Xiaomi ने हाल ही में भारत में नया स्मार्टफोन Redmi 17 5G लॉन्च किया है, जिसका मुकाबला Vivo T5x 5G और OnePlus Nord CE6 Lite से हो रहा है।
Photo Credit: Redmi 17 5G vs Vivo T5x 5G vs OnePlus Nord CE6 Lite
Xiaomi/Vivo/OnePlus
Xiaomi ने हाल ही में भारत में नया स्मार्टफोन Redmi 17 5G लॉन्च किया है, जिसका मुकाबला Vivo T5x 5G और OnePlus Nord CE6 Lite से हो रहा है। Redmi 17 5G में क्वालकॉम स्नैपड्रगैन 4 जेन 5 चिपसेट दिया गया है। वहीं Vivo T5x 5G में मीडियाटेक डाइमेंसिटी 7400 टर्बो प्रोसेसर मिलता है। जबकि OnePlus Nord CE6 Lite में मीडियाटेक डाइमेंसिटी 7400 एपेक्स प्रोसेसर शामिल है। आइए Redmi 17 5G, Vivo T5x 5G और OnePlus Nord CE6 Lite के बीच तुलना करके विस्तार से जानते हैं।
कीमत और स्टोरेज
Redmi 17 5G के 6GB+128GB स्टोरेज वेरिएंट की कीमत ₹39,999, लेकिन नेट प्रभावी कीमत ₹23,999 और 8GB+128GB स्टोरेज वेरिएंट की कीमत ₹41,999 लेकिन नेट प्रभावी कीमत ₹26,999 है। वहीं Vivo T5x 5G के 6GB+128GB स्टोरेज वेरिएंट की कीमत ₹24,999, 8GB+128GB स्टोरेज वेरिएंट की कीमत ₹27,999 और 8GB+256GB स्टोरेज वेरिएंट की कीमत ₹30,999 है। जबकि OnePlus Nord CE6 Lite के 6GB+128GB स्टोरेज वेरिएंट की कीमत ₹28,999 और 8GB+128GB स्टोरेज वेरिएंट की कीमत ₹30,999 है।
डिस्प्ले ओर रेजोल्यूशन
Redmi 17 5G में 6.9 इंच की डिस्प्ले दी गई है, जिसका 120Hz रिफ्रेश रेट, 240Hz टच सैंपलिंग रेट और HBM ब्राइटनेस 825 निट्स है। वहीं Vivo T5x 5G में 6.76 इंच की फुल एचडी प्लस LCD डिस्प्ले है, जिसका रेजॉल्यूशन 2344x1080 पिक्सल, 120Hz रिफ्रेश रेट और 1200 निट्स पीक ब्राइटनेस है। वहीं OnePlus Nord CE6 Lite में 6.72 इंच की फुल एचडी+ एलसीडी डिस्प्ले आतीहै, जिसका रेजॉल्यूशन 2400x1080 पिक्सल, 144Hz रिफ्रेश रेट और 680 निट्स पीक ब्राइटनेस है।
प्रोसेसर
Redmi 17 5G में क्वालकॉम स्नैपड्रगैन 4 जेन 5 मोबाइल प्लेटफॉर्म दिया गया है। वहीं Vivo T5x 5G में मीडियाटेक डाइमेंसिटी 7400 टर्बो प्रोसेसर दिया गया है। जबकि OnePlus Nord CE6 Lite में मीडियाटेक डाइमेंसिटी 7400 एपेक्स प्रोसेसर आता है।
ऑपरेटिंग सिस्टम
Redmi 17 5G एंड्रॉयड 16 पर बेस्ड Xiaomi HyperOS 3 के साथ आता है। वहीं Vivo T5x 5G एंड्रॉयड 16 पर बेस्ड OriginOS 6 पर चलता है। जबकि OnePlus Nord CE6 Lite एंड्रॉयड 16 पर बेस्ड OxygenOS 16 पर काम करता है।
कैमरा सेटअप
Redmi 17 5G के रियर में f/1.8 अपर्चर के साथ 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा दिया गया है। वहीं Vivo T5x 5G के रियर में f/1.8 अपर्चर के साथ 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा और f/2.4 अपार्चर के साथ 2 मेगापिक्सल का दूसरा कैमरा है। जबकि OnePlus Nord CE6 Lite के रियर में f/1.8 अपर्चर और EIS सपोर्ट के साथ 50 मेगापिक्सल का Omnivision OV50D40 प्राइमरी कैमरा और f/2.4 अपर्चर के साथ 2 मेगापिक्सल का मोनोक्रॉम कैमरा मिलता है।
फ्रंट कैमरा
Redmi 17 5G में सेल्फी और वीडियो कॉल के लिए f/2.05 अपर्चर के साथ 8 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा है। वहीं Vivo T5x 5G में सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए f/2.0 अपर्चर के साथ 32 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा दिया गया है। जबकि OnePlus Nord CE6 Lite में सेल्फी और वीडियो कॉल्स के लिए f/2.0 अपर्चर के साथ 8 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा मिलता है।
बैटरी बैकअप
Redmi 17 5G में 7900mAh की बैटरी दी गई है जो कि 45W टर्बो चार्ज और 22.5W रिवर्स चार्जिंग का सपोर्ट करती है। वहीं Vivo T5x 5G में 7,200mAh की बैटरी दी गई है जो कि 44W फास्ट चार्जिंग का सपोर्ट करती है। जबकि OnePlus Nord CE6 Lite में 45W SUPERVOOC फास्ट चार्जिंग सपोर्ट के साथ 7000mAh की बैटरी दी गई है।
लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।
विज्ञापन
विज्ञापन
Samsung Galaxy Watch 9 (44mm, LTE)
Starts from ₹44,999
Samsung Galaxy Watch 9 (40mm, LTE)
Starts from ₹37,999
Samsung Galaxy Watch 9 (40mm)
Starts from ₹37,999
CMF Buds Neo True Wireless Stereo (TWS) Earphones
Starts from ₹2,199
Amazfit Cheetah 2 Ultra
Starts from ₹54,999
JBL Tune 780NC Wireless Headphones
Starts from ₹7,999
Amazon में निकलीं 1.6 लाख नौकरियां, त्यौहारी सीजन में होंगी भर्तियां!
Redmi 17 5G vs Vivo T5x 5G vs OnePlus Nord CE6 Lite: जानें कौन सा खरीदना चाहिए?
दो iPhone चलेंगे 1 ही सिम से! Apple ला रही गजब का फीचर, जानें कैसे करेगा काम
Xiaomi Pad 9 Pro Max होने जा रहा 7 सितंबर को लॉन्च, 10,000mAh बैटरी, 120W चार्जिंग!