Redmi 9 Prime और Redmi 9 की सेल आज दोपहर 12 बजे, जानें स्पेसिफिकेशन और ऑफर्स

Redmi 9 Prime स्मार्टफोन हीलियो जी80 प्रोसेसर से लैस है, जबकि Redmi 9 फोन मीडियाटेक हीलियो जी35 प्रोसेसर से लैस है। रेडमी 9 प्राइम फोन में थोड़ी बड़ी 5,020 एमएएच की बैटरी दी गई है, वहीं रेडमी 9 फोन में आपको 5,000 एमएएच की बैटरी प्राप्त होगी

विज्ञापन
तसनीम अकोलावाला, अपडेटेड: 7 सितंबर 2020 09:35 IST
ख़ास बातें
  • Redmi 9 Prime में मौजूद है क्वाड रियर कैमरा सेटअप
  • Redmi 9 में दिया गया है ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप
  • दोनों ही फोन की सेल Amazon और Mi.com पर आयोजित की जाएगी

दोनों ही फोन में मौजूद है वाटरड्रॉप-स्टाइल नॉच

Redmi 9 Prime और Redmi 9 स्मार्टफोन आज भारत में सेल के माध्यम से खरीद के लिए उपलब्ध होंगे। दोनों फोन की सेल आज दोपहर 12 बजे Amazon India और Mi.com पर शुरू होगी। रेडमी 9 प्राइम स्मार्टफोन हीलियो जी80 प्रोसेसर से लैस है, जबकि रेडमी 9 फोन मीडियाटेक हीलियो जी35 प्रोसेसर से लैस है। रेडमी 9 प्राइम फोन में थोड़ी बड़ी 5,020 एमएएच की बैटरी दी गई है, वहीं रेडमी 9 फोन में आपको 5,000 एमएएच की बैटरी प्राप्त होगी। ठीक इसी तरह रेडमी 9 प्राइम फोन क्वाड रियर कैमरा सेटअप से लैस है, वहीं रेडमी 9 फोन में ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप दिया गया है।
 

Redmi 9 Prime, Redmi 9 price in India, sale details

रेडमी 9 प्राइम स्मार्टफोन के 4 जीबी रैम + 64 जीबी स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 9,999 रुपये है, जबकि इसके 4 जीबी रैम + 128 जीबी स्टोरेज वेरिएंट को 11,999 रुपये में बेचा जाएगा। फोन के दोनों ही वेरिएंट्स आपको स्पेस ब्लू, मिंट ग्रीन, मैट ब्लैक और सनराइज़ फ्लेयर कलर ऑप्शन में मिलेंगे। जैसे कि हमने बताया Redmi 9 Prime फोन की सेल आज दोपहर 12 बजे Amazon और Mi.com वेबसाइट पर शुरू होगी। वहीं, दूसरी तरफ Redmi 9 की कीमत भारत में 8,999 रुपये से शुरू होती है। यह दाम 64 जीबी स्टोरेज वेरिएंट का है। ग्राहक फोन के 128 जीबी स्टोरेज वेरिएंट को 9,999 रुपये में खरीद पाएंगे। इस फोन में आपको तीन कलर ऑप्शन खरीद के लिए उपलब्ध होंगे, वो तीन कलर हैं कार्बन ब्लैक, स्काई ब्लू और स्पोर्टी ऑरेंज। इस फोन की से भी दोपहर 12 बजे अमेज़न और मी.कॉम पर शुरू होगी। दोनों ही फोन पर ग्राहकों को कैशबैक र नो-कॉस्ट ईएमआई का विकल्प मिलेगा।
 
 

Redmi 9 Prime specifications

डुअल-सिम (नैनो) रेडमी 9 प्राइम फोन Android 10 आधारित MIUI 11 पर काम करेगा। इसमें 6.53-इंच फुल-एचडी+ आईपीएस डिस्प्ले के साथ कॉर्निंग गोरिल्ला ग्लास 3 प्रोटेक्शन मौजूद है। फोन ऑक्टा-कोर मीडियाटेक हीलियो जी80 ऑक्टा-कोर प्रोसेसर से लैस है, जिसके साथ 4 जीबी DDR4x रैम दिया गया है। फोन में क्वाड रियर कैमरा सेटअप दिया गया है, जिसमें 13-मेगापिक्सल प्राइमरी कैमरा, 8 मेगापिक्सल अल्ट्रा-वाइड-एंगल लेंस दिया गया है जो कि 118 डिग्री तक फील्ड ऑफ व्यू (FoV) प्रदान करता है। इसके अलावा फोन में 5 मेगापिक्सल मैक्रो शूटर और 2 मेगापिक्सल का डेप्थ सेंसर शामिल है। सेल्फी के लिए फोन में 8 मेगापिक्सल का कैमरा मौजूद है।

शाओमी ने इसमें 128 जीबी तक की स्टोरेज दी है, जिसमें माइक्रो एसडी कार्ड सपोर्ट 512 जीबी तक मिलेगा। कनेक्टिविटी के लिए इसमें 4जी VoLTE, वाई-फाई 802.11ac, ब्लूटूथ 5.0, जीपीएस/ए-जीपीएस, आईआर ब्लास्टर और एक यूएसबी टाइप-सी पोर्ट आदि मौजूद है। फोन में रियर-माउंटेड फिंगरप्रिंट सेंसर और P2i  स्प्लैश प्रूफ भी शामिल है।

इसके अलावा रेडमी 9 प्राइम फोन में 5,020 एमएएच बैटरी दी गई है, जिसमें 18 वाट फास्ट चार्जिंग सपोर्ट मौजूद है। कंपनी बॉक्स के अंदर एक 10 वाट चार्जर देती है। डायमेंशन की बात करें, तो 163.32x77.01x9.1mm के इस फोन का भार 198 ग्राम है।
 

Redmi 9 specifications

डुअल-सिम रेडमी 9 एंड्रॉयड 10 पर आधारित MIUI 12 पर चलता है। इसमें 6.53 इंच का एचडी+ (720x1,600 पिक्सल) डॉट व्यू डिस्प्ले है, 20:9 आस्पेक्ट रेशियो के साथ। इसमें ऑक्टा-कोर मीडियाटेक जी35 प्रोसेसर के साथ 4 जीबी रैम दिए जाएंगे। फोटो और वीडियो के लिए Redmi 9 में डुअल रियर कैमरा सेटअप होगा। प्राइमरी सेंसर 12 मेगापिक्सल का होगा और इसके साथ 2 मेगापिक्सल का डेप्थ सेंसर दिया जाएगा। इस मामले में फोन Redmi 9C से अलग है, क्योंकि यह तीन कैमरे के साथ आता है। नए फोन में आगे की तरफ 5 मेगापिक्सल का कैमरा दिया गया है।
Advertisement

Xiaomi ने इनबिल्ट स्टोरेज के दो विकल्प दिए हैं- 64 जीबी और 128 जीबी। रेडमी 9 में माइक्रोएसडी कार्ड के लिए भी सपोर्ट है। 512 जीबी तक का कार्ड इस्तेमाल करना संभव होगा। कनेक्टविटी फीचर्स में 4जी एलटीई, वाई-फाई, ब्लूटूथ 5.0, जीपीएस/ ए-जीपीएस, माइक्रो-यूएसबी और 3.5 एमएम हेडफोन जैक शामिल हैं। फोन में पिछले हिस्से पर फिंगरप्रिंट सेंसर है।

रेडमी 9 में 5,000 एमएएच की बैटरी दी गई है। यह 10 वॉट फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करती है। फोन का डाइमेंशन 164.9x77.07x9.0 मिलीमीटर है।
 
रिव्यू
  • डिज़ाइन
  • डिस्प्ले
  • सॉफ्टवेयर
  • परफॉर्मेंस
  • बैटरी लाइफ
  • कैमरा
  • वैल्यू फॉर मनी
  • Good
  • Good battery life
  • Decent performance
  • Bad
  • Average camera performance
  • Preinstalled bloatware
 
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

6.53 इंच

प्रोसेसर

मीडियाटेक हीलियो जी80

फ्रंट कैमरा

8-मेगापिक्सल

रियर कैमरा

13-मेगापिक्सल + 8-मेगापिक्सल + 5-मेगापिक्सल + 2-मेगापिक्सल

रैम

4 जीबी

स्टोरेज

64 जीबी

बैटरी क्षमता

5020 एमएएच

ओएस

एंड्रॉ़यड 10

रिज़ॉल्यूशन

1080x2340 पिक्सल
ख़बरें
रिव्यू
  • डिज़ाइन
  • डिस्प्ले
  • सॉफ्टवेयर
  • परफॉर्मेंस
  • बैटरी लाइफ
  • कैमरा
  • वैल्यू फॉर मनी
  • Good
  • Well built
  • Good battery life
  • Bad
  • Mediocre camera performance
  • Bloatware and spam in MIUI
  • Laggy Android experience
  • Not great value
 
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

6.53 इंच

प्रोसेसर

मीडियाटेक हीलियो जी35

फ्रंट कैमरा

5-मेगापिक्सल

रियर कैमरा

13-मेगापिक्सल + 2-मेगापिक्सल

रैम

4 जीबी

स्टोरेज

64 जीबी

बैटरी क्षमता

5000 एमएएच

ओएस

एंड्रॉ़यड 10

रिज़ॉल्यूशन

720x1600 पिक्सल
ख़बरें

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. AI रोबोट लेंगे मजदूरों की जगह! फैक्ट्री में 8 घंटे की शिफ्ट में बिना रुके किया काम, देखें वीडियो
  2. Paytm पर कैसे छिपाएं अपनी ट्रांजेक्शन, दूसरा कोई नहीं देख पाएगा
  3. Vivo X300 Ultra vs iPhone 17 Pro Max vs Google Pixel 10 Pro XL: जानें कौन सा फोन है बेस्ट?
  4. Canon ने भारत में लॉन्च किया धांसू Canon EOS R6V कैमरा, साथ में पावर जूम लेंस भी, ऐसे करेगा फोटोग्राफी में मदद
  5. Microsoft Windows 11 की स्पीड बढ़ाने के लिए लाएगी macOS वाला तरीका, तेजी से खुलेंगे ऐप्स!
#ताज़ा ख़बरें
  1. Spotify ने घटाई अपने प्लान की कीमत, हुआ सबसे सस्ता म्यूजिक प्लेटफॉर्म, Jio और Youtube को कड़ी टक्कर
  2. AI रोबोट लेंगे मजदूरों की जगह! फैक्ट्री में 8 घंटे की शिफ्ट में बिना रुके किया काम, देखें वीडियो
  3. Paytm पर कैसे छिपाएं अपनी ट्रांजेक्शन, दूसरा कोई नहीं देख पाएगा
  4. लौट आए पुराने दिन! Blackberry जैसा कीबोर्ड वाला फोन इस कंपनी ने किया लॉन्च, जानें कीमत
  5. Vivo ला रही 55 घंटे की बैटरी वाले सस्ते TWS ईयरबड्स, जानें खास फीचर्स
  6. 20 हजार रुपये सस्ता मिल रहा Google Pixel 10, ये प्लेटफॉर्म दे रहा तगड़ा डिस्काउंट
  7. Vivo X300 Ultra vs iPhone 17 Pro Max vs Google Pixel 10 Pro XL: जानें कौन सा फोन है बेस्ट?
  8. Xiaomi 17 Max में होगी 8,000mAh की पावरफुल बैटरी, 200 मेगापिक्सल प्राइमरी कैमरा 
  9. OnePlus के इस प्रीमियम फोन को ₹8,000 सस्ता खरीदने का मौका, यहां जानें पूरी डील
  10. PS Plus May धमाका! Red Dead Redemption 2 समेत फ्री मिलेंगे ये 7 बड़े गेम्स
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.