Redmi 8A को आज भारत में किया जाएगा लॉन्च

Redmi 8A के लॉन्च इवेंट को शाओमी इंडिया के यूट्यूब चैनल पर लाइव स्ट्रीम किया जाएगा।

विज्ञापन
जगमीत सिंह, अपडेटेड: 25 सितंबर 2019 10:17 IST
ख़ास बातें
  • लॉन्च इनवाइट से साफ है कि Redmi 8A में नॉच डिस्प्ले होगा
  • यह हैंडसेट 5,000 एमएएच बैटरी से लैस होगा
  • Redmi 8A का दाम रेडमी 7ए के लॉन्च प्राइस के आसपास हो सकता है

Redmi 7A का अपग्रेड होगा Redmi 8A

Redmi 8A को आज भारत में लॉन्च किया जाना है। नया रेडमी फोन कंपनी के बेहद ही लोकप्रिय रेडमी 7ए का अपग्रेड होगा। रेडमी 8ए के बारे में कंपनी ने कई टीज़र्स सोशल मीडिया पर जारी किए हैं। कंपनी इस स्मार्टफोन के लिए कोई इवेंट आयोजित नहीं कर रही है। बल्कि इस फोन से एक लाइव स्ट्रीम के ज़रिए पर्दा उठाया जाएगा। अब तक ज़ारी हुए टीज़र्स से साफ है कि रेडमी 8ए में वाटरड्रॉप नॉच और फास्ट चार्जिंग सपोर्ट होगा। इशारा मिला है कि इस स्मार्टफोन में बड़ी बैटरी होगी। हाल ही में टीना लिस्टिंग से रेडमी 8ए के अहम स्पेसिफिकेशन सामने आए थे।
 

Redmi 8A launch live stream details, expected price in India

रेडमी 8ए के लॉन्च इवेंट को शाओमी इंडिया के यूट्यूब चैनल पर लाइव स्ट्रीम किया जाएगा। लाइव स्ट्रीमिंग दोपहर 12 बजे होगी। आप चाहें तो इस आर्टिकल से भी लॉन्च इवेंट को लाइव देख सकते हैं। जहां तक कीमत का सवाल है, Redmi 8A का दाम रेडमी 7ए के लॉन्च प्राइस के आसपास हो सकता है। इस फोन के 2 जीबी रैम और 16 जीबी स्टोरेज वेरिएंट को 5,999 रुपये में उतारा गया था।


Redmi 8A specifications, features

स्मार्टफोन के बारे में ज़्यादा जानकारी सामने नहीं आई है। Xiaomi ने टीज़र ज़ारी करके बताया है कि रेडमी 8ए स्मार्टफोन यूएसबी टाइप-सी पोर्ट और फास्ट चार्जिंग सपोर्ट के साथ आएगा। फ्लिपकार्ट की वेबसाइट से पता चला है कि रेडमी 8ए "ऑरा वेभ ग्रिप" डिज़ाइन के साथ आएगा। डिज़ाइन के बारे में हाथों में बेहतरीन अनुभव देने का दावा है।
Advertisement

पुराने टीज़र्स और आधिकारिक लॉन्च इनवाइट से साफ है कि Redmi 8A में नॉच डिस्प्ले होगा। Xiaomi ने इशारों में यह भी बताया है कि यह हैंडसेट 5,000 एमएएच बैटरी से लैस होगा।

टीना लिस्टिंग के मुताबिक, डुअल सिम वाला Redmi 8A फोन एंड्रॉयड 9 पाई पर चलेगा। इसमें 6.217 इंच का एचडी+ (720x1520 पिक्सल) टीएफटी डिस्प्ले है, 19:9 आस्पेक्ट रेशियो के साथ। हैंडसेट में ऑक्टा-कोर प्रोसेसर का इस्तेमाल हुआ है। रैम के तीन वेरिएंट हैं- 2 जीबी, 3 जीबी और 4 जीबी।
Advertisement

इसी तरह से स्टोरेज के भी तीन वेरिएंट हैं- 16 जीबी, 32 जीबी और 64 जीबी। इसके अलावा यूज़र्स 512 जीबी तक का माइक्रोएसडी कार्ड भी इस्तेमाल कर पाएंगे। रेडमी 8ए के डुअल रियर कैमरा सेटअप में प्राइमरी सेंसर 12 मेगापिक्सल का है। इसके साथ 8 मेगापिक्सल का सेल्फी कैमरा दिया गया है।

टीना लिस्टिंग में Redmi 8A को 5,000 एमएएच की बैटरी के साथ लिस्ट किया गया है। यह इशारा कंपनी के ट्वीट से भी मिला है। फोन का डाइमेंशन  156.3x75.4x9.4 मिलीमीटर है और वज़न 190 ग्राम।
 
रिव्यू
  • डिज़ाइन
  • डिस्प्ले
  • सॉफ्टवेयर
  • परफॉर्मेंस
  • बैटरी लाइफ
  • कैमरा
  • वैल्यू फॉर मनी
  • Good
  • Excellent battery life
  • Solid build quality
  • USB Type-C port
  • Bad
  • Weak low-light camera performance
  • Spammy notifications
 
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

6.22 इंच

प्रोसेसर

क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 439

फ्रंट कैमरा

8-मेगापिक्सल

रियर कैमरा

12-मेगापिक्सल

रैम

2 जीबी

स्टोरेज

32 जीबी

बैटरी क्षमता

5000 एमएएच

ओएस

एंड्रॉ़यड 9 Pie

रिज़ॉल्यूशन

720x1520 पिक्सल
ख़बरें

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Vivo लेटेस्ट फोन Vivo V80 भारत में होने जा रहा लॉन्च, 50MP तीन कैमरा, बड़ी बैटरी के साथ!
  2. Ai+ Nova 2 Power जल्द होगा भारत में लॉन्च, MediaTek Dimensity 7100 चिपसेट
  3. 200 इंच की स्क्रीन पर 4K सिनेमा और 240Hz की गेमिंग! लॉन्च हुआ Dangbei X9 Max Projector
  4. ₹1 में BSNL दे रही फ्री SIM, 24GB डेटा, अनलिमिटिड कॉलिंग और बहुत कुछ
  5. iPhone खरीदने का मौका! Apple ने बढ़ाए दाम, लेकिन Refurbished iPhone 15, 16 और 17 मिल रहे सस्ते
  6. itel Zeno 300 भारत में होगा लॉन्च, 6,000mAh बैटरी, डुअल कैमरा के साथ Amazon पर लिस्ट
#ताज़ा ख़बरें
  1. Nothing का चार 50 मेगापिक्सल कैमरा वाला फोन मिल रहा ₹29,000 से ज्यादा सस्ता, जानें कहां
  2. OnePlus 13s का 16GB के RAM वाला वेरिएंट भारत में हुआ लॉन्च, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  3. MIVI One 5G: लॉन्च से पहले कंपनी ने MIVI Care+ किया जारी, बिक्री के बाद कैसे मिलेगी वारंटी
  4. आपकी UPI पेमेंट रहेगी बिल्कुल फ्री! P2P ट्रांजैक्शन पर नहीं है कोई चार्ज, सरकार ने किया साफ
  5. Redmi Note 17 Pro 5G vs iQOO Z11 vs OnePlus Nord CE 6: ₹40 हजार के बजट में कौन सा रहेगा बेस्ट?
  6. iPhone 18 Pro हुआ Blinkit पर उपलब्ध, मिनटों में आएगा घर
  7. ₹1 में BSNL दे रही फ्री SIM, 24GB डेटा, अनलिमिटिड कॉलिंग और बहुत कुछ
  8. Lava ने लॉन्च किया 6000mAh बैटरी और 120Hz डिस्प्ले वाला बजट स्मार्टफोन, कीमत ₹15 हजार से कम!
  9. iPhone Duo से मालामाल होगा Samsung! सैमसंग की जेब में क्यों जा रहे ₹20,000 प्रति फोन?
  10. UBON ने भारत में नया ब्लूटूथ स्पीकर SP-50 Sound Pro किया लॉन्च, कीमत ₹4,999
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.