Redmi 9 स्मार्टफोन 25 जून को हो सकता है लॉन्च, कीमत और स्पेसिफिकेशन लीक

Redmi 9 क्वाड रियर कैमरा के साथ आ सकता है, जिसका प्राइमरी कैमरा 13 मेगापिक्सल का, सेकेंडरी कैमरा 8 मेगापिक्सल का, 5 मेगापिक्सल का तीसरा कैमरा और चौथा व आखिरी कैमरा 2 मेगापिक्सल का होगा। सेल्फी व वीडियो कॉलिंग के लिए इसमें 8 मेगापिक्सल का कैमरा दिया जा सकता है।

विज्ञापन
तसनीम अकोलावाला, अपडेटेड: 4 जून 2020 18:55 IST
ख़ास बातें
  • Redmi 9 में क्वाड रियर कैमरा सेटअप होने की जानकारी
  • रैम और स्टोरेज पर आधारित रेडमी 9 के हो सकते हैं दो वेरिएंट
  • स्पेसिफिकेशन के साथ रेडमी 9 की वास्तविक तस्वीर भी हुई लीक

Redmi 9 का रियर पैनल Redmi K30 जैसा

Redmi 9 सीरीज़ के लॉन्च की तारीख ऑनलाइन लीक हो गई है। Redmi 8 के अपग्रेड हैंडसेट को 25 जून को लॉन्च किया जा सकता है। लॉन्च तारीख के अलावा फोन के प्रमुख स्पेसिफिकेशन की भी जानकारी सामने आई है। रेडमी 9 स्मार्टफोन हीलियो जी80 प्रोसेसर और 5,000 एमएएच बैटरी से लैस होगा। स्मार्टफोन की कीमत भी लीक हो चुकी है, जिसके साथ पहली वास्तविक तस्वीर भी सामने आई है। इस लाइव तस्वीर में फोन का रियर पैनल डिज़ाइन दिखा है, जिसे देखकर आपको Redmi K30 की याद आएगी। रेडमी 9 को लेकर खबर थी कि यह क्वाड रियर कैमरा सेटअप और रियर फिंगरप्रिंट सेंसर के साथ आएगा।
 

Redmi 9 price, launch date, design (expected)

Vietnamese tipster @Boby25846908 के ट्वीट से जानकारी मिली है कि Redmi 9 की कीमत $150 (लगभग 11,300 रुपये) से कम होगी। टिप्सटर ने बताया कि इस फोन की भारत और चीन में कीमत काफी कम होगी। हालांकि, इन मार्केट्स के लिए सटीक कीमत का खुलासा उन्होंने नहीं किया। वहीं, इस स्मार्टफोन के लॉन्च की तारीख 25 जून है। साथ ही चीनी माइक्रो ब्लॉगिंग साइट वीबो पर रेडमी 9 की वास्तविक तस्वीर भी सामने आई है, जिसमें फोन का क्वाड रियर कैमरा सेटअप दिखा है। कैमरे के तीन सेंसर्स वर्टिकली स्थित है, जबकि एक सेंसर फ्लैश के साथ स्थित है। रेडमी 9 के कैमरा सेंसर्स के बगल में गोलाकार आउटलाइन दी गई है, जैसा कि हमने Redmi K30 में भी देखा था। तीन कैमरा सेंसर के नीचे रियर फिंगरप्रिंट सेंसर दिया गया है। तस्वीर से इशारा मिलता है कि रेडमी 9 फोन ब्लू और ग्रीन शेड्स के ऑप्शन में उपलब्ध होगा।
Advertisement
 

Redmi 9 specifications (expected)

साझा की गई यह वास्तविक तस्वीर के साथ स्मार्टफोन के कुछ प्रमुख स्पेसिफिकेशन की भी जानकारी दी गई है। साथ ही वियतनामी टिप्सटर ने भी रेडमी 9 से संबंधित कुछ जानकारी पेश की है। दोनों ही जानकारी को एक साथ रखते हुए, रेडमी 9 फोन 6.5 इंच फुलएचडी एलसीडी डिस्प्ले व मिडल होल-पंच डिज़ाइन के साथ आएगा। फोन मीडियाटेक जी80 प्रोसेसर से लैस हो सकता है और इसके साथ 3 जीबी/ 4 जीबी रैम के विकल्प होंगे। इंटरनल स्टोरेज की बात करें, तो इसमें आपको 32 जीबी और 64 जीबी स्टोरेज विकल्प मिल सकता है।

