant specifications

डुअल-सिम (नैनो) रेडमी 9 में वाटरड्रॉप स्टाइल नॉच, 19.5 9 आस्पेक्ट रेशियो, 394 पीपीआई पिक्सल डेंसिटी और 400 निट्स ब्राइटनेस के साथ 6.53-इंच फुल-एचडी+ (1,080x2,340 पिक्सल) डिस्प्ले है। इसमें कॉर्निंग गोरिल्ला ग्लास 3 प्रोटेक्शन है। फोन 2 गीगाहर्ट्ज़ मीडियाटेक हीलियो जी80 ऑक्टा-कोर प्रोसेसर पर काम करता है और माली-जी52 जीपीयू और 4 जीबी तक रैम की जुगलबंदी के साथ आता है। इंटरनल स्टोरेज 64 जीबी तक सपोर्ट करता है, जिसे समर्पित माइक्रोएसडी कार्ड स्लॉट के इस्तेमाल से बढ़ाने का विकल्प भी है।

Redmi 9 में पीछे की तरफ क्वाड कैमरा सेटअप है, जिसमें एफ/2.2 अपर्चर वाला 13-मेगापिक्सल प्राइमरी सेंसर, एफ/2.2 अपर्चर और 118 डिग्री फील्ड-ऑफ-व्यू वाला 8-मेगापिक्सल अल्ट्रा-वाइड लेंस, एफ/2.4 अपर्चर वाला 5-मेगापिक्सल मैक्रो शूटर और 2-मेगापिक्सल का डेप्थ सेंसर शामिल है। रियर कैमरा में क्लाइडोस्कोप, अल्ट्रा-वाइड-एंगल मोड, मैक्रो मोड, पोर्ट्रेट मोड और 30fps पर 1080p रिकॉर्डिंग सपोर्ट जैसे फीचर्स मौजूद हैं। रेडमी 9 में एफ/2.0 अपर्चर और 77.8 डिग्री फील्ड-ऑफ-व्यू वाला 8-मेगापिक्सल का सेल्फी कैमरा दिया गया है। फ्रंट कैमरा फीचर्स में पाम शटर, पोर्ट्रेट मोड, एचडीआर, स्क्रीन फ्लैश, सेल्फ-टाइमर और बहुत कुछ शामिल हैं।

इसके अलावा Redmi 9 18W क्विक चार्ज 3.0 फास्ट चार्जिंग सपोर्ट वाली बड़ी 5,020 एमएएच बैटरी के साथ आता है। कंपनी बॉक्स के अंदर एक 10W चार्जर देती है। रेडमी 9 एआई फेस अनलॉक को भी सपोर्ट करता है और एक रियर फिंगरप्रिंट सेंसर के साथ आता है।
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. OnePlus Ace 7 सीरीज में मिलेगी 9,000mAh की बैटरी, अगले सप्ताह होगा लॉन्च
  2. Amazon Sale में ₹11 हजार सस्ता खरीदें Motorola का 50MP Sony कैमरा, 5500mAh बैटरी वाला 5G फोन!
  3. HP Star Book Air 14 लैपटॉप लॉन्च, OLED टच स्क्रीन, 42.5 घंटे तक चलने वाली बैटरी!
  4. ₹200 में Airtel लाई YouTube Premium, JioHotstar, Prime Video जैसे ऐप्स का सब्सक्रिप्शन, Jio, Vi की छुट्टी!
  5. Redmi K100 में होगी 16GB रैम, Snapdragon 8 Elite चिप! 27 अक्टूबर को है लॉन्च
  6. Blackview Zeno 2 एंड्रॉयड टैबलेट लॉन्च, 8.68 इंच स्क्रीन, 5000mAh बैटरी, IP54 रेटिंग
  7. Amazon Sale में ₹23 हजार से सस्ता मिल रहा ₹50 हजार एमआरपी वाला 43 इंच Xiaomi स्मार्ट TV
  8. Amazon Sale में ₹6300 सस्ता खरीदें Vivo V80 5G, 50MP तीन कैमरा वाला फोन
  9. Realme 17 Pro सीरीज में मिल सकती है 10,000mAh की बैटरी
  10. WhatsApp पर Instagram रील शेयर करना होगा अब और आसान! आ रहा नया फीचर
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »