Redmi 13x आया SIRIM सर्टिफिकेशन पर नजर, जल्द होगा लॉन्च

Xiaomi कथित तौर पर Redmi 13x पर काम कर रहा है।

Redmi 13x आया SIRIM सर्टिफिकेशन पर नजर, जल्द होगा लॉन्च

Photo Credit: Xiaomi

Redmi 12x में 6.28 इंच की डिस्प्ले है।

ख़ास बातें
  • Xiaomi कथित तौर पर Redmi 13x पर काम कर रहा है।
  • Redmi 13x में Redmi 13 4G जैसा ही मॉडल नंबर नजर आया है।
  • Redmi 13x में 6.79 इंच की IPS LCD डिस्प्ले मिलेगी।
विज्ञापन
Xiaomi कथित तौर पर Redmi 13x पर काम कर रहा है। हाल ही में Xiaomi का आगामी Redmi 13x मलेशिया के SIRIM सर्टिफिकेशन डेटाबेस में नजर आया है, जिससे पता चला है कि यह फोन जल्द ही दस्तक देने वाला है। यह लिस्टिंग जनवरी में GSMA के टेलीकॉम डेटाबेस में स्मार्टफोन के नजर आने के बाद आई है। आइए Redmi 13x के फीचर्स और स्पेसिफिकेशंस से लेकर डिजाइन आदि के बारे में विस्तार से जानते हैं।


Redmi 13x की खासियतें


खास बात यह है कि Redmi 13x में Redmi 13 4G जैसा ही मॉडल नंबर नजर आया है। यहां तक कि SIRIM सर्टिफिकेशन में भी दोनों नामों का खुलासा एक ही मॉडल नंबर के तहत किया गया है, जिससे पुष्टि होती है कि दोनों फोन एक जैसे हैं। हालांकि, यह पहली बार नहीं होगा जब Xiaomi किसी मौजूदा फोन को नए नाम से रीब्रांड कर रहा हो। कंपनी के पास पुराने डिवाइस को रीपैकेज करने का ट्रैक रिकॉर्ड रहा है। आपको बता दें कि Redmi Note 11 SE को 2022 में भारत में लॉन्च किया गया था, यह असलियत में बीते साल के Redmi Note 10S का रीबैज वर्जन था। इसलिए Redmi 13x का इसी तरह का पैटर्न अपनाना कुछ अलग नहीं होगा।


Redmi 13x Specifications (Expected)


अफवाहों के अनुसार, Redmi 13x में 6.79 इंच की IPS LCD डिस्प्ले दी जाएगी, जिसका फुल HD+ रेजॉल्यूशन और 90Hz रिफ्रेश रेट होगा। फोन में मीडियाटेक हीलियो जी91 अल्ट्रा चिपसेट मिलने की उम्मीद है जो कि किफायती फोन को दमदार पावर प्रदान करेगा। कैमरा सेटअप की बात करें तो इस फोन के रियर में 108 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा दिया जाएगा। वहीं इसमें सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए 13 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा मिलने की उम्मीद है।

बैटरी बैकअप की बात की जाए तो आगामी फोन 33W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट वाली 5,030mAh बड़ी से लैस हो सकता है, जो कि लगभग पूरा दिन आराम से चल सकती है। हालांकि, Xiaomi ने अभी तक ऑफिशियल लॉन्च की तारीख का खुलासा नहीं किया है, लेकिन इस तरह के रेगुलेटरी लिस्टिंग का मतलब है कि Redmi 13x बस कुछ हफ्ते में पेश हो सकता है।

Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

साजन चौहान

साजन चौहान Gadgets 360 में सीनियर सब एडिटर हैं। उन्हें विभिन्न प्रमुख ...और भी

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News
Turbo Read

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Honor का बजट टैबलेट हुआ लॉन्च, 9.7 इंच बड़ा 2K डिस्प्ले, 8000mAh बैटरी फीचर
  2. Xiaomi ने ग्लोबल मार्केट में सस्ता सिक्योरिटी कैमरा Smart Camera C401 किया लॉन्च, 2.5K नाइट विजन के साथ
  3. IND vs NZ 2nd T20 Live Streaming: भारत-न्यूजीलैंड के बीच दूसरा T20 मैच आज, यहां देखें फ्री!
  4. Amazon Sale में ₹15 हजार सस्ता हो गया Redmi का 50MP AI कैमरा, 6000mAh बैटरी वाला फोन!
  5. Flipkart Sale में ₹13 हजार सस्ता हो गया Vivo का 50MP तीन कैमरा वाला फोन!
  6. Acer ने भारत में लॉन्च किया नया TravelLite लैपटॉप, 14 इंच डिस्प्ले, 5 मेगापिक्सल कैमरा
  7. OnePlus Ace 7 सीरीज में मिलेगा डुअल-एयरफ्लो डिजाइन, 3 कलर्स के ऑप्शन
  8. Samsung Galaxy S27 Pro, S27 Ultra में होगी 5,700mAh तक बैटरी! यहां हुआ खुलासा
  9. iQOO Neo 12 में मिलेगी 9,000mAh बैटरी, Snapdragon 8 Elite Gen 5 चिपसेट
  10. AI सेल्फी देखकर बता देगा आपकी हेल्थ कैसी है! कैंसर रोगियों के लिए बड़ी खबर
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »