Redmi 8 Pro और Redmi 8 के स्पेसिफिकेशन लीक, डिज़ाइन की भी मिली झलक

Redmi 8 और Redmi 8 Pro दोनों ही हैंडसेट की तस्वीरें और स्पेसिफिकेशन के बारे में पता चला है और सर्टिफिकेशन से इस बात का संकेत मिलता है कि फोन लॉन्च से ज्यादा दूर नहीं है।

Redmi 8 Pro और Redmi 8 के स्पेसिफिकेशन लीक, डिज़ाइन की भी मिली झलक

Photo Credit: SlashLeaks

Redmi 8 Pro और Redmi 8 के स्पेसिफिकेशन लीक, डिज़ाइन की भी मिली झलक

ख़ास बातें
  • एफसीसी पर मॉडल नंबर M1908C3JG और M1908C3JH हुए लिस्ट
  • फोन के बैक पैनल पर है फिंगरप्रिंट सेंसर
  • फोन के पिछले हिस्से पर क्वाड कैमरा सेटअप की मिली झलक
विज्ञापन
ऐसा माना जा रहा है कि Redmi 8 और Redmi 8 Pro को यूएस में यूएस फेडरल कम्युनिकेशन कमिशन (FCC) द्वारा सर्टिफिकेशन मिल गया है। लिस्टिंग से दोनों ही हैंडसेट की तस्वीरें और स्पेसिफिकेशन के बारे में पता चला है और सर्टिफिकेशन से इस बात का संकेत मिलता है कि फोन लॉन्च से ज्यादा दूर नहीं है। यूएस एफसीसी दस्तावेज में दोनों फोन के मॉडल नंबर M1908C3JG और M1908C3JH को लिस्ट किया गया है। Redmi Note 8 Pro की भी वास्तविक तस्वीरें लीक हुई थीं जिससे पता चला था कि फोन में तीन रियर कैमरे, फिंगरप्रिंट सेंसर और ग्रेडिएंट पैनल फिनिश है।

एफसीसी लिस्टिंग में मॉडल नंबर M1908C3JG और M1908C3JH का जिक्र है और ऐसा अनुमान लगाया जा रहा है कि ये रेडमी 8 और रेडमी 8 प्रो स्मार्टफोन हैं। दोनों ही फोन क्वाड कैमरा सेटअप और वाटरड्रॉप-नॉच के साथ दिखाई दे रहे हैं। डिस्प्ले के नीचे थोड़ा बॉर्डर है जिसपर रेडमी लोगो दिखाई दे रहा है।

फोन के पिछले हिस्से में ग्रेडिएंट फिनिश के साथ लाइट ब्लू और पर्पल शेड की झलक मिल रही है। सिक्योरिटी के लिए फोन के बैक पैनल पर फिंगरप्रिंट सेंसर को भी जगह मिली है। वॉल्यूम और पावर बटन फोन के दाहिनी ओर हैं। स्पेसिफिकेशन की बात करें तो दोनों ही फोन में 6.1 इंच का डिस्प्ले है। फोन के दो रैम और दो स्टोरेज वेरिएंट लिस्ट हैं, एक 3 जीबी रैम + 32 जीबी स्टोरेज और 4 जीबी रैम + 64 जीबी स्टोरेज वेरिएंट के साथ। कनेक्टिविटी की बात करें तो वाई-फाई, ब्लूटूथ वर्जन 4.2 और यूएसबी टाइप-सी पोर्ट शामिल है। फोन की लिस्टिंग को सबसे पहले Nashville Chatter Class ने स्पॉट किया था।

रेडमी 8 की नई तस्वीरें कुछ समय पहले टीना पर लीक हुई तस्वीरों का खंडन करती हैं, क्योंकि उनमें डुअल रियर कैमरा सेटअप की झलक मिली थी। टीना पर लिस्ट फोन रेडमी 8 के बजाय Redmi 8A की ओर इशारा कर रहा है। लिस्टिंग के मुताबिक, फोन में 6.2 इंच एचडी+ (720x1520 पिक्सल) टीएफटी डिस्प्ले, ऑक्टा-कोर प्रोसेसर, 4 जीबी तक रैम और 64 जीबी तक स्टोरेज, माइक्रोएसडी कार्ड सपोर्ट और डुअल रियर कैमरा सेटअप है जिसमें 12 मेगापिक्सल का प्राइमरी सेंसर शामिल है। सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए 8 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा भी है। फोन में जान फूंकने के लिए  5,000 एमएएच की बैटरी है, फोन की लंबाई-चौड़ाई 156.3x75.4x9.4 मिलीमीटर और वज़न 190 ग्राम है।
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Delhi Pollution 2026: 50% Work From Home, बिना PUCC नहीं मिलेगा Fuel; नए GRAP में लागू होंगे कई नियम
  2. Oppo K15x हुआ लॉन्च, 6500mAh बैटरी और 120Hz डिस्प्ले के साथ आया बजट 5G फोन; जानें कीमत
  3. Cellecor ने दो वायरलेस माइक के साथ लॉन्च किया Beat Rider पार्टी स्पीकर 
  4. Oppo F35 सीरीज में मिलेगा 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा, अगले सप्ताह भारत में लॉन्च
  5. Samsung Galaxy Tab S12 Ultra, Galaxy Tab S12+ लॉन्च, 11600mAh की बड़ी बैटरी और 16GB तक RAM
  6. Jio का तगड़ा ऑफर, ₹1,499 वाला JioBharat 4G फोन पड़ेगा सिर्फ ₹299, जानें सबकुछ
  7. Google Pixel 11a में मिल सकती है डुअल रियर कैमरा यूनिट, जल्द लॉन्च की तैयारी
  8. Oppo K15s हुआ लॉन्च, 8000mAh बैटरी के साथ मिलिट्री-ग्रेड प्रोटेक्शन का दावा; जानें कीमत और फीचर्स
  9. Apple के फोल्डेबल स्मार्टफोन की घट सकती है सप्लाई, मैन्युफैक्चरिंग में देरी का असर
  10. Google Fitbit Air: दिल के मरीजों के लिए मददगार, हार्ट रेट ट्रैकिंग करेगा, बैटरी चलेगी 7 दिन तक
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »