Redmi 12C के 4GB RAM, 128GB स्टोरेज वेरिएंट का भारत में लॉन्च, 9,999 रुपये का प्राइस

कंपनी ने इस स्मार्टफोन में बड़ा कैमरा, डिस्‍प्‍ले और बैटरी दिए हैं। Redmi 12C में 6.71 इंच का IPS LCD पैनल है

विज्ञापन
Written by Sucharita Ganguly, Edited by आकाश आनंद, अपडेटेड: 22 जून 2023 16:53 IST
ख़ास बातें
  • यह स्मार्टफोन चार कलर्स में उपलब्ध है
  • कंपनी ने इसमें बड़ा कैमरा, डिस्‍प्‍ले और बैटरी दिए हैं
  • इसे Amazon, Flipkart, Mi.com और अन्य रिटेल स्टोर्स से खरीदा जा सकता है

यह एंड्रॉयड 12 ऑपरेटिंग सिस्‍टम पर चलता है

चाइनीज स्मार्टफोन मेकर Redmi ने इस वर्ष मार्च में Redmi 12C को भारत में लॉन्च किया था। इसमें ऑक्टाकोर MediaTek Helio G85 SoC और 5,000 mAh की बैटरी 10 W वायर्ड चार्जिंग सपोर्ट के साथ है। इसके 4 GB + 64GB और 6 GB + 128 GB वेरिएंट्स पेश किए गए थे। कंपनी ने इसका एक नया स्टोरेज वेरिएंट भी देश में लॉन्च कर दिया है। 

इस स्मार्टफोन के नए 4 GB RAM + 128 GB स्टोरेज वाले वेरिएंट का प्राइस 9,999 रुपये है। इसके 4 GB + 64 GB वेरिएंट का प्राइस 8,999 रुपये और 6 GB + 128 GB का 10,999 रुपये है। यह स्मार्टफोन Matte Black, Mint Green, Royal Blue और Lavender Purple कलर्स में उपलब्ध है। इसे Amazon, Flipkart, Mi.com और अन्य रिटेल स्टोर्स से खरीदा जा सकता है। 

Redmi 12C के स्पेसिफिकेशंस

कंपनी ने इस स्मार्टफोन में बड़ा कैमरा, डिस्‍प्‍ले और बैटरी दिए हैं। Redmi 12C में 6.71 इंच का IPS LCD पैनल है। यह एचडी+ रेजॉलूशन ऑफर करता है। यह एंड्रॉयड 12 ऑपरेटिंग सिस्‍टम पर चलता है। इस स्‍मार्टफोन में मीडियाटेक का Helio G85 प्रोसेसर है। इसके अलावा 6GB तक LPDDR4x रैम मिलता है। इसकी इंटरनल स्‍टोरेज फुल होने पर एसडी कार्ड के इस्तेमाल से इसे बढ़ाया जा सकता है। Redmi 12C में डुअल रियर कैमरा सेटअप है। इसमें 50 मेगापिक्‍सल के मेन कैमरा के साथ एक डेप्‍थ सेंसर दिया गया है। सेल्फी और वीडियो कॉल के लिए इसके फ्रंट में 5 मेगापिक्‍सल का कैमरा है। 

पिछले सप्ताह कंपनी ने Redmi 12 स्‍मार्टफोन को लॉन्‍च किया था। इसे थाईलैंड में बिक्री के लिए उपलब्ध कराया गया है। इसमें फुल एचडी प्‍लस रेजॉलूशन के साथ एक बड़ा डिस्‍प्‍ले, साइड-माउंटेड फ‍िंगरप्रिंट सेंसर, ट्रिपल रियर कैमरा जैसे फीचर्स हैं। इस स्मार्टफोन का मेन कैमरा 50 मेगापिक्‍सल का है। इसके साथ 8 मेगापिक्‍सल का अल्‍ट्रा वाइड लेंस और 2 मेगापिक्सल का मैक्रो सेंसर दिया गया है। इसके फ्रंट में 8 मेगापिक्सल का कैमरा है। इसमें MediaTek Helio G88 प्रोसेसर और 8GB तक RAM है। इस स्मार्टफओन में इंटरनल स्‍टोरेज 256 GB तक है। इसमें कनेक्टिविटी के लिए 4G, वाईफाई, ब्लूटूथ, एनएफसी, एक यूएसबी-सी पोर्ट और 3.5mm के जैक के विकल्प हैं। कंपनी ने अन्य इंटरनेशनल मार्केट्स में इसके लॉन्च के बारे में जानकारी नहीं दी है। 

  
 
 
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

6.71 इंच

प्रोसेसर

मीडियाटेक हीलियो जी85

फ्रंट कैमरा

5-मेगापिक्सल

रियर कैमरा

50-मेगापिक्सल

रैम

4 जीबी

स्टोरेज

64 जीबी

बैटरी क्षमता

5000 एमएएच

ओएस

एंड्रॉ़यड 12

रिज़ॉल्यूशन

720x1650 पिक्सल
 
ख़बरें

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. ₹2508 डिस्काउंट पर मिल रहा Vivo Y सीरीज फोन! 50MP कैमरा, 5500mAh है बैटरी
  2. Samsung Galaxy S27 Ultra के कैमरा फीचर्स होंगे कमाल! फोटोग्राफी में बड़े अपग्रेड लीक
  3. Amazon vs Flipkart Sale: iPhone 17 ₹79,999 में, iPhone 15 ₹63,999 से शुरू, यहां जानें सभी iPhone डील्स
  4. ₹3 हजार तक महंगा हुआ Samsung Galaxy A36 फोन, Galaxy A36 5G के भी बढ़े दाम
#ताज़ा ख़बरें
  1. FASTag एनुअल पास की भारी डिमांड, एक वर्ष में पार किया एक करोड़ यूजर्स का आंकड़ा
  2. Pebble ने AI फीचर्स के साथ लॉन्च किया Qore Ultra वेलनेस बैंड
  3. iQOO 16 लॉन्च: 8400mAh की विशाल बैटरी, तीन 50 मेगापिक्सल कैमरे, जानें और क्या है खास
  4. Motorola की वाइड फोल्डेबल स्मार्टफोन लॉन्च करने की तैयारी, 5,000mAh हो सकती है बैटरी
  5. 700W धांसू साउंड के साथ Noise होम थियेटर Homestage 5.2.4 लॉन्च! जानें कीमत
  6. WhatsApp पर मैसेज के लिए देना होगा पैसा, 1 अक्टूबर से नया नियम, जानें क्या होगा आम यूजर्स पर असर?
  7. Samsung Galaxy S27 Ultra के कैमरा फीचर्स होंगे कमाल! फोटोग्राफी में बड़े अपग्रेड लीक
  8. ₹3 हजार तक महंगा हुआ Samsung Galaxy A36 फोन, Galaxy A36 5G के भी बढ़े दाम
  9. भारत में स्मार्ट TV के मार्केट में Xiaomi का जोरदार परफॉर्मेंस, 1 करोड़ से ज्यादा हुआ यूजर बेस
  10. Lumio Aura 5 लॉन्च, ड्यूल वूफर्स के साथ 200W पीक आउटपुट, घर पर आएगा सिनेमा जैसा फील
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.