Redmi 7A जल्द होगा भारत में लॉन्च, टीज़र ज़ारी

मनु कुमार जैन ने रेडमी 7ए को भारत में लाने की जानकारी ट्विटर पर दी। Redmi 7A भारतीय मार्केट में Redmi 6A स्मार्टफोन का अपग्रेड होगा।

विज्ञापन
गैजेट्स 360 स्टाफ, अपडेटेड: 28 जून 2019 13:08 IST
ख़ास बातें
  • रेडमी 7ए आउट ऑफ बॉक्स एंड्रॉयड 9 पाई पर आधारित मीयूआई 10 पर चलेगा
  • Redmi 7A की बैटरी 4,000 एमएएच की है
  • 13 मेगापिक्सल का रियर कैमरा है Redmi 7A में
Redmi 7A जल्द ही भारत में लॉन्च होगा। यह जानकारी Xiaomi India के प्रमुख मनु कुमार जैन ने दी है। मनु कुमार जैन ने फिलहाल रेडमी 7ए को भारत में लॉन्च किए जाने की तारीख और कीमत का खुलासा नहीं किया है। उन्होंने यह ज़रूर बताया कि Xiaomi ने इस साल अप्रैल महीने तक कुल 2 करोड़ 36 लाख से ज़्यादा Redmi 4A, Redmi 5A और Redmi 6A स्मार्टफोन बेचने में सफल रही है। याद रहे कि Redmi 7A को बीते महीने ही चीनी मार्केट में उतारा गया था और इसकी बिक्री जून में ही शुरू हुई थी।

मनु कुमार जैन ने रेडमी 7ए को भारत में लाने की जानकारी ट्विटर पर दी। Redmi 7A भारतीय मार्केट में Redmi 6A स्मार्टफोन का अपग्रेड होगा। आज की तारीख में रेडमी 6ए मार्केट में 5,999 रुपये में बिकता है। Redmi 7A का भी दाम इसी के आसपास हो सकता है। चीनी मार्केट में रेडमी 7ए की शुरुआती कीमत 549 चीनी युआन (लगभग 5,500) रुपये है। इस दाम में 2 जीबी + 16 जीबी स्टोरेज वेरिएंट बेचा जाएगा। वहीं, इसका 2 जीबी + 32 जीबी स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 599 चीनी युआन (लगभग 6,000 रुपये) है।
Advertisement

दूसरी तरफ, Xiaomi भारतीय मार्केट में रेडमी के20 सीरीज़ को भी लाने की तैयारी कर रही है।
 

Redmi 7A स्पेसिफिकेशन

डुअल-सिम (नैनो) रेडमी 7ए आउट ऑफ बॉक्स एंड्रॉयड 9 पाई पर आधारित मीयूआई 10 पर चलेगा। कंपनी ने इस फोन में दो अनोखे सॉफ्टवेयर फीचर दिए हैं। इसमें वरिष्ठ नागरिकों के लिए स्पेशल मोड है और एक फैमिली गार्जियन फंक्शन भी है।
Advertisement

फोन में 5.45 इंच की एचडी (720x1440 पिक्सल) स्क्रीन है, 18:9 आस्पेक्ट रेशियो के साथ। इसमें ऑक्टा-कोर क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 439 प्रोसेसर का इस्तेमाल किया गया है, जिसकी सर्वाधिक क्लॉक स्पीड 2 गीगाहर्ट्ज़ है। फिलहाल, रैम और स्टोरेज के संबंध में कुछ नहीं बताया गया है। हालांकि, कंपनी ने यह ज़रूर बताया कि इसमें माइक्रोएसडी कार्ड के लिए अलग स्लॉट होगा। यूज़र 256 जीबी तक के माइक्रोएसडी कार्ड को इस्तेमाल कर पाएंगे।

कैमरा सेटअप की बात करें तो इसमें 13 मेगापिक्सल का रियर कैमरा है। यह फेज़ डिटेक्शन ऑटोफोकस से लैस है। हैंडसेट में एआई फेस अनलॉक सपोर्ट के साथ आने वाला 5 मेगापिक्सल का सेंसर है।
Advertisement

अन्य स्पेसिफिकेशन की बात करें तो Redmi 7A की बैटरी 4,000 एमएएच की है और यह 10 वॉट की चार्जिंग को सपोर्ट करती है। कनेक्टिविटी फीचर को लेकर स्थिति स्पष्ट नहीं है। वैसे, 4जी वीओएलटीई, वाई-फाई 802.11 बी/जी/एन, ब्लूटूथ 4.2 और जीपीएस जैसे फीचर होना लगभग तय है।
 
रिव्यू
  • डिज़ाइन
  • डिस्प्ले
  • सॉफ्टवेयर
  • परफॉर्मेंस
  • बैटरी लाइफ
  • कैमरा
  • वैल्यू फॉर मनी
  • Good
  • Good build quality
  • Excellent battery life
  • Two-year warranty
  • Bad
  • Sub-par camera performance
  • Bloatware and ads in MIUI
 
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

5.45 इंच

प्रोसेसर

क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 439

फ्रंट कैमरा

5-मेगापिक्सल

रियर कैमरा

12-मेगापिक्सल

रैम

2 जीबी

स्टोरेज

16 जीबी

बैटरी क्षमता

4000 एमएएच

ओएस

एंड्रॉ़यड 9 Pie

रिज़ॉल्यूशन

720x1440 पिक्सल
ख़बरें

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: , Redmi 7A, Redmi 7A specifications, Redmi 7A price, Xiaomi

द रेजिडेंट बोट । अगर आप मुझे ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. itel Tough रग्ड फीचर फोन पेश, खेतों में काम करने से लेकर कंस्ट्रक्शन साइट के लिए बेस्ट फीचर्स से लैस
#ताज़ा ख़बरें
  1. Apple का पहला Foldable iPhone आज हो सकता है लॉन्च! कितनी होगी कीमत और क्या होंगे फीचर्स?
  2. Apple Event 2026 आज कितने बजे शुरू होगा? भारत में LIVE कैसे देखें, यहां जानें पूरी डिटेल
  3. Jio अंतरिक्ष में भेजेगा 1600 सैटेलाइट, अगले साल से शुरू, हाई स्पीड इंटरनेट से Starlink को टक्कर!
  4. iPhone 18 Pro लॉन्च से पहले iPhone 17 Pro पर बंपर डिस्काउंट, अभी खरीदें या नए मॉडल का करें इंतजार
  5. itel Tough रग्ड फीचर फोन पेश, खेतों में काम करने से लेकर कंस्ट्रक्शन साइट के लिए बेस्ट फीचर्स से लैस
  6. पीएम नरेंद्र मोदी का वडोदरा में आज इवेंट, BookMyShow पर सिर्फ 1 घंटे में बुक हुए सारे टिकट, 42 हजार से ज्यादा वेटिंग में
  7. दिवाली के लिए रेल टिकट क्यों नहीं बुक कर पा रहे लोग, IRCTC पर सुबह 8 बजे से ही आ रही दिक्कत
  8. Samsung Galaxy A07s हुआ 50MP कैमरा, 5000mAh बैटरी के साथ लॉन्च, जानें कीमत और फीचर्स
  9. SIR में वोटर लिस्ट से नाम कट गया? घबराएं नहीं, ऐसे दोबारा जुड़वा सकते हैं अपना नाम
  10. Zebronics Juke Bar 11000 घर को बना देगा सिनेमा, एक्शन सीन लगेगा सामने हो रहा, जानें फीचर्स और कीमत
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.