Realme X7 और Realme X7 Pro भारत में 4 फरवरी को हो सकते हैं लॉन्च, Flipkart पेज़ लाइव

रियलमी इंडिया के सीईओ द्वारा साझा की गई तस्वीर से संकेत मिलते हैं कि रियलमी एक्स7 और रियलमी एक्स7 प्रो का भारतीय वेरिएंट सितंबर महीने में चीन में लॉन्च हुए वेरिएंट से अलग होने वाला है।

विज्ञापन
जगमीत सिंह, अपडेटेड: 25 जनवरी 2021 13:01 IST
ख़ास बातें
  • Realme X7 और Realme X7 Pro की बिक्री Flipkart पर होगी
  • यह फोन 4 फरवरी को भारत में हो सकते हैं लॉन्च
  • भारतीय रियलमी एक्स7 सीरीज़ में मिल सकता है ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप

Realme X7 फोन में नेबुला और स्पेस सिल्वर कलर ऑप्शन मिल सकते हैं

Realme X7 और Realme X7 Pro स्मार्टफोन की भारत लॉन्चिंग को Flipkart पर टीज़ किया गया है। ऑनलाइन मार्केटप्लेस ने नई रियलमी एक्स सीरीज़ फोन के लिए वेबसाइट पर एक माइक्रोसाइट लाइव की है। इसके अलावा एक टेक ब्लॉगर ने भी रियलमी एक्स7 और रियलमी एक्स7 प्रो की भारत लॉन्च तारीख का खुलासा किया था। जिसके मुताबिक यह सीरीज़ भारत में 4 फरवरी को लॉन्च की जाएगी। एक टिप्सटर ने ट्विटर पर रियलमी एक्स7 और रियलमी एक्स7 प्रो के स्टोरेज वेरिएंट की जानकारी भी दी है, जिसे आने वाले हफ्तो में भारत में लॉन्च किया जाएगा।

Flipkart माइक्रोसाइट, जो कि विशेष रूप से मोबाइल डिवाइस से ही एक्सेसिबल है में Realme X सीरीज़ के भारत लॉन्च संबंधी जानकारी दी गई है। साइट से पुष्टि होती है कि चीनी टेक कंपनी के यह नए स्मार्टफोन्स अन्य माध्यमों के अलावा Flipkart के जरिए उपलब्ध होंगे। हालांकि, इसमें यह साफ नहीं किया गया है कि लॉन्च होने वाले स्मार्टफोन कौन-से होंगे। इसके अलावा इस माइक्रोसाइट से नए रियलमी फोन्स लॉन्च तारीख का भी खुलासा नहीं किया गया है।  

टेक ब्लॉगर Amit Bhawani ने ट्वीट करते हुए तीन तस्वीरें साझा की है, जो कि Realme X7 सीरीज़ के भारत लॉन्च का इनवाइट लग रहे हैं। इन तस्वीरों में साफतौर से फोन के नाम और लॉन्च तारीख देखी जा सकती है, जो कि 4 फरवरी है।

हालांकि, अमित भवानी ने इस खबर को लिखते वक्त यह ट्वीट डिलीट कर दिया था। लेकिन टिप्सटर अभिषेक यादव ने ब्लॉगर द्वारा ट्वीट की गई तस्वीरों में से एक को लिंक के साथ दोबारा शेयर किया। डिलीट ट्वीट्स का cached वर्ज़न भी वेब अर्काइव में लाइव है।

हिमांशु नाम के टिप्सटर ने भी अलग से रियलमी एक्स7 सीरीज़ के भारतीय वेरिएंट्स की जानकारी ट्विटर पर दी है। रियलमी एक्स7 में 6 जीबी और 8 जीबी रैम के साथ 128 जीबी स्टैंडर्ड स्टोरेज वेरिएंट मिलेगा। फोन में नेबुला और स्पेस सिल्वर कलर ऑप्शन मिल सकते हैं। रियलमी एक्स7 प्रो को लेकर कहा जा रहा है कि इसमें सिंगल 8 जीबी रैम + 128 जीबी स्टोरेज वेरिएंट होगा, जिसमें फैंटेसी और मिस्टक ब्लैक कलर वर्ज़न मिलेगा।
Advertisement

रियलमी इंडिया के सीईओ माधव सेठ ने हाल ही में रियलमी एक्स7 वेरिएंट्स की तस्वीर ट्वीट की थी, जिसको लेकर अटकले हैं कि यह नेबुला कलर वेरिएंट ता। यह ‘Koi' कलर ऑप्शन जैसा ही है, जो कि इस महीने की शुरुआत में Realme V15 के साथ आया था।

रियलमी इंडिया के सीईओ द्वारा साझा की गई तस्वीर से संकेत मिलते हैं कि रियलमी एक्स7 और रियलमी एक्स7 प्रो का भारतीय वेरिएंट सितंबर महीने में चीन में लॉन्च हुए वेरिएंट से अलग होने वाला है। भारतीय मॉडल में ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप दिया जा सकता है, ठीक रियलमी वी15 की तरह। आपको बता दें, रियलमी वी15 स्मार्टफोन चीन लॉन्च के बाद BIS साइट पर भी लॉन्च हो चुका है। 
 
रिव्यू
  • डिज़ाइन
  • डिस्प्ले
  • सॉफ्टवेयर
  • परफॉर्मेंस
  • बैटरी लाइफ
  • कैमरा
  • वैल्यू फॉर मनी
  • Good
  • Good overall performance
  • Great battery life, fast charging
  • Light and compact
  • Good value for money
  • Bad
  • Average camera performance
  • Bloatware and spammy notifications
 
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

6.40 इंच

प्रोसेसर

मीडियाटेक डिमेंसिटी 800U

फ्रंट कैमरा

16-मेगापिक्सल

रियर कैमरा

64-मेगापिक्सल + 8-मेगापिक्सल + 2-मेगापिक्सल

रैम

6 जीबी

स्टोरेज

128 जीबी

बैटरी क्षमता

4310 एमएएच

ओएस

एंड्रॉ़यड 10

रिज़ॉल्यूशन

1080x2400 पिक्सल
ख़बरें
रिव्यू
  • डिज़ाइन
  • डिस्प्ले
  • सॉफ्टवेयर
  • परफॉर्मेंस
  • बैटरी लाइफ
  • कैमरा
  • वैल्यू फॉर मनी
  • Good
  • Vivid 120Hz display
  • Super-fast charging
  • Smooth performance
  • Stereo speakers
  • Bad
  • Recycled design
  • Weak low-light camera performance
  • No Android 11 yet
  • Preinstalled bloatware can be annoying
 
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

6.55 इंच

फ्रंट कैमरा

32-मेगापिक्सल

रियर कैमरा

64-मेगापिक्सल + 8-मेगापिक्सल + 2-मेगापिक्सल + 2-मेगापिक्सल

रैम

8 जीबी

स्टोरेज

128 जीबी

बैटरी क्षमता

4500 एमएएच

ओएस

एंड्रॉ़यड 10

रिज़ॉल्यूशन

1080x2400 पिक्सल
ख़बरें
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

6.40 इंच

प्रोसेसर

मीडियाटेक डिमेंसिटी 800U

फ्रंट कैमरा

16-मेगापिक्सल

रियर कैमरा

64-मेगापिक्सल + 8-मेगापिक्सल + 2-मेगापिक्सल

रैम

