Redmi 9 Prime और Redmi 9 सेल आज फिर से, यहीं होगी बिक्री

Redmi 9 Prime स्मार्टफोन के 4 जीबी रैम + 64 जीबी स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 9,999 रुपये है, जबकि इसके 4 जीबी रैम + 128 जीबी स्टोरेज वेरिएंट को 11,999 रुपये में बेचा जाता है। Redmi 9 की कीमत भारत में 8,999 रुपये से शुरू होती है।

विज्ञापन
गैजेट्स 360 स्टाफ, अपडेटेड: 14 सितंबर 2020 10:30 IST
ख़ास बातें
  • Redmi 9 Prime है चार रियर कैमरों वाला हैंडसेट
  • रेडमी 9 है तीन रियर कैमरों वाला स्मार्टफोन
  • Redmi 9 Prime, Redmi 9 हैं बड़ी बैटरी वाले स्मार्टफोन
Redmi 9 Prime और Redmi 9 स्मार्टफोन खरीदने की चाहत रखने वालों के लिए आज का दिन अहम है। क्योंकि रेडमी की बजट सीरीज़ के दोनों ही स्मार्टफोन आज दोपहर 12 बजे Amazon India और Mi.com पर एक बार फिर सेल के लिए उपलब्ध होंगे। बता दें कि रेडमी 9 प्राइम स्मार्टफोन हीलियो जी80 प्रोसेसर से लैस है, जबकि रेडमी 9 फोन मीडियाटेक हीलियो जी35 प्रोसेसर से लैस है। इसके अलावा रेडमी 9 प्राइम की बैटरी 5,020 एमएएच की है और रेडमी 9 में आपको 5,000 एमएएच की बैटरी मिलेगी। कैमरा सेटअप में भी रेडमी 9 प्राइम और रेडमी 9 के बीच अहम अंतर है। प्राइम मॉडल क्वाड रियर कैमरा सेटअप से लैस है। वहीं, रेडमी 9 में ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप है।
 

Redmi 9 Prime, Redmi 9 price in India, sale details

Redmi 9 Prime स्मार्टफोन के 4 जीबी रैम + 64 जीबी स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 9,999 रुपये है, जबकि इसके 4 जीबी रैम + 128 जीबी स्टोरेज वेरिएंट को 11,999 रुपये में बेचा जाता है। फोन के दोनों ही वेरिएंट्स आपको स्पेस ब्लू, मिंट ग्रीन, मैट ब्लैक और सनराइज़ फ्लेयर कलर ऑप्शन में मिलेंगे। ध्यान रहे कि Redmi 9 Prime फोन की सेल सोमवार दोपहर 12 बजे Amazon और Mi.com वेबसाइट पर शुरू होगी।

दूसरी तरफ, Redmi 9 की कीमत भारत में 8,999 रुपये से शुरू होती है। यह दाम 64 जीबी स्टोरेज वेरिएंट का है। ग्राहक फोन के 128 जीबी स्टोरेज वेरिएंट को 9,999 रुपये में खरीद पाएंगे। इस फोन में आपको तीन कलर ऑप्शन खरीद के लिए उपलब्ध होंगे- कार्बन ब्लैक, स्काई ब्लू और स्पोर्टी ऑरेंज। इस फोन की सेल भी दोपहर 12 बजे अमेज़न और मी.कॉम पर शुरू होगी।
 

Redmi 9 Prime specifications

डुअल-सिम (नैनो) रेडमी 9 प्राइम फोन Android 10 आधारित MIUI 11 पर काम करेगा। इसमें 6.53-इंच फुल-एचडी+ आईपीएस डिस्प्ले के साथ कॉर्निंग गोरिल्ला ग्लास 3 प्रोटेक्शन मौजूद है। फोन ऑक्टा-कोर मीडियाटेक हीलियो जी80 ऑक्टा-कोर प्रोसेसर से लैस है, जिसके साथ 4 जीबी DDR4x रैम दिया गया है। फोन में क्वाड रियर कैमरा सेटअप दिया गया है, जिसमें 13-मेगापिक्सल प्राइमरी कैमरा, 8 मेगापिक्सल अल्ट्रा-वाइड-एंगल लेंस दिया गया है जो कि 118 डिग्री तक फील्ड ऑफ व्यू (FoV) प्रदान करता है। इसके अलावा फोन में 5 मेगापिक्सल मैक्रो शूटर और 2 मेगापिक्सल का डेप्थ सेंसर शामिल है। सेल्फी के लिए फोन में 8 मेगापिक्सल का कैमरा मौजूद है।

शाओमी ने इसमें 128 जीबी तक की स्टोरेज दी है, जिसमें माइक्रो एसडी कार्ड सपोर्ट 512 जीबी तक मिलेगा। कनेक्टिविटी के लिए इसमें 4जी VoLTE, वाई-फाई 802.11ac, ब्लूटूथ 5.0, जीपीएस/ए-जीपीएस, आईआर ब्लास्टर और एक यूएसबी टाइप-सी पोर्ट आदि मौजूद है। फोन में रियर-माउंटेड फिंगरप्रिंट सेंसर और P2i  स्प्लैश प्रूफ भी शामिल है।

इसके अलावा रेडमी 9 प्राइम फोन में 5,020 एमएएच बैटरी दी गई है, जिसमें 18 वाट फास्ट चार्जिंग सपोर्ट मौजूद है। कंपनी बॉक्स के अंदर एक 10 वाट चार्जर देती है। डायमेंशन की बात करें, तो 163.32x77.01x9.1mm के इस फोन का भार 198 ग्राम है।

Redmi 9 specifications

डुअल-सिम रेडमी 9 एंड्रॉयड 10 पर आधारित MIUI 12 पर चलता है। इसमें 6.53 इंच का एचडी+ (720x1,600 पिक्सल) डॉट व्यू डिस्प्ले है, 20:9 आस्पेक्ट रेशियो के साथ। इसमें ऑक्टा-कोर मीडियाटेक जी35 प्रोसेसर के साथ 4 जीबी रैम दिए जाएंगे। फोटो और वीडियो के लिए Redmi 9 में डुअल रियर कैमरा सेटअप होगा। प्राइमरी सेंसर 12 मेगापिक्सल का होगा और इसके साथ 2 मेगापिक्सल का डेप्थ सेंसर दिया जाएगा। इस मामले में फोन Redmi 9C से अलग है, क्योंकि यह तीन कैमरे के साथ आता है। नए फोन में आगे की तरफ 5 मेगापिक्सल का कैमरा दिया गया है।
Advertisement

Xiaomi ने इनबिल्ट स्टोरेज के दो विकल्प दिए हैं- 64 जीबी और 128 जीबी। रेडमी 9 में माइक्रोएसडी कार्ड के लिए भी सपोर्ट है। 512 जीबी तक का कार्ड इस्तेमाल करना संभव होगा। कनेक्टविटी फीचर्स में 4जी एलटीई, वाई-फाई, ब्लूटूथ 5.0, जीपीएस/ ए-जीपीएस, माइक्रो-यूएसबी और 3.5 एमएम हेडफोन जैक शामिल हैं। फोन में पिछले हिस्से पर फिंगरप्रिंट सेंसर है।

रेडमी 9 में 5,000 एमएएच की बैटरी दी गई है। यह 10 वॉट फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करती है। फोन का डाइमेंशन 164.9x77.07x9.0 मिलीमीटर है।
Advertisement
 
 
रिव्यू
  • डिज़ाइन
  • डिस्प्ले
  • सॉफ्टवेयर
  • परफॉर्मेंस
  • बैटरी लाइफ
  • कैमरा
  • वैल्यू फॉर मनी
  • Good
  • Good battery life
  • Decent performance
  • Bad
  • Average camera performance
  • Preinstalled bloatware
 
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

6.53 इंच

प्रोसेसर

मीडियाटेक हीलियो जी80

फ्रंट कैमरा

8-मेगापिक्सल

रियर कैमरा

13-मेगापिक्सल + 8-मेगापिक्सल + 5-मेगापिक्सल + 2-मेगापिक्सल

रैम

4 जीबी

स्टोरेज

64 जीबी

बैटरी क्षमता

5020 एमएएच

ओएस

एंड्रॉ़यड 10

रिज़ॉल्यूशन

1080x2340 पिक्सल
ख़बरें
रिव्यू
  • डिज़ाइन
  • डिस्प्ले
  • सॉफ्टवेयर
  • परफॉर्मेंस
  • बैटरी लाइफ
  • कैमरा
  • वैल्यू फॉर मनी
  • Good
  • Well built
  • Good battery life
  • Bad
  • Mediocre camera performance
  • Bloatware and spam in MIUI
  • Laggy Android experience
  • Not great value
 
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

6.53 इंच

प्रोसेसर

मीडियाटेक हीलियो जी35

फ्रंट कैमरा

5-मेगापिक्सल

रियर कैमरा

13-मेगापिक्सल + 2-मेगापिक्सल

रैम

4 जीबी

स्टोरेज

64 जीबी

बैटरी क्षमता

5000 एमएएच

ओएस

एंड्रॉ़यड 10

रिज़ॉल्यूशन

720x1600 पिक्सल
ख़बरें

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: , Xiaomi, Redmi 9, Redmi 9 Prime, Redmi 9 Prime Sale, Redmi 9 Sale

द रेजिडेंट बोट । अगर आप मुझे ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Apple लॉन्च इवेंट होगा 4 मार्च को आयोजित, iPhone 17e से लेकर नए MacBook देंगे दस्तक, जानें सबकुछ
  2. Vivo V60 Lite 4G फोन 6,500mAh बैटरी, 50MP Sony सेंसर और 120Hz डिस्प्ले के साथ लॉन्च
  3. Poco X8 Pro में हो सकता है MediaTek Dimensity 8500 Ultra चिपसेट, Geekbench पर हुई लिस्टिंग
  4. Xiaomi 17, Xiaomi 17 Ultra के इंटरनेशनल मार्केट में लॉन्च की तैयारी, लीक हुई प्राइसिंग
#ताज़ा ख़बरें
  1. India AI Impact Summit 2026: भारत में इस जगह बनेगी पहली 'AI सिटी'
  2. Samsung Galaxy A27 5G के जल्द लॉन्च की तैयारी, IMEI पर हुई लिस्टिंग
  3. WhatsApp पर अपनी चैट को कैसे करें रिस्टोर, फोन चोरी होने और नया फोन खरीदने पर है जरूरी
  4. Xiaomi 17, Xiaomi 17 Ultra के इंटरनेशनल मार्केट में लॉन्च की तैयारी, लीक हुई प्राइसिंग
  5. Amazon Mega Electronic Days सेल लाई तगड़ा मौका, 80% डिस्काउंट पर खरीदें स्मार्टवॉच, लैपटॉप और हेडफोन
  6. 50MP कैमरा, 6500mAh बैटरी से लैस होगा Infinix GT 50 Pro, जानें सबकुछ
  7. Apple लॉन्च इवेंट होगा 4 मार्च को आयोजित, iPhone 17e से लेकर नए MacBook देंगे दस्तक, जानें सबकुछ
  8. Samsung Galaxy S26 Ultra में मिल सकता है 12 मेगापिक्सल फ्रंट कैमरा
  9. Lava Bold N2 भारत में लॉन्च: Rs 8 हजार से कम कीमत में 5000mAh बैटरी, 90Hz डिस्प्ले और क्लीन सॉफ्टवेयर!
  10. Infosys और Anthropic की बड़ी AI डील, इन सेक्टर्स पर रहेगा फोकस
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.