• होम
  • मोबाइल
  • ख़बरें
  • Redmi 14C स्मार्टफोन होगा 31 अगस्त को लॉन्च, डिजाइन, डिस्प्ले, कैमरा और बैटरी का हुआ खुलासा

Redmi 14C स्मार्टफोन होगा 31 अगस्त को लॉन्च, डिजाइन, डिस्प्ले, कैमरा और बैटरी का हुआ खुलासा

Redmi 14C में 6.88 इंच की LCD डिस्प्ले है, जिसका HD+ रेजोल्यूशन और 90Hz रिफ्रेश रेट है।

Redmi 14C स्मार्टफोन होगा 31 अगस्त को लॉन्च, डिजाइन, डिस्प्ले, कैमरा और बैटरी का हुआ खुलासा

Photo Credit: Xiaomi

Redmi 13C 5G में 6.74 इंच की डिस्प्ले है।

ख़ास बातें
  • Redmi 14C में एक 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा है।
  • Redmi 14C में 6.88 इंच की LCD डिस्प्ले है।
  • Redmi 14C में 5,160mAh की बड़ी बैटरी भी है।
विज्ञापन
Xiaomi अपने बजट पोर्टफोलियो में Redmi ब्रांड के तहत एक नया स्मार्टफोन Redmi 14C पेश करने वाला है। स्मार्टफोन 31 अगस्त को वियतनाम में लॉन्च होने की पुष्टि हो गई है। हालांकि, लॉन्च से पहले वियतनामी रिटेलर के जरिए स्मार्टफोन के स्पेसिफिकेशंस का खुलासा किया गया है। यहां हम आपको Redmi 14C के फीचर्स और स्पेसिफिकेशंस के बारे में विस्तार से बता रहे हैं।


Redmi 14C Design


Redmi अक्सर नई सीरीज के साथ एक नया डिजाइन प्रदान करता है। Redmi 14C फोन में रियर की ओर एक बड़ा सर्कुलर कैमरा मॉड्यूल है जो अपने पिछले डिजाइन से बिल्कुल अलग है। इसके बजाय 14C भारत में हाल ही में लॉन्च हुए Oppo F27 5G जैसा लगता है। 14C के ब्लू वेरिएंट में आकर्षक ग्रेडिएंट फिनिश भी है, जो इसे ज्यादा प्रीमियम लुक प्रदान करता है। हालांकि, यह अभी भी एक बहुत ही बजट डिवाइस है।


Redmi 14C Price


अभी तक Redmi 14C की कीमत का खुलासा नहीं हुआ है, लेकिन उम्मीद है कि Redmi 14C एक बजट-फ्रेंडली ऑप्शन होगा। कीमत के लिए 31 अगस्त को आधिकारिक लॉन्च तक इंतजार करना होगा।


Redmi 14C Specifications


कैमरा सेटअप में चार रिंग शामिल हैं, जिसमें एक 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा, एक सेकेंडरी सेंसर, तीसरे में एलईडी फ्लैश और चौथे में फुल डिजाइन होने की संभावना है। ब्लू ऑप्शन के अलावा Redmi 14C ग्रीन कलर में वीगन लेदर फिनिश और प्लेन ब्लैक कलर के साथ उपलब्ध होगा। इस स्मार्टफोन में 6.88 इंच की LCD डिस्प्ले है, जिसका HD+ रेजोल्यूशन और 90Hz रिफ्रेश रेट है। इसमें 5,160mAh की बड़ी बैटरी भी है जो कि 18वॉट फास्ट चार्जिंग का सपोर्ट करती है। बायोमेट्रिक्स के लिए फोन में साइड माउंटेड फिंगरप्रिंट सेंसर है। रिटेलर लिस्टिंग में फोन के प्रोसेसर का कोई खुलासा नहीं है, लेकिन अफवाहें बताती हैं कि यह MediaTek Helio G91 Ultra से लैस हो सकता है। स्टोरेज ऑप्शन का खुलासा हुआ है कि इसमें 4GB RAM/8GB RAM और 128GB स्टोरेज आएगी।

Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

साजन चौहान

साजन चौहान Gadgets 360 में सीनियर सब एडिटर हैं। उन्हें विभिन्न प्रमुख ...और भी

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. OnePlus N6x में मिलेंगे AI टूल्स, इस सप्ताह होगा लॉन्च 
  2. Huawei Nova 16 SE में मिल सकती है 8,500mAh की बैटरी, जल्द हो सकता है लॉन्च
  3. Redmi K100 सीरीज के लॉन्च की तैयारी, 200 मेगापिक्सल हो सकता है प्राइमरी कैमरा 
  4. Bank of Baroda ग्राहकों का डेटा लीक, बैंक ने जारी किया बयान; क्या आपका पैसा सुरक्षित?
  5. दुनिया की सबसे ज्यादा वैल्यू वाली कंपनी बनी Apple, चिपमेकर NVIDIA को दी मात
  6. 260KM की धांसू रेंज वाली Avore Electric EX इलेक्ट्रिक मोटरसाइकिल लॉन्च, 4 घंटे में होगी फुल चार्ज
  7. चश्मे में कैमरा, AI ट्रांसलेशन और म्यूजिक सपोर्ट! Pebble ने भारत में लॉन्च किए Smart Glasses
  8. अब इंसानों से ज्यादा बुद्धिमान AI? ChatGPT बनाने वाले सैम ऑल्टमैन ने बोली चौंकाने वाली बात
  9. भारत में Fusion Red कलर में लॉन्च हुआ Vivo T5x 5G, जानें प्राइस, फीचर्स
  10. बैंक, UPI और सोशल मीडिया... कुछ भी नहीं रहेगा सुरक्षित? एक्सपर्ट बोले - सेकंडों में तोड़ दूंगा Password
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »