• होम
  • मोबाइल
  • ख़बरें
  • Redmi 10 Prime स्मार्टफोन इस दिन हो सकता है भारत में लॉन्च, कंपनी ने किया टीज़...

Redmi 10 Prime स्मार्टफोन इस दिन हो सकता है भारत में लॉन्च, कंपनी ने किया टीज़...

यदि हम कुछ पुरानी रिपोर्ट्स को देखों, तो Redmi 10 Prime फोन Redmi 10 स्मार्टफोन को रीब्रांडेड वर्ज़न हो सकता है, जिसे Xiaomi ने पिछले हफ्ते लॉन्च किया था। यह फोन होल-पंच डिस्प्ले अडैप्टिव रिफ्रेश रेट और मीडियाटेक हीलियो प्रोसेसर से लैस था।

Redmi 10 Prime स्मार्टफोन इस दिन हो सकता है भारत में लॉन्च, कंपनी ने किया टीज़...
ख़ास बातें
  • Redmi 10 Prime फोन हो सकता है रेडमी 10 का रीब्रांडेड वर्ज़न
  • रेडमी 10 प्राइम में मिल सकते हैं चार रियर कैमरा
  • रेडमी ट्विटर अकाउंट पर फोन हुआ टीज़
विज्ञापन
Redmi 10 Prime स्मार्टफोन भारत में 3 सितंबर को लॉन्च हो सकता है, जिसकी जानकारी सोमवार को Xiaomi द्वारा टीज़ की गई है। चीनी कंपनी ने स्मार्टफोन के कुछ प्रमुख स्पेसिफिकेशन का भी खुलासा फोन को समर्पित एक माइक्रोसाइट के जरिए किया है। यदि हम कुछ पुरानी रिपोर्ट्स को देखों, तो रेडमी 10 प्राइम फोन Redmi 10 स्मार्टफोन को रीब्रांडेड वर्ज़न हो सकता है, जिसे Xiaomi ने पिछले हफ्ते लॉन्च किया था। स्मार्टफोन को लेकर यह भी जानकारी दी गई है कि इस फोन में होल-पंच डिस्प्ले अडैप्टिव रिफ्रेश रेट और मीडियाटेक हीलियो प्रोसेसर दिया जा सकता है।

Xiaomi ने अपने Redmi India ट्विटर अकाउंट का यूज़र नेम बदलकर 10 अलग प्राइम नंबर्स कर दिया है, जिससे Redmi 10 Prime के आगमन के संकेत मिलते हैं। ट्विटर अकाउंट ने सोमवार को ट्वीट पोस्ट किया है, जिसमें एक माइक्रोसाइट का लिंक दिया गया है। इस लिंक में टाइमर दिया गया है, जिससे संकेत मिलते हैं कि रेडमी 10 प्राइम फोन 3 सितंबर को दोपहर 12 बजे लॉन्च किया जा सकता है।

माइक्रो साइट पर रेडमी 10 प्राइम फोन के कुछ प्रमुख फीचर्स की जानकारी भी टीज़ की गई है, जिसमें होल-पंच डिज़ाइन, अडैप्टिव रिफ्रेश रेट और डुअल माइक्रोफोन शामिल है।

पिछले हफ्ते रेडमी 10 प्राइम फोन कथित रूप से मॉडल नंबर 21061119BI के साथ Bluetooth Special Interest Group (Bluetooth SIG) साइट पर स्पॉट किया गया था। इस मॉड ल नंबर में 'I' से इशारा मिलता है कि यह मॉडल खासतौर पर भारतीय मार्केट के लिए तैयार किया जा रहा है। हालांकि, बाकि मॉडल नंबर रेडमी 10 के समान है। रेडमी 10 प्राइम फोन रेडमी 10 का रीब्रांडेड वर्ज़न हो सकता है।
 

Redmi 10 Prime price in India (expected)

Redmi 10 Prime की भारतीय कीमत का खुलासा फिलहाल नहीं किया गया है। हालांकि, माना जा रहा है कि इस फोन की कीमत रेडमी 10 की ग्लोबल कीमत के समान हो सकता है, जो कि $179 (लगभग 13,300 रुपये) में लॉन्च हुआ था, यह फोन के 4 जीबी रैम + 64 जीबी स्टोरेज वेरिएंट की कीमत है। फोन में 4 जीबी रैम + 128 जीबी स्टोरेज विकल्प भी पेश किया गया था जिसकी कीमत $199 (लगभग 14,800 रुपये) थी, वहीं फोन के टॉप 6 जीबी रैम + 128 जीबी स्टोरेज वेरिएंट की कीमत $219 (लगभग 16,600 रुपये) थी।
 

Redmi 10 Prime specifications (expected)

यदि रेडमी 10 प्राइम रेडमी 10 का रीब्रांडेड वर्ज़न हुआ, तो इसके स्पेसिफिकेशन एक समान होंगे। यह फोन पिछले हफ्ते 6.5 इंच फुल-एचडी+ (1,080x2,400 पिक्सल) एडेप्टिव सिंक डिस्प्ले के साथ पेश हुआ था, जिसका रिफ्रेश रेट 90 हर्ट्ज़ था। साथ ही फोन MediaTek Helio G88 प्रोसेसर से लैस था, जिसे 6GB तक रैम और 128GB तक ऑनबोर्ड स्टोरेज के साथ पेअर किया गया था। इसमें क्वाड रियर कैमरा सेटअप मिलता है जो 50 मेगापिक्सल के प्राइमरी सेंसर के साथ आता है। इसमें 8-मेगापिक्सल का अल्ट्रा-वाइड-एंगल सेंसर और मैक्रो और डेप्थ के लिए दो 2 मेगापिक्सल के सेंसर भी मिलते हैं। सेल्फी और वीडियो कॉल के लिए 8 मेगापिक्सेल सेंसर दिया गया है।

फोन की बैटरी 5,000mAh की है, जिसके साथ 18 वॉट फास्ट चार्जिंग सपोर्ट मौजूद है। स्मार्टफोन 9W रिवर्स वायर्ड चार्जिंग में भी सक्षम है।
 
 
  • रिव्यू
  • मुख्य स्पेसिफिकेशन
  • ख़बरें
  • डिज़ाइन
  • डिस्प्ले
  • सॉफ्टवेयर
  • परफॉर्मेंस
  • बैटरी लाइफ
  • कैमरा
  • वैल्यू फॉर मनी
  • खूबियां
  • 90Hz refresh rate display
  • Good battery life
  • Decent performance
  • कमियां
  • Average cameras
  • Preinstalled apps
डिस्प्ले6.50 इंच
प्रोसेसरमीडियाटेक हीलियो जी88
फ्रंट कैमरा8-मेगापिक्सल
रियर कैमरा50-मेगापिक्सल + 8-मेगापिक्सल + 2-मेगापिक्सल + 2-मेगापिक्सल
रैम4 जीबी
स्टोरेज64 जीबी
बैटरी क्षमता6000 एमएएच
ओएसएंड्रॉ़यड 11
रिज़ॉल्यूशन1080x2400 पिक्सल
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Oppo F35 Pro 5G हुआ 8000mAh बैटरी, 50 मेगापिक्सल कैमरा के साथ लॉन्च, जानें फीचर्स और कीमत
  2. ₹2 हजार वाला Adobe Photoshop बिल्कुल फ्री! ऐसे उठाएं इस ऑफर का फायदा
  3. Honor का सस्ता टैबलेट Honor Pad X7b लॉन्च, 8,000mAh बैटरी, Snapdragon चिप
  4. Flipkart Big Billion Days Sale 2026: Realme के 7 स्मार्टफोन्स पर बड़ी डील्स, कीमत ₹16,499 से शुरू
  5. Lenovo Watch Fit 3 लेटेस्ट स्मार्टवॉच हुई लॉन्च, 2.5D कर्व्ड ग्लास, 9 दिन बैटरी से लैस, जानें कीमत
  6. Flipkart Big Billion Days Sale 2026: Vivo के इन 5 स्मार्टफोन्स पर Deals रिवील, कीमत ₹12,999 से शुरू
  7. Honor X5ds लॉन्च हुआ 6,000mAh बैटरी, 2 डिस्प्ले के साथ, IP52 रेटिंग
  8. Primebook 3 Max लैपटॉप की सेल शुरू, स्टूडेंट्स के लिए ₹36 हजार में AI फीचर्स और 12 घंटे की बैटरी लाइफ
  9. Vivo S60t हुआ लॉन्च, 50MP कैमरा, 7,200mAh बैटरी के साथ, जानें कीमत
  10. Redmi ने लॉन्च किया 85 इंच तक साइज वाला नया Mini LED TV, ₹40 हजार के कम में 360Hz गेमिंग मोड भी!
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »