Redmi 7 में होगी 4,000 एमएएच बैटरी, रिटेल बॉक्स का टीज़र ज़ारी

Redmi 7 के रिटेल बॉक्स का टीज़र रेडमी के जनरल मैनेजर लू विबिंग द्वारा ज़ारी किया गया है। गौर करने वाली बात है कि एक दिन पहले ही लू विबिंग ने Redmi 7 को 18 मार्च को लॉन्च करने की जानकारी दी थी।

विज्ञापन
जगमीत सिंह, अपडेटेड: 13 मार्च 2019 12:55 IST
ख़ास बातें
  • Redmi 7 को चीनी मार्केट में 18 मार्च लॉन्च करने की जानकारी
  • Xiaomi Redmi 7 की झलक चीनी रेगुलेटर वेबसाइट TENAA पर मिली थी
  • शाओमी रेडमी 7 डुअल रियर कैमरा सेटअप के साथ आएगा
Redmi 7 के रिटेल बॉक्स का टीज़र रेडमी के जनरल मैनेजर लू विबिंग द्वारा ज़ारी किया गया है। गौर करने वाली बात है कि एक दिन पहले ही लू विबिंग ने Redmi 7 को 18 मार्च को लॉन्च करने की जानकारी दी थी। इसी दिन चीनी मार्केट में Redmi Note 7 Pro को उतारा जाएगा। दूसरी तरफ, आधिकारिक Redmi अकाउंट से वीबो पर पुष्टि की गई कि Redmi 7 में 4,000 एमएएच की बड़ी बैटरी होगी। इसके बारे में सिंगल चार्ज में 15 दिन तक के स्टैंडबाय टाइम देने का दावा किया गया है। दावा किया गया है कि रेडमी 7 स्मार्टफोन क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 632 प्रोसेसर और 4 जीबी रैम के साथ आएगा।

लू विबिंग ने वीबो पोस्ट में मंगलवार को रेडमी 7 के रिटेल बॉक्स का टीज़र ज़ारी किया। संभव है कि इसके ज़रिए कंपनी कहना चाहती है कि वह Redmi Note 7 Pro के साथ लॉन्च होने वाले अपने इस प्रोडक्ट को जल्द ही मार्केट में उतार देगी।

रिटेल बॉक्स के टीज़र के अलावा आधिकारिक Redmi अकाउंट से वीबो पर रेडमी 7 की बैटरी क्षमता के बारे में जानकारी दी गई। वीबो पोस्ट में लिखा गया है कि Redmi Note 7 Pro की तरह Redmi 7 में 4,000 एमएएच की बैटरी होगी। गौर करने वाली बात है कि Redmi 6 को 3,000 एमएएच बैटरी के साथ लॉन्च किया गया था। इसके अलावा बड़ी बैटरी के बारे में सिंगल चार्ज में 15 दिन तक के स्टैंडबाय टाइम देने का दावा किया गया है।
 

याद रहे कि इस हफ्ते रेडमी के जनरल मैनेजर ने Redmi 7 को चीनी मार्केट में 18 मार्च लॉन्च करने की जानकारी दी थी। इसी दिन चीनी मार्केट में रेडमी नोट 7 प्रो को भी लॉन्च किया जाएगा जो बीते महीने ही भारत में पेश किया गया था।

लॉन्च तारीख का खुलासा करने के साथ विबिंग ने एक तस्वीर साझा की थी जिसमें रेडमी 7 अलग-अलग तरफ से नज़र आ रहा है। पुष्टि हुई है कि इसमें वाटरड्रॉप स्टाइल डिस्प्ले नॉच है। इस फोन में ग्रेडिएंट फिनिश वाला बैक पैनल होगा। यहीं पर फिंगरप्रिंट सेंसर और डुअल रियर कैमरा सेटअप के लिए भी जगह होगी।
Advertisement

Redmi 7 स्पेसिफिकेशन (अनुमानित)
हाल ही में Xiaomi Redmi 7 की झलक चीनी रेगुलेटर वेबसाइट TENAA पर मिली थी। यहां पर शाओमी के इस फोन को M1810F6LE मॉडल नंबर के साथ लिस्ट किया गया था।
Advertisement

