Xiaomi Redmi 6A के दाम में कटौती, अब कीमत 5,999 रुपये से शुरू

Redmi 6A का 2 जीबी रैम/ 16 जीबी स्टोरेज वेरिएंट एक बार फिर से 5,999 रुपये में बिकेगा। इसका 2 जीबी रैम/ 32 जीबी स्टोरेज वेरिएंट 6,999 रुपये में उपलब्ध होगा।

विज्ञापन
तसनीम अकोलावाला, अपडेटेड: 12 दिसंबर 2018 19:22 IST
ख़ास बातें
  • Redmi 6A में 13 मेगापिक्सल का रियर सेंसर है
  • शाओमी रेडमी 6ए में 5.45 इंच का एचडी+ डिस्प्ले है
  • 3000 एमएएच की बैटरी है शाओमी रेडमी 6ए में
बीते महीने डॉलर की तुलना में रुपये के कमज़ोर होने के बाद Xiaomi ने अपने Redmi 6 और Redmi 6A स्मार्टफोन की कीमत बढ़ाने का फैसला किया था। कंपनी ने दोनों ही फोन की कीमत 600 रुपये तक बढ़ा दी थी। सिर्फ Redmi 6 के 3 जीबी रैम/ 64 जीबी स्टोरेज वेरिएंट की कीमत में कोई बदलाव नहीं किया गया था। हालांकि, चीनी कंपनी ने अब ऐलान किया है कि Redmi 6A के सभी वेरिएंट की कीमत एक बार फिर कम की जा रही है। याद रहे कि शाओमी ने हाल ही में Poco F1 की कीमत में 1,000 रुपये की कटौती का ऐलान किया था। यह स्मार्टफोन अब 19,999 रुपये की शुरुआती कीमत में आता है।

Redmi 6A का 2 जीबी रैम/ 16 जीबी स्टोरेज वेरिएंट एक बार फिर से 5,999 रुपये में बिकेगा। इसका 2 जीबी रैम/ 32 जीबी स्टोरेज वेरिएंट 6,999 रुपये में उपलब्ध होगा। यह स्मार्टफोन पहले की तरह अमेज़न इंडिया और मी डॉट कॉम पर मिलेगा। दोनों ही प्लेटफॉर्म पर नई कीमत 13 दिसंबर को दोपहर 12 बजे से लाइव हो जाएगी।

बीते महीने कीमत में बढ़ोतरी के बाद Xiaomi Redmi 6A के 2 जीबी रैम + 16 जीबी स्टोरेज वेरिएंट का दाम 6,599 रुपये (600 रुपये की बढ़ोतरी) और 2 जीबी रैम + 32 जीबी वेरिएंट का दाम 7,499 रुपये (500 रुपये की बढ़ोतरी) हो गया था।

Redmi 6 का 3 जीबी रैम/ 32 जीबी स्टोरेज की कीमत में कोई बदलाव नहीं किया गया है। यह बढ़ोतरी के बाद वाले दाम पर ही बिकता रहेगा।
 

Redmi 6A के स्पेसिफिकेशन

शाओमी रेडमी 6ए में 5.45 इंच का एचडी+ (720x1440 पिक्सल) डिस्प्ले होगा। स्क्रीन 18:9 आस्पेक्ट रेशियो वाली है। Redmi 6A में काम करता है क्वाड-कोर मीडियाटेक हीलियो ए22 चिपसेट। साथ देते हैं 2 जीबी रैम। यह डुअल वीओएलटीई डुअल स्टैंडबाय हैंडसेट मीयूआई 9.6 के पर चलेगा जो एंड्रॉयड 8.1 ओरियो पर आधारित है। कंपनी ने लॉन्च इवेंट में इस फोन को भविष्य में मीयूआई 10 अपडेट मिलने की गारंटी दी।
Advertisement

अब आते हैं कैमरा डिपार्टमेंट पर। Redmi 6A में 13 मेगापिक्सल का रियर सेंसर है, जो एफ 2.2 अपर्चर, पीडीएएफ के साथ आया है। फ्रंट में है 5 मेगापिक्सल का सेंसर, जिसे पोर्ट्रेट मोड सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के काम में लाया जा सकता है।

इनबिल्ट स्टोरेज के दो विकल्प हैं- 16 जीबी और 32 जीबी। फोन में 3000 एमएएच की बैटरी है। हैंडसेट का कुल वज़न 145 ग्राम है। कनेक्टिविटी के लिहाज़ से Redmi 6A में 4जी वीओएलटीई, ब्लूटूथ, वाई-फाई, ए-जीपीएस, माइक्रो-यूएसबी है।
 
रिव्यू
  • डिज़ाइन
  • डिस्प्ले
  • सॉफ्टवेयर
  • परफॉर्मेंस
  • बैटरी लाइफ
  • कैमरा
  • वैल्यू फॉर मनी
  • Good
  • Good-looking and easy to handle
  • Excellent battery life
  • Reasonable performance for the price
  • Bad
  • Too much bloat and too many ads
  • Price will rise after introductory offer
 
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

5.45 इंच

प्रोसेसर

मीडियाटेक हीलियो ए22

फ्रंट कैमरा

5-मेगापिक्सल

रियर कैमरा

13-मेगापिक्सल

रैम

2 जीबी

स्टोरेज

16 जीबी

बैटरी क्षमता

3000 एमएएच

ओएस

एंड्रॉ़यड 8.1 Oreo

रिज़ॉल्यूशन

720x1440 पिक्सल
ख़बरें

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: , Xiaomi, Xiaomi Redmi 6A, Xiaomi Redmi 6A Sale
Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. 10,200mAh की दमदार बैटरी के साथ लॉन्च हुआ Vivo Y600 Pro, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  2. OnePlus Nord CE 6 सीरीज होगी 7 मई को लॉन्च, जानें डिजाइन से लेकर स्पेसिफिकेशंस तक
  3. Vi के नए प्लान लॉन्च: 180 दिन तक अनलिमिटेड डेटा और कॉलिंग, ₹44 में JioHotstar सब्सक्रिप्शन भी!
  4. Vivo X Fold 6 के लॉन्च की तैयारी, 200 मेगापिक्सल हो सकता है प्राइमरी कैमरा
#ताज़ा ख़बरें
  1. खो गया है आपका स्मार्टफोन तो फाइंड माय डिवाइस फीचर से ऐसे खोजें
  2. 16 हजार रुपये सस्ता मिल रहा Vivo का फोल्डेबल स्मार्टफोन, ये है ऑफर
  3. Poco C81 vs Samsung Galaxy M17 5G vs Motorola G45 5G: जानें कौन सा फोन है बेस्ट?
  4. 50MP कैमरा, 7200mAh बैटरी के साथ Vivo Y500s लॉन्च, जानें सबकुछ
  5. HMD Vibe 2 5G जल्द होगा भारत में लॉन्च, Flipkart के जरिए होगी बिक्री
  6. 10,200mAh की दमदार बैटरी के साथ लॉन्च हुआ Vivo Y600 Pro, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  7. BYD ने पेश किया Atto 3 का नया वर्जन, 630 किलोमीटर तक की रेंज  
  8. दीवार पर लगाने की जरूरत नहीं! Haier का टावर AC लॉन्च, EMI ₹1994 से शुरू
  9. WhatsApp चलाना है तो फोन बदलना पड़ेगा! इन डिवाइस में जल्द बंद होगा सपोर्ट
  10. Vi के नए प्लान लॉन्च: 180 दिन तक अनलिमिटेड डेटा और कॉलिंग, ₹44 में JioHotstar सब्सक्रिप्शन भी!
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.