Redmi 8 Pro और Redmi 8 के स्पेसिफिकेशन लीक, डिज़ाइन की भी मिली झलक

Redmi 8 और Redmi 8 Pro दोनों ही हैंडसेट की तस्वीरें और स्पेसिफिकेशन के बारे में पता चला है और सर्टिफिकेशन से इस बात का संकेत मिलता है कि फोन लॉन्च से ज्यादा दूर नहीं है।

विज्ञापन
तसनीम अकोलावाला, अपडेटेड: 20 अगस्त 2019 15:49 IST
ख़ास बातें
  • एफसीसी पर मॉडल नंबर M1908C3JG और M1908C3JH हुए लिस्ट
  • फोन के बैक पैनल पर है फिंगरप्रिंट सेंसर
  • फोन के पिछले हिस्से पर क्वाड कैमरा सेटअप की मिली झलक

Redmi 8 Pro और Redmi 8 के स्पेसिफिकेशन लीक, डिज़ाइन की भी मिली झलक

Photo Credit: SlashLeaks

ऐसा माना जा रहा है कि Redmi 8 और Redmi 8 Pro को यूएस में यूएस फेडरल कम्युनिकेशन कमिशन (FCC) द्वारा सर्टिफिकेशन मिल गया है। लिस्टिंग से दोनों ही हैंडसेट की तस्वीरें और स्पेसिफिकेशन के बारे में पता चला है और सर्टिफिकेशन से इस बात का संकेत मिलता है कि फोन लॉन्च से ज्यादा दूर नहीं है। यूएस एफसीसी दस्तावेज में दोनों फोन के मॉडल नंबर M1908C3JG और M1908C3JH को लिस्ट किया गया है। Redmi Note 8 Pro की भी वास्तविक तस्वीरें लीक हुई थीं जिससे पता चला था कि फोन में तीन रियर कैमरे, फिंगरप्रिंट सेंसर और ग्रेडिएंट पैनल फिनिश है।

एफसीसी लिस्टिंग में मॉडल नंबर M1908C3JG और M1908C3JH का जिक्र है और ऐसा अनुमान लगाया जा रहा है कि ये रेडमी 8 और रेडमी 8 प्रो स्मार्टफोन हैं। दोनों ही फोन क्वाड कैमरा सेटअप और वाटरड्रॉप-नॉच के साथ दिखाई दे रहे हैं। डिस्प्ले के नीचे थोड़ा बॉर्डर है जिसपर रेडमी लोगो दिखाई दे रहा है।

फोन के पिछले हिस्से में ग्रेडिएंट फिनिश के साथ लाइट ब्लू और पर्पल शेड की झलक मिल रही है। सिक्योरिटी के लिए फोन के बैक पैनल पर फिंगरप्रिंट सेंसर को भी जगह मिली है। वॉल्यूम और पावर बटन फोन के दाहिनी ओर हैं। स्पेसिफिकेशन की बात करें तो दोनों ही फोन में 6.1 इंच का डिस्प्ले है। फोन के दो रैम और दो स्टोरेज वेरिएंट लिस्ट हैं, एक 3 जीबी रैम + 32 जीबी स्टोरेज और 4 जीबी रैम + 64 जीबी स्टोरेज वेरिएंट के साथ। कनेक्टिविटी की बात करें तो वाई-फाई, ब्लूटूथ वर्जन 4.2 और यूएसबी टाइप-सी पोर्ट शामिल है। फोन की लिस्टिंग को सबसे पहले Nashville Chatter Class ने स्पॉट किया था।

रेडमी 8 की नई तस्वीरें कुछ समय पहले टीना पर लीक हुई तस्वीरों का खंडन करती हैं, क्योंकि उनमें डुअल रियर कैमरा सेटअप की झलक मिली थी। टीना पर लिस्ट फोन रेडमी 8 के बजाय Redmi 8A की ओर इशारा कर रहा है। लिस्टिंग के मुताबिक, फोन में 6.2 इंच एचडी+ (720x1520 पिक्सल) टीएफटी डिस्प्ले, ऑक्टा-कोर प्रोसेसर, 4 जीबी तक रैम और 64 जीबी तक स्टोरेज, माइक्रोएसडी कार्ड सपोर्ट और डुअल रियर कैमरा सेटअप है जिसमें 12 मेगापिक्सल का प्राइमरी सेंसर शामिल है। सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए 8 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा भी है। फोन में जान फूंकने के लिए  5,000 एमएएच की बैटरी है, फोन की लंबाई-चौड़ाई 156.3x75.4x9.4 मिलीमीटर और वज़न 190 ग्राम है।
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Infinix GT 50 Pro vs Vivo V80 vs OnePlus 15R: खरीदने से पहले देखें कंपेरिजन
  2. Flipkart दिवाली सेल में iPhone 18 Pro Max पर ऑफर, मिल रहा डिस्काउंट
#ताज़ा ख़बरें
  1. Oppo Find X10, Find X10 Pro Max की सेल शुरू, फ्लिपकार्ट पर सीधे ₹30 हजार का डिस्काउंट
  2. Karbonn फिर से कर रहा भारतीय स्मार्टफोन बाजार में एंट्री, Gen-Z यूजर्स को करेगा टार्गेट, जानें सबकुछ
  3. Infinix GT 50 Pro vs Vivo V80 vs OnePlus 15R: खरीदने से पहले देखें कंपेरिजन
  4. Samsung Galaxy Buds On: कान के बाहर होंगे फिट, दमदार साउंड, बैटरी चलेगी 38 घंटे तक
  5. Apple ने भारत में नया MacBook Pro PROLED XDR किया लॉन्च, 6 लाख 70 हजार तक है कीमत
  6. ट्रेन में मोबाइल नहीं कर पाएंगे रात में चार्ज, रेलवे का बड़ा फैसला, जानें क्या है वजह
  7. ₹12 हजार से भी सस्ता खरीदें 6000mAh बैटरी वाला 5G फोन, दिवाली पर आई तगड़ी डील
  8. iQOO ने 9020mAh बैटरी वाला Pad Pro 8.8 किया लॉन्च, कॉम्पैक्ट साइज में फ्लैगशिप फीचर्स से लैस
  9. iQOO Neo 12 हुआ लॉन्च, 9,000mAh बैटरी, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  10. Huawei Enjoy 100 Pro लॉन्च हुआ 50MP कैमरा, 6100mAh बैटरी के साथ
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.