Redmi का नया 5G फोन जल्द हो सकता है लॉन्च, मिला सर्टिफिकेशन

M2004J7AC मॉडल नंबर वाला Redmi फोन क्वाड कैमरा सेंसर के साथ लिस्ट किया गया है। इस मॉड्यूल को लिस्टिंग में दी गई रेंडर तस्वीर में भी देखा जा सकता है।

विज्ञापन
Vineet Washington, अपडेटेड: 15 मई 2020 15:46 IST
ख़ास बातें
  • आगामी रेडमी फोन Android 10 और OLED डिस्प्ले के साथ हुआ है लिस्ट
  • लिस्टिंग से मिली जानकारी, फोन के होंगे चार वेरिएंट्स
  • मॉडल नंबर M2004J7AC के साथ पहले 3C सर्टिफिकेशन साइट पर हो चुका है लिस्ट

मॉडल नंबर M2004J7AC वाला Redmi फोन Dimensity 800 सीरीज़ के चिपसेट से हो सकता है लैस

Xiaomi के सब-ब्रांड Redmi का एक नया स्मार्टफोन आधिकारिक लॉन्च से पहले कई लिस्टिंग में ऑनलाइन नज़र आया है। चीन की रेग्युलेटरी संस्था TENAA की वेबसाइट पर लिस्ट होने वाला नया रेडमी फोन मॉडल नंबर M2004J7AC के साथ आता है। एक हालिया रिपोर्ट ने इशारा दिया था कि यह आगामी रेडमी फोन Redmi Note 10 हो सकता है लेकिन अभी तक नाम पर कोई पुष्टि नहीं हुई है, इसलिए इसे केवल लीक मात्र समझना ठीक होगा। TENAA में लिस्ट हुए मॉडल नंबर M2004J7AC वाले इस रेडमी फोन के कुछ मुख्य स्पेसिफिकेशन भी सामने आए हैं।

Gizmochina द्वारा देखी गई TENAA लिस्टिंग में Redmi फोन को मॉडल नंबर M2004J7AC के साथ लिस्ट किया गया है, जिसमें 5G सपोर्ट है। यह Android 10 पर चलाता है और इसमें 6.57 इंच का फुल-एचडी+ (1,080x2,400 पिक्सल) ओलेड डिस्प्ले शामिल है। प्रोसेसर के नाम की जानकारी नहीं दी गई है, लेकिन लिस्टिंग बताती है कि यह एक ओक्टा-कोर चिपसेट पर काम करता है, जिसमें सीपीयू की फ्रीक्वेंसी 2.6 गीगाहर्ट्ज़ है, जो Gizmochina की रिपोर्ट के अनुसार, Dimensity 800 या Dimensity 800+ चिपसेट है। यह भी बताया गया है कि स्मार्टफोन तीन रैम विकल्पों में आएगा, जिनमें 4 जीबी, 6 जीबी और 8 जीबी विकल्प शामिल होंगे। इसके अलावा इसमें तीन स्टोरेज विकल्पों होंगे, जिनमें 64 जीबी, 128 जीबी और 256 जीबी विकल्प शामिल होंगे। इसके 6 जीबी + 128 जीबी, 8 जीबी + 128 जीबी, 6 जीबी + 64 जीबी और 8 जीबी + 256 जीबी वेरिएंट्स के साथ लॉन्च होने की उम्मीद है। लिस्टिंग के अनुसार स्टोरेज को माइक्रोएसडी कार्ड के जरिए 2 टीबी तक बढ़ाया जा सकेगा।
Advertisement

M2004J7AC मॉडल नंबर वाला Redmi फोन क्वाड कैमरा सेंसर के साथ लिस्ट किया गया है। इस मॉड्यूल को लिस्टिंग में दी गई रेंडर तस्वीर में भी देखा जा सकता है। बैक पर प्राइमरी कैमरा 48 मेगापिक्सल सेंसर हो सकता है और यह सिंगल फ्रंट कैमरा के साथ आ सकता है, जिसमें 16 मेगापिक्सल सेंसर होने की उम्मीद है। तस्वीर से हम यह भी पता लगा सकते हैं कि सेल्फी कैमरा एक नॉच पर सेट होगा। फोन के दायीं ओर वॉल्यूम बटन और पावर बटन दिखाई देते हैं। लिस्टिंग के अनुसार बैटरी की क्षमता 4,420 एमएएच होगी और फोन का डायमेंशन 164.15x75.75x8.99 मिलीमीटर और वज़न 206 ग्राम होगा। TENAA लिस्टिंग में रंग विकल्पों की जानकारी भी दी गई है, जिनमें ब्लू, ब्लैक, ग्रीन, पिंक, रेड, सिलवर और व्हाइट शामिल हैं।


हाल ही में मॉडल नंबर M2004J7AC से एक फोन 3C सर्टिफिकेशन वेबसाइट पर भी देखा जा चुका है। यहां यह फोन मॉडल नंबर M2004J7BC वाले एक अन्य फोन के साथ लिस्टेड देखा गया था। इन फोन को रेडमी नोट 10 और रेडमी नोट 10 प्रो माना जा रहा है।
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: , Redmi Phones, Upcoming Redmi Smartphones
Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹25 हजार से सस्ते खरीदें Vivo, Samsung, Nothing, Realme मिडरेंज फोन, 7000mAh ब
  2. Oppo Find X10 Pro Max होगा ट्रिपल 200 मेगापिक्सल कैमरा सिस्टम वाला पहला स्मार्टफोन
  3. Lenovo ने सस्ता लैपटॉप ग्लोबल मार्केट में किया लॉन्च, Snapdragon X चिप से लैस
  4. RedMagic 12 Pro ग्लोबल मार्केट में 3 नवंबर को होगा लॉन्च, 8400mAh बैटरी
  5. Samsung Galaxy A38 5G में मिल सकती है ट्रिपल रियर कैमरा यूनिट 
#ताज़ा ख़बरें
  1. IND vs WI T20 Live Streaming: भारत-वेस्ट इंडीज के बीच T20 फाइनल मैच यहां देखें फ्री!
  2. Vivo V80 FE जल्द होगा भारत में लॉन्च, BIS सर्टिफिकेशन में स्पॉट, 7500mAh बैटरी!
  3. RedMagic 12 Pro ग्लोबल मार्केट में 3 नवंबर को होगा लॉन्च, 8400mAh बैटरी
  4. Lenovo ने सस्ता लैपटॉप ग्लोबल मार्केट में किया लॉन्च, Snapdragon X चिप से लैस
  5. Vi Prepaid Family Plan: Vi लाई फैमिली प्लान, अब फैमिली मेंबर्स को शेयर करें मोबाइल डेटा
  6. WhatsApp में बिना अकाउंट भी होगी वीडियो कॉल! Guest Calling फीचर का कमाल, ऐसे करेगा काम
  7. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹25 हजार से सस्ते खरीदें Vivo, Samsung, Nothing, Realme मिडरेंज फोन, 7000mAh बैटरी
  8. ₹6000 से सस्ता खरीदें Vivo का खूबसूरत फोन! 5500mAh बैटरी, FBBD सेल में गजब ऑफर
  9. Amazon की ग्रेट इंडियन फेस्टिवल सेल में प्रीमियम स्मार्टवॉचेज पर भारी डिस्काउंट
  10. Samsung Galaxy A38 5G में मिल सकती है ट्रिपल रियर कैमरा यूनिट 
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.