• होम
  • मोबाइल
  • ख़बरें
  • क्‍या आपके समार्टफोन पर भी आया एक 'इमरजेंसी अलर्ट' मैसेज? जानें इसका मतलब

क्‍या आपके समार्टफोन पर भी आया एक 'इमरजेंसी अलर्ट' मैसेज? जानें इसका मतलब

जिन यूजर्स को अपने स्मार्टफोन पर यह अलर्ट मैसेज मिला, उनमें से कुछ ने इसका स्क्रीनशॉट सोशल मीडिया पर भी शेयर किया है।

क्‍या आपके समार्टफोन पर भी आया एक 'इमरजेंसी अलर्ट' मैसेज? जानें इसका मतलब
ख़ास बातें
  • क्या आपको भी अपने फोन पर तेज बीप के साथ फ्लैश मैसेज मिला?
  • यह सरकार द्वारा टेस्ट किया जा रहा एक इमरजेंसी अलर्ट सिस्टम है
  • इसे राष्ट्रीय आपदा प्रबंधन प्राधिकरण के सहयोग से टेस्ट किया जा रहा है
विज्ञापन
आज भारत में कई लोगों ने अपने स्मार्टफोन पर एक खास आपातकालीन चेतावनी (इमरजेंसी अलर्ट) देखा, जिसने उन्हें चौंका दिया और सोचने में मजबूर कर दिया कि ये क्या था? दरअसल भारत सरकार एक इमरजेंसी अलर्ट सिस्टम को टेस्ट कर रही है, जो स्मार्टफोन पर फ्लैश मैसेज की तरह आता है। इसमें एक फ्लैश मैसेज आता है, जिसके साथ ही एक तेज बीप भी बजती है। यह प्रयास राष्ट्रीय आपदा प्रबंधन प्राधिकरण के सहयोग से किया जा रहा है और इसे आज, 17 अगस्त को टेस्ट किया गया।

यदि आपको भी अपने फोन पर तेज बीप के साथ फ्लैश मैसेज मिला, तो घबराएं नहीं, क्योंकि यह सरकार द्वारा टेस्ट किया जा रहा एक इमरजेंसी अलर्ट सिस्टम है। इसे राष्ट्रीय आपदा प्रबंधन प्राधिकरण के सहयोग से टेस्ट किया जा रहा है। यह एक तरह से सेल ब्रॉडकास्ट टेक्नोलॉजी पर बेस्ड सिस्टम है, जिसके जरिए सरकार नागरिकों तक अलर्ट पहुंचाएगी। आज कई लोगों को इस तरह का अलर्ट मिला था और कई लोगों को एक टेस्ट मैसेज भी मिला, जिसमें इस टेक्नोलॉजी के टेस्ट को लेकर जानकारी दी गई थी।

जिन यूजर्स को अपने स्मार्टफोन पर यह अलर्ट मैसेज मिला, उनमें से कुछ ने इसका स्क्रीनशॉट सोशल मीडिया पर भी शेयर किया है। अलर्ट मैसेज में लिखा था, (अनुवादित) "यह भारत सरकार के दूरसंचार विभाग द्वारा सेल ब्रॉडकास्टिंग सिस्टम के माध्यम से भेजा गया एक सैंपल टेस्टिंग मैसेज है। कृपया इस संदेश को अनदेखा करें, क्योंकि आपकी ओर से किसी कार्रवाई की आवश्यकता नहीं है। राष्ट्रीय आपदा प्रबंधन प्राधिकरण द्वारा यह मैसेज पैन-इंडिया इमरजेंसी अलर्ट सिस्टम को टेस्ट करने के लिए भेजा गया है। इसका उद्देश्य सार्वजनिक सुरक्षा को बढ़ाना और आपात स्थिति के दौरान समय पर अलर्ट प्रदान करना है।

कथित तौर पर यह संदेश कुछ Android फोन यूजर्स को भेजा गया था।

कुछ यूजर्स (Gadgets 360 टीम कुछ सदस्यों को भी) को अलर्ट के बजाय एक SMS भी प्राप्त हुआ, जिसमें इस अलर्ट के बारे में बताया गया था। इस टेस्क्ट मैसेज में लिखा था, "महत्वपूर्ण घोषणा: भारत सरकार का दूरसंचार विभाग (DoT), राष्ट्रीय आपदा प्रबंधन प्राधिकरण के सहयोग से सेल ब्रॉडकास्टिंग सिस्टम के लिए परीक्षण कर रहा है। आपको अपने मोबाइल डिवाइस पर साउंड और वाइब्रेशन के साथ टेस्ट अलर्ट प्राप्त हो सकता है। हम आपको आश्वस्त करते हैं कि ये अलर्ट नियोजित परीक्षण प्रक्रिया का हिस्सा हैं, ये किसी वास्तविक आपात स्थिति का संकेत नहीं देते हैं, और कृपया आपकी ओर से किसी भी कार्रवाई की आवश्यकता नहीं है।"
 
k8mpjcp

NDTV ने सरकारी सूत्रों का हवाला देते हुए जानकारी दी है कि भारत सरकार अगले 6-8 महीनों में सेल ब्रॉडकास्ट टेक्नोलॉजी का आधार लेकर इमरजेंसी अलर्ट सिस्टम को शुरू करने की योजना बना रही है। इसके अनुसार, आने वाले महीनों में टीवी, रेडियो और रेलवे स्टेशनों पर तत्काल इमरजेंसी अलर्ट और चेतावनी संदेश प्रसारित करने का प्रयास किया जाएगा।

आज हुआ टेस्ट भारत में पहली बार नहीं हुआ है, बल्कि 20 जुलाई को भी इसी तरह का टेस्ट अलर्ट सभी फोन यूजर्स को भेजा गया था।
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

नितेश पपनोई Nitesh has almost seven years of experience in news writing and reviewing tech products like smartphones, headphones, and smartwatches. At Gadgets 360, he is covering all ...और भी
Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Hero Motocorp ने लॉन्च किया Vida VX2 Go FB, जानें फीचर्स, प्राइस
  2. Samsung Galaxy F70 Pro 5G कल होगा भारत में लॉन्च, 6,000mAh की Battery
  3. Sony के वायरलैस हेडफोन्स नए, खूबसूरत Olive Grey फिनिश में अगले हफ्ते होंगे लॉन्च!
  4. Redmi Turbo 6 Max में मिल सकती है 10,000mAh की बैटरी! फिर लीक हुए स्पेसिफिकेशंस
  5. 7,000mAh बैटरी, 50MP कैमरा के साथ Honor का लेटेस्ट फोन हुआ लॉन्च, जानें कीमत
  6. WhatsApp चलाने के लिए अब बतानी होगी उम्र! भारत में यूजर्स की एज वैरिफिकेशन शुरू?
  7. Samsung Galaxy S26 FE में होगा 50MP तीन कैमरा सेटअप! लॉन्च से पहले स्पेसिफिकेशन लीक
  8. Flipkart Freedom Sale: 17 हजार सस्ते में खरीदें Google Pixel 10, Flipkart सेल में धमाका ऑफर
  9. 9 हजार से सस्ता मिल रहा 5500mAh बैटरी, 50MP सेल्फी कैमरा वाला Vivo फोन! आई जबरदस्त डील
  10. ईयरबड्स छोड़ो, आ रहे ईयरहुक! Samsung लॉन्च कर सकती है नए जमाने के ईयरफोन, डिजाइन लीक
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »