Realme Realpublic Sale: Realme XT, Realme 5 Pro सहित कई Realme स्मार्टफोन पर छूट

Realme Realpublic Sale में Realme 5 Pro, Realme X, Realme XT, Realme 3 सहित कई फोन सस्ते में बेचे जाएंगे। सेल में रियलमी बड्स 2 और रियलमी बड्स वायरलेस को भी सस्ते में खरीदने का मौका होगा।

विज्ञापन
तसनीम अकोलावाला, अपडेटेड: 16 जनवरी 2020 17:47 IST
ख़ास बातें
  • रियलमी 5 प्रो को 11,999 रुपये की शुरुआती कीमत में बेचा जाएगा
  • Realme X के 4 जीबी + 128 जीबी वेरिएंट को 14,999 रुपये में बेचा जाएगा
  • रियलमी एक्सटी 14,999 रुपये में उपलब्ध रहेगा

Realme Realpublic Sale का आगाज़ 19 जनवरी को

Realme के स्मार्टफोन खरीदने की चाहत रखने वालों के लिए अच्छी खबर है। कंपनी नई रियलपब्लिक सेल आयोजित करने वाली है। यह सेल ई-कॉमर्स साइट Flipkart और Realme.com पर आयोजित होने वाली है। रियलमी की रिपब्लिक डे सेल का आगाज़ 19 जनवरी को होगा और यह 22 जनवरी तक चलेगी। सेल के दौरान कंपनी के स्मार्टफोन सस्ते में मिलेंगे। छूट 2,000 रुपये तक की होगी। चार दिनों की इस सेल में Realme 5 Pro, Realme X, Realme XT, Realme 3 सहित कई फोन सस्ते में बेचे जाएंगे। सेल में रियलमी बड्स 2 और रियलमी बड्स वायरलेस को भी सस्ते में खरीदने का मौका होगा।

रियलमी रिपब्लिक सेल में रियलमी 5 प्रो के 4 जीबी रैम + 64 जीबी वेरिएंट को 11,999 रुपये, 6 जीबी + 64 जीबी वेरिएंट को 12,999 रुपये और 8 जीबी रैम+ 128 जीबी स्टोरेज मॉडल को 14,999 रुपये में बेचा जाएगा। इसका मतलब है कि सभी वेरिएंट 2,000 रुपये सस्ते में बिकेंगे। आमतौर पर 16,999 रुपये में बिकने वाले Realme X के 4 जीबी + 128 जीबी वेरिएंट को 14,999 रुपये में बेचा जाएगा। रियलमी एक्सटी का 4 जीबी + 64 जीबी वेरिएंट 1,000 रुपये की छूट के साथ 14,999 रुपये में उपलब्ध रहेगा।

Realme Realpublic Sale में रियलमी 3आई और रियलमी 3 को भी सस्ते में उपलब्ध कराया जाएगा। इच्छुक ग्राहक Realme 3 के 3 जीबी रैम + 32 जीबी स्टोरेज वेरिएंट को 6,999 रुपये में खरीद पाएंगे। फोन के 3 जीबी + 64 जीबी मॉडल की कीमत 7,499 रुपये और 4 जीबी + 64 जीबी मॉडल का दाम 7,999 रुपये होगा। दूसरी तरफ, Realme 3i के 3 जीबी + 32 जीबी मॉडल 6,999 रुपये में बेचा जाएगा। डिस्काउंट 1,000 रुपये का है। वहीं, रियलमी 3आई के 4 जीबी रैम और 64 जीबी स्टोरेज वेरिएंट को 2,000 रुपये की छूट के साथ 7,999 रुपये में बेचा जाएगा। इसी तरह से Realme 2 Pro को 1,000 रुपये की छूट के साथ लिस्ट किया जाएगा। इस फोन का 4 जीबी + 64 जीबी मॉडल 8,999 रुपये, 6 जीबी + 64 जीबी मॉडल 9,999 रुपये और 8 जीबी + 128 जीबी मॉडल को 11,999 रुपये में बेचा जाएगा।

Realme Buds 2 और Realme Buds Wireless भी छूट के साथ फ्लिपकार्ट, रियलमी डॉट कॉम और अमेज़न इंडिया पर उपलब्ध होंगे। कंपनी के ये एक्सेसरी प्रोडक्ट 18 जनवरी से लेकर 22 जनवरी तक सस्ते में बेचे जाएंगे। 599 रुपये वाले रियलमी बड्स 2 को 4999 रुपये में बेचा जाएगा। इसी तरह से रियलमी बड्स वायरलेस 1,599 रुपये में उपलब्ध होगा। इस प्रोडक्ट के साथ 200 रुपये की छूट है। दूसरी तरफ, फोन की सेल 19 जनवरी को शुरू होगी और 22 जनवरी तक चलेगी। रियलमी स्मार्टफोन नई कीमत में Flipkart और Realme.com पर ही बिकेंगे।
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. iQOO Neo 12 का लॉन्च अक्टूबर अंत में! 16GB रैम के साथ Geekbench पर लिस्ट
  2. Vivo ने लॉन्च किया 10,200mAh बैटरी वाला नया फोन, 50MP कैमरा, Dimensity 7300e चिप!
#ताज़ा ख़बरें
  1. Mercedes की Electric GLC को मिला जोरदार रिस्पॉन्स, 36 घंटे में 650 से ज्यादा बुकिंग्स
  2. TCS का नेट प्रॉफिट 13,884 करोड़ रुपये, रेवेन्यू में 11 प्रतिशत की बढ़ोतरी
  3. भारत में Starlink का रास्ता रोकने के Elon Musk के दावे को सरकार ने 'गलत' बताया
  4. iQOO Neo 12 का लॉन्च अक्टूबर अंत में! 16GB रैम के साथ Geekbench पर लिस्ट
  5. Oppo Find X10 सीरीज जल्द होगी इंटरनेशनल मार्केट में लॉन्च, फुल HD+ AMOLED डिस्प्ले
  6. Vivo लॉन्च करेगी Vivo X500 का सस्ता वर्जन! फीचर्स लीक
  7. कार में म्यूजिक, मनोरंजन का डबल मजा! देसी कंपनी UBON लाई FM कार मॉड्यूलेटर, जानें कीमत
  8. Vivo ने लॉन्च किया 10,200mAh बैटरी वाला नया फोन, 50MP कैमरा, Dimensity 7300e चिप!
  9. Infinix GT 50 Pro जल्द होगा भारत में लॉन्च, 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा
  10. ₹349 से शुरू होने वाले Lyne Jukebox स्पीकर भारत में हुए लॉन्च, जानें फीचर्स
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.