Redmi 17 5G का इंटरनेशनल मार्केट में लॉन्च, 7,500mAh बैटरी, जानें प्राइस, फीचर्स

डुअल SIM वाले इन स्मार्टफोन्स में 6.9 इंच HD+ (720 x 1,600 पिक्सल्स) डिस्प्ले 120 Hz तक के रिफ्रेश रेट, 240 Hz तक के टच सैंपलिंग रेट और 825 निट्स के पीक ब्राइटनेस लेवल के साथ है

विज्ञापन
Written by आकाश आनंद, अपडेटेड: 10 अगस्त 2026 19:26 IST
ख़ास बातें
  • Redmi 17 5G में प्रोसेसर के तौर पर Snapdragon 4 Gen 5 दिया गया है
  • इस स्मार्टफोन के फ्रंट में 8 मेगापिक्सल का कैमरा है
  • Redmi 17 4G में MediaTek Helio G91-Ultra चिपसेट है

इस स्मार्टफोन के फ्रंट में 8 मेगापिक्सल का कैमरा है

Photo Credit: Xiaomi

बड़ी स्मार्टफोन कंपनियों में शामिल Redmi ने इंटरनेशनल मार्केट में Redmi 17 5G को लॉन्च किया है। इसके साथ Redmi 17 4G को भी लाया गया है। हाल ही में Redmi 17 5G को चीन में पेश किया गया था। हालांकि, Redmi 17 4G को चीन में नहीं लाया गया है। Redmi 17 5G में प्रोसेसर के तौर पर Snapdragon 4 Gen 5 दिया गया है। इस स्मार्टफोन के चाइनीज वेरिएंट में Unisoc चिपसेट है। 

Redmi 17 5G, Redmi 17 4G का प्राइस

मलेशिया में Redmi 17 5G के 4 GB के RAM और 128 GB की स्टोरेज वाले वेरिएंट का प्राइस MYR 769 (लगभग 17,920 रुपये) और 4 GB + 256 GB का MYR 869 (लगभग 20,260 रुपये) का है। Redmi 17 4G के 4 GB के RAM और 128 GB की स्टोरेज वाले एकमात्र वेरिएंट का प्राइस MYR 669 (लगभग 15,600 रुपये) का है। Redmi 17 5G को Deep Blue, Vivid Orange और Black कलर्स और Redmi 17 4G को Deep Blue, Lotus Purple, Oak Green और Black कलर्स में उपलब्ध कराया गया है। 

Redmi 17 5G, Redmi 17 4G के स्पेसिफिकेशंस, फीचर्स

डुअल SIM वाले इन स्मार्टफोन्स में 6.9 इंच HD+ (720 x 1,600 पिक्सल्स) डिस्प्ले 120 Hz तक के रिफ्रेश रेट, 240 Hz तक के टच सैंपलिंग रेट और 825 निट्स के पीक ब्राइटनेस लेवल के साथ है। इस डिस्प्ले के लिए Corning Gorilla Glass 7i प्रोटेक्शन है। ये स्मार्टफोन्स Android 16 पर बेस्ड Xiaomi के  HyperOS 3 पर चलते हैं। Redmi 17 5G में प्रोसेसर के तौर पर Snapdragon 4 Gen 5 और Redmi 17 4G में MediaTek Helio G91-Ultra दिया गया है। इन स्मार्टफोन्स के रियर में 50 मेगापिक्सल का कैमरा है। इनके फ्रंट में सेल्फी और वीडियो कॉल्स के लिए 8 मेगापिक्सल का कैमरा गया है। 

Advertisement

इनमें कनेक्टिविटी के लिए Wi-Fi, Bluetooth, NFC, GPS, USB Type-C पोर्ट और 3.5 mm ऑडियो जैक के विकल्प हैं। इन स्मार्टफोन्स की स्टोरेज को माइक्रोSD कार्ड के जरिए 2 TB तक बढ़ाया जा सकता है।  Redmi 17 5G और Redmi 17 4G में 7,500 mAh की बैटरी 45 W वायर्ड फास्ट चार्जिंग और 22.5 W रिवर्स वायर्ड चार्जिंग को सपोर्ट करती है। इनमें सिक्योरिटी के लिए साइड पर फिंगरप्रिंट स्कैनर दिया गया है। 

 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Gadgets 360 में आकाश आनंद डिप्टी ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Motorola Signature 27 होगा 22 सितंबर को पेश, 200MP दो कैमरा के साथ, टीजर जारी
  2. ₹9 हजार से ज्यादा सस्ता खरीदें Vivo का 50MP दो कैमरा वाला फोन, IP68 & IP69 रेटिंग!
  3. Ai+ LapTab लॉन्च होगा 10,000mAh बैटरी, 33W फास्ट चार्जिंग के साथ!
  4. Flipkart Big Billion Days सेल में Samsung Galaxy S25, S25 FE को ₹50,000 से कम में खरीदने का मौका!
  5. Vivo की नया बजट फोन लाने की तैयारी! SIRIM लिस्टिंग में स्पॉट
#ताज़ा ख़बरें
  1. LPG सब्सिडी का बदला नियम! 1 अक्टूबर से पहले करना होगा ये काम, तभी मिलेगा सस्ता सिलेंडर, जानें आसान तरीका
  2. ₹9 हजार से ज्यादा सस्ता खरीदें Vivo का 50MP दो कैमरा वाला फोन, IP68 & IP69 रेटिंग!
  3. Ai+ LapTab लॉन्च होगा 10,000mAh बैटरी, 33W फास्ट चार्जिंग के साथ!
  4. Vivo की नया बजट फोन लाने की तैयारी! SIRIM लिस्टिंग में स्पॉट
  5. ₹349 से शुरू होने वाले ब्लूटूथ स्पीकर, ईयरबड्स U&i ने किए लॉन्च, 50 घंटे तक की बैटरी!
  6. Flipkart Big Billion Days सेल में Samsung Galaxy S25, S25 FE को ₹50,000 से कम में खरीदने का मौका!
  7. Motorola Signature 27 होगा 22 सितंबर को पेश, 200MP दो कैमरा के साथ, टीजर जारी
  8. ₹5075 सस्ता मिल रहा 50 हजार एमआरपी वाला लेटेस्ट Vivo 5G फोन! 50MP दो कैमरा, 7050mAh बैटरी
  9. मक्का के पास ड्रोन को हवा में कैसे मार गिराया? Saudi Arabia की Air Defence और Drone Detection Technology कैसे करती है काम
  10. Royal Enfield की Flying Flea C6 इलेक्ट्रिक मोटरसाइकिल को मिला नया व्हाइट कलर
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.