Redmi 8A में होगा यूएसबी टाइप-सी पोर्ट और फास्ट चार्जिंग सपोर्ट

Redmi 8A में नॉच डिस्प्ले होगा। कंपनी ने इशारों में यह भी बताया है कि रेडमी 8ए 5,000 एमएएच बैटरी से लैस होगा।

विज्ञापन
अली पार्डीवाला, अपडेटेड: 24 सितंबर 2019 18:05 IST
ख़ास बातें
  • रेडमी 8ए "ऑरा वेभ ग्रिप" डिज़ाइन के साथ आएगा
  • रेडमी 8ए मार्केट में रेडमी 7ए की जगह लेगा
  • Redmi 8A की सेल त्योहारी सीजन में हो जाएगी शुरू

Redmi 8A में एक रियर कैमरा दिए जाने की उम्मीद

किफायती स्मार्टफोन मार्केट में Xiaomi का बोलबाला है। इस कंपनी के फोन अपनी कीमत के हिसाब से ज्यादा दमदार हार्डवेयर के लिए जाने जाते हैं। कंपनी भारतीय मार्केट में 25 सितंबर को अपना नया स्मार्टफोन Redmi 8A को लॉन्च करेगी। शाओमी इंडिया के प्रमुख मनु कुमार जैन ने नया टीज़र ज़ारी करके बताया है कि रेडमी 8ए स्मार्टफोन यूएसबी टाइप-सी पोर्ट  और फास्ट चार्जिंग सपोर्ट के साथ आएगा। टीज़र से हमें फोन की पहली झलक भी मिली है।

मनु कुमार जैन ने ट्वीट करके बताया है कि रेडमी 8ए में यूएसबी टाइप सी पोर्ट होगा। यूएसबी टाइप-सी पोर्ट फीचर बजट सेगमेंट में देखने को नहीं मिलता। किफायती डिवाइस आमतौर पर माइक्रो-यूएसबी पोर्ट के साथ आते हैं। फोन फास्ट चार्जिंग सपोर्ट के साथ आएगा। यह फीचर भी बजट स्मार्टफोन का हिस्सा नहीं रहता है।
Advertisement

फिलहाल, स्मार्टफोन के बारे में और कोई जानकारी सामने नहीं आई है। इस ट्वीट में स्मार्टफोन के बैकपैनल की एक तस्वीर का भी इस्तेमाल हुआ है। तस्वीर फोन के ब्लू कलर वेरिएंट का है। यहां पर सिंगल कैमरा सेटअप और एलईडी फ्लैश भी नज़र आ रहा है।

पुराने टीज़र्स और आधिकारिक लॉन्च इनवाइट से साफ है कि Redmi 8A में नॉच डिस्प्ले होगा। Xiaomi ने इशारों में यह भी बताया है कि यह हैंडसेट 5,000 एमएएच बैटरी से लैस होगा।
Advertisement

फ्लिपकार्ट की वेबसाइट से पता चला है कि रेडमी 8ए "ऑरा वेभ ग्रिप" डिज़ाइन के साथ आएगा। डिज़ाइन के बारे में हाथों में बेहतरीन अनुभव देने का दावा है। ऑनलाइन लिस्टिंग से साफ है कि रेडमी 8ए मार्केट में रेडमी 7ए की जगह लेगा। रेडमी ए सीरीज़ के नए फोन का दाम रेडमी 7ए की कीमत के आसपास ही होने की उम्मीद है।
 
रिव्यू
  • डिज़ाइन
  • डिस्प्ले
  • सॉफ्टवेयर
  • परफॉर्मेंस
  • बैटरी लाइफ
  • कैमरा
  • वैल्यू फॉर मनी
  • Good
  • Excellent battery life
  • Solid build quality
  • USB Type-C port
  • Bad
  • Weak low-light camera performance
  • Spammy notifications
 
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

6.22 इंच

प्रोसेसर

क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 439

फ्रंट कैमरा

8-मेगापिक्सल

रियर कैमरा

12-मेगापिक्सल

रैम

2 जीबी

स्टोरेज

32 जीबी

बैटरी क्षमता

5000 एमएएच

ओएस

एंड्रॉ़यड 9 Pie

रिज़ॉल्यूशन

720x1520 पिक्सल
ख़बरें

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: , Xiaomi, Redmi 8a, Manu Kumar Jain
Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Flipkart Big Billion Days Sale: 50 इंच स्मार्ट टीवी मिल रहे सस्ते, कीमत 21 हजार से शुरू
  2. Tecno Spark 50S 5G कल होगा भारत में लॉन्च, दो कलर के मिलेंगे ऑप्शन
  3. OnePlus Ace 7 सीरीज जल्द होगी लॉन्च, Google Play पर हुई लिस्टिंग
  4. Tata Play Smart ऐप लॉन्च: आपके टीवी पर बिना केबल/DTH के चलेंगे 500 से ज्यादा लाइव चैनल
#ताज़ा ख़बरें
  1. Oppo के वाइड फोल्डिंग स्मार्टफोन में मिल सकता है 6.35 इंच आउटर डिस्प्ले 
  2. OnePlus Ace 7 सीरीज जल्द होगी लॉन्च, Google Play पर हुई लिस्टिंग
  3. अंजान नंबर से आने वाली कॉल्स में नजर आएगा KYC रजिस्टर्ड नाम, 1 नंबर से लागू होगा नियम
  4. Apple की iPhone 18 की मैन्युफैक्चरिंग शुरू करने की तैयारी, जोरदार डिमांड का अनुमान
  5. Oppo F35 5G खरीदने से पहले जानें Redmi Note 17 Pro 5G और OnePlus Nord CE 6 से कितना है बेहतर?
  6. Tecno Spark 50S 5G कल होगा भारत में लॉन्च, दो कलर के मिलेंगे ऑप्शन
  7. JUST CORSECA JC STUDIOX, STUDIOX PRO स्मार्ट प्रोजेक्टर लॉन्च, 4K के साथ 130 इंच तक स्क्रीन साइज , जानें सबकुछ
  8. REDMAGIC 12 Pro+ लॉन्च: 50MP कैमरा, 8400mAh बैटरी, जानें और क्या है खास
  9. iQOO Pad Pro 8.8 जल्द होगा लॉन्च, 9,020mAh बैटरी
  10. Jantar Mantar Protest Game: दिल्ली के धरने पर बना गेम, बैरिकेडिंग तोड़ने से लेकर पुलिस बनकर लठ चलाने का मौका
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.