रेडमी 9 क्वाड रियर कैमरा के साथ आ सकता है, जिसका प्राइमरी कैमरा 13 मेगापिक्सल का, सेकेंडरी कैमरा 8 मेगापिक्सल का, 5 मेगापिक्सल का तीसरा कैमरा और चौथा व आखिरी कैमरा 2 मेगापिक्सल का होगा। सेल्फी व वीडियो कॉलिंग के लिए इसमें 8 मेगापिक्सल का कैमरा दिया जा सकता है। इसके अलावा रेडमी 9 में 5,000 एमएएच की बैटरी के साथ 18 वॉट फास्ट चार्जिंग सपोर्ट मिलेगा।
 
 
 
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

6.53 इंच

प्रोसेसर

मीडियाटेक हीलियो जी80

फ्रंट कैमरा

8-मेगापिक्सल

रियर कैमरा

13-मेगापिक्सल + 8-मेगापिक्सल + 5-मेगापिक्सल + 2-मेगापिक्सल

रैम

3 जीबी

स्टोरेज

32 जीबी

बैटरी क्षमता

5020 एमएएच

ओएस

Android

रिज़ॉल्यूशन

1080x2340 पिक्सल
 
ख़बरें
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

6.67 इंच

प्रोसेसर

क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 730जी

फ्रंट कैमरा

20-मेगापिक्सल + 2-मेगापिक्सल

रियर कैमरा

64-मेगापिक्सल + 2-मेगापिक्सल + 8-मेगापिक्सल + 2-मेगापिक्सल

रैम

6 जीबी

स्टोरेज

64 जीबी

बैटरी क्षमता

4500 एमएएच

ओएस

एंड्रॉ़यड 10

रिज़ॉल्यूशन

1080x2400 पिक्सल
 
ख़बरें

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. ₹15005 सस्ता खरीदें Oppo का 50MP चार कैमरा वाला फोन! IP68, IP69 रेटिंग
  2. Motorola का 50MP कैमरा, 5500mAh बैटरी वाले फोन पर मिल रहा डिस्काउंट, जानें ऑफर
  3. Vivo Watch 6 स्मार्टवॉच लॉन्च हुई AMOLED डिस्प्ले, 21 दिन बैटरी के साथ, जानें कीमत
  4. Motorola Signature 27 आज आ रहा है 200MP चार कैमरा के साथ! मिलेगा Bang & Olufsen साउंड
  5. Flipkart Big Billion Days Sale से पहले iPhone 17 सस्ते में, अर्ली बर्ड डील्स से ऐड करने की सुविधा
  6. Harry Potter के दीवानों के लिए लॉन्च हुआ Realme 16 Pro स्पेशल एडिशन, साथ मिलेगा Hogwarts वाला गिफ्ट बॉक्स
#ताज़ा ख़बरें
  1. Vivo Watch 6 स्मार्टवॉच लॉन्च हुई AMOLED डिस्प्ले, 21 दिन बैटरी के साथ, जानें कीमत
  2. Googlebook Laptops लॉन्च; Android फोन से होगा सीधा कनेक्शन, 10 साल तक मिलेंगे अपडेट्स
  3. कान में नहीं डालने पड़ेंगे ईयरफोन! Vivo Buds Clip लॉन्च, 42 घंटे की बैटरी और AI फीचर्स
  4. Motorola Signature 27 आज आ रहा है 200MP चार कैमरा के साथ! मिलेगा Bang & Olufsen साउंड
  5. ₹15005 सस्ता खरीदें Oppo का 50MP चार कैमरा वाला फोन! IP68, IP69 रेटिंग
  6. Vivo X500 सीरीज हुई लॉन्च, 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  7. Motorola का 50MP कैमरा, 5500mAh बैटरी वाले फोन पर मिल रहा डिस्काउंट, जानें ऑफर
  8. DoT की चेतावनी, सिम के गलत इस्तेमाल पर लगेगा 50 लाख का जुर्माना और 3 साल की जेल
  9. AI की रफ्तार से बराक ओबामा को भी लगा डर, AI नहीं उसका खुद सीखना है बड़ी चिंता
  10. Vivo Y600K Turbo जल्द हो सकता है लॉन्च, Google Play Console पर लिस्टिंग
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.