टीना लिस्टिंग के मुताबिक, Redmi 7 ब्लैक, ब्लू, ग्रे, ग्रीन, पिंक, पर्पल, रेड और व्हाइट रंग में आएगा। फोन में 1.8 गीगाहर्ट्ज़ ऑक्टा-कोर प्रोसेसर के साथ 2 जीबी/ 3 जीबी/ 4 जीबी रैम होंगे। इनबिल्ट स्टोरेज के भी तीन विकल्प होंगे- 16 जीबी/ 32 जीबी/ 64 जीबी। इसके अलावा माइक्रोएसडी कार्ड के लिए भी सपोर्ट होगा। लिस्टिंग से पता चला है कि शाओमी रेडमी 7 डुअल रियर कैमरा सेटअप के साथ आएगा। पिछले हिस्से पर एक सेंसर 12 मेगापिक्सल का होगा और दूसरा 8 मेगापिक्सल का।

फोन में 6.26 इंच की एचडी+ (720x1520 पिक्सल) स्क्रीन होगी। 3,900 एमएएच की बैटरी फोन में जान फूंकने का काम करेगी। यह एंड्रॉयड 9 पाई पर आधारित मीयूआई के साथ आएगा। फोन का डाइमेंशन 158.65x76.43x8.47 मिलीमीटर और वज़न 180 ग्राम होने का दावा है। इसके अलावा Redmi 7 एक्सेलेरोमीटर, एंबियंट लाइट सेंसर, फिंगरप्रिंट सेंसर और प्रॉक्सिमिटी सेंसर के साथ आएगा।
Advertisement

Xiaomi के सीईओ ली जून ने हाल ही में वीबो पर खुलासा किया था कि Redmi 7 हैंडसेट 3.5 एमएम हेडफोन जैक, इंफ्रारेड ब्लास्टर और बड़ी बैटरी के साथ आएगा। कई रिपोर्ट में दावा किया गया है कि रेडमी 7 की शुरुआती कीमत 900 चीनी युआन (करीब 9,300 रुपये) होगी।
Advertisement

 
 
रिव्यू
  • डिज़ाइन
  • डिस्प्ले
  • सॉफ्टवेयर
  • परफॉर्मेंस
  • बैटरी लाइफ
  • कैमरा
  • वैल्यू फॉर मनी
  • Good
  • Good overall performance
  • Great battery life
  • Very good value for money
  • Bad
  • Disappointing low-light camera performance
  • Lots of ads in MIUI
 
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

6.26 इंच

प्रोसेसर

क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 632

फ्रंट कैमरा

8-मेगापिक्सल

रियर कैमरा

12-मेगापिक्सल + 2-मेगापिक्सल

रैम

3 जीबी

स्टोरेज

32 जीबी

बैटरी क्षमता

4000 एमएएच

ओएस

एंड्रॉ़यड 9.0 Pie

रिज़ॉल्यूशन

720x1520 पिक्सल
ख़बरें

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: , Redmi 7 price, Redmi 7 specifications, Redmi 7, Redmi, Xiaomi
Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Hitachi Cooling & Heating 2026 AC भारत में हुए लॉन्च, 5 साल तक की वारंटी, स्मार्ट फीचर्स, जानें सबकुछ
#ताज़ा ख़बरें
  1. 13 हजार रुपये सस्ता मिल रहा 50MP सेल्फी कैमरा वाला Vivo स्मार्टफोन, देखें डील
  2. Google Pay पर कैसे भरें बिजली, पानी या मोबाइल बिल, ये है आसान तरीका
  3. Oppo F33 5G vs Realme 16 5G vs Vivo V60e: जानें कौन सा फोन है बेस्ट
  4. Oppo Find X10 में होगी 8000mAh बैटरी, 200MP के दो कैमरा!
  5. OnePlus Nord CE 6, Nord CE 6 Lite अगले सप्ताह होंगे भारत में लॉन्च, 8,000mAh तक की बैटरी
  6. Amazon Scholarship: भारतीय छात्रों के लिए पढ़ाई, ट्रेनिंग और इंटर्नशिप के साथ ₹2 लाख की मदद!
  7. Samsung देगी Meta, Apple को टक्कर? ला रही AI स्मार्ट ग्लासेस!
  8. सबसे महंगी क्रिप्टोकरेंसी में बड़ी खरीदारी, Strategy ने खरीदे 3,200 से ज्यादा बिटकॉइन
  9. Google से मिनटों में ढूंढें खोया हुआ फोन, नुकसान से तुरंत होगा बचाव, जानें आसान तरीका
  10. Tecno Spark 50 Pro में मिल सकती है 6,000mAh की बैटरी, जल्द लॉन्च की तैयारी
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.