Xiaomi Republic Day Sale: रेडमी 5ए ओपन सेल में मिलेगा, और भी हैं कई ऑफर

शाओमी ने मीडॉटकॉम पर रिपब्लिक डे सेल का आयोजन करने का ऐलान किया है। इस सेल में मोबाइल फोन, ऑडियो एक्सेसरी, पावर बैंक, होम गैजेट्स और कई दूसरी नॉन-टेक प्रोडक्ट पर ऑफर उपलब्ध होंगे। शाओमी सेल 24 जनवरी, बुधवार से 26 जनवरी, शुक्रवार तक चलेगी।

Xiaomi Republic Day Sale: रेडमी 5ए ओपन सेल में मिलेगा, और भी हैं कई ऑफर
ख़ास बातें
  • रिपब्लिक डे सेल 24 जनवरी से 26 जनवरी तक चलेगी
  • शाओमी रेडमी 5ए 4,999 रुपये में ओपन सेल में उपलब्ध होगा
  • खरीदारों को हंगामा और मोबिक्विक सब्सक्रिप्शन मुफ्त मिलेगा
विज्ञापन
शाओमी ने मीडॉटकॉम पर रिपब्लिक डे सेल का आयोजन करने का ऐलान किया है। इस सेल में मोबाइल फोन, ऑडियो एक्सेसरी, पावर बैंक, होम गैजेट्स और कई दूसरी नॉन-टेक प्रोडक्ट पर ऑफर उपलब्ध होंगे। शाओमी सेल 24 जनवरी, बुधवार से 26 जनवरी, शुक्रवार तक चलेगी। सेल की शुरुआत रात 12 बजे 24 जनवरी को हीगी। बता दें कि इस सेल के दौरान रेडमी 5ए को ओपन सेल में बेचा जाएगा।

सेल में ऑफर की बात करें तो, यूज़र हर रोज़ सेल के दिन सुबह 10 बजे डिस्काउंट कूपन पा सकते हैं। सेल के दौरान यूज़र 50 रुपये, 100 रुपये, 200 रुपये और 500 रुपये के डिस्काउंट कूपन  जीत सकते हैं जिन्हें लॉगइन करने पर इस्तेमाल किया जा सकता है। इसके अलावा, मोबिक्विक के ज़रिए पेमेंट करने पर 30 प्रतिशत फ्लैट डिस्काउंट (4,000 रुपये सुपरकैश) का फायदा मिलेगा। ग्राहकों को 3 महीने के लिए हंगामा प्ले सब्सक्रिप्शन और 12 महीने का म्यूज़िक सब्सक्रिप्शन भी मिलेगा।

इस सेल में शाओमी मी ए1 13,999 रुपये में, शाओमी मी मिक्स 2 32,999 रुपये, मी मैक्स 2 12,999 रुपये और रेडमी नोट 4 स्मार्टफोन 9,999 रुपये में उपलब्ध होगा। वहीं रेडमी 4 को 6,999 रुपये में खरीदा जा सकेगी। रेडमी 5ए 4,999 रुपये की शुरुआती कीमत के साथ मिलेगा। रेडमी वाई1 को 8,999 रुपये की कीमत में उपलब्ध कराया जाएगा जबकि रेडमी वाई1 लाइट 6,999 रुपये में मिलेगा।

बात करें एक्सेसरी की तो सेल में शाओमी 20000 एमएएच मी पावर बैंक 2आई को 1,499 रुपये, 10000 एमएएच मी पावर बैंक 2आई 799 रुपये, मी बैंड-एचआरएक्स एडिशन 1,299 रुपये, मी इन-एयर हेडफोन बेसिक मैट 499 रुपये, मी कैप्सूल ईयरफोन 799 रुपये, मी इन-इयर हेडफोन प्रो एचडी 1,699 रुपये, मी ब्लूटूथ स्पीकर बेसिक 2 1,599 रुपये और मी हेडफोन कंफर्ट 2,299 रुपये में उपलब्ध होगा। इसके साथ ही चुनिंदा कवर और केस पर 200 रुपये का डिस्काउंट भी मिलेगा।

होम गैजेट की बात करें तो शाओमी रिपब्लिक डे सेल में मी राउटर 3सी को 999 रुपये व मी वाई-फाई रिपीटर 2 को 799 रुपये में उपलब्ध कराया जाएगा। नॉन-टेक एक्सेसरी की बात करें तो मी बैंड स्ट्रैप-एचआरएक्स एडिशन ब्लू 199 रुपये, मी बिज़नेस बैकपैक 1,299 रुपये और मी क्रूनेक टी-शर्ट ब्लैक 549 रुपये में मिलेगा।

इसके अलावा, मी कार चार्जर 699 रुपये में उपलब्ध होगा वहीं मी ब्लूटूथ हेडसेट बेसिक ब्लैक 899 रुपये में मिलेगा। मी वीआर प्ले 2 हेडसेट 1,099 रुपये में उपलब्ध है।
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

गैजेट्स 360 स्टाफ

द रेजिडेंट बोट । अगर आप मुझे ईमेल करते हैं, तो कोई इंसान जवाब ...और भी

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. IND vs WI T20 Live Streaming: भारत-वेस्ट इंडीज के बीच T20 फाइनल मैच यहां देखें फ्री!
  2. Vivo V80 FE जल्द होगा भारत में लॉन्च, BIS सर्टिफिकेशन में स्पॉट, 7500mAh बैटरी!
  3. RedMagic 12 Pro ग्लोबल मार्केट में 3 नवंबर को होगा लॉन्च, 8400mAh बैटरी
  4. Lenovo ने सस्ता लैपटॉप ग्लोबल मार्केट में किया लॉन्च, Snapdragon X चिप से लैस
  5. Vi Prepaid Family Plan: Vi लाई फैमिली प्लान, अब फैमिली मेंबर्स को शेयर करें मोबाइल डेटा
  6. WhatsApp में बिना अकाउंट भी होगी वीडियो कॉल! Guest Calling फीचर का कमाल, ऐसे करेगा काम
  7. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹25 हजार से सस्ते खरीदें Vivo, Samsung, Nothing, Realme मिडरेंज फोन, 7000mAh बैटरी
  8. ₹6000 से सस्ता खरीदें Vivo का खूबसूरत फोन! 5500mAh बैटरी, FBBD सेल में गजब ऑफर
  9. Amazon की ग्रेट इंडियन फेस्टिवल सेल में प्रीमियम स्मार्टवॉचेज पर भारी डिस्काउंट
  10. Samsung Galaxy A38 5G में मिल सकती है ट्रिपल रियर कैमरा यूनिट 
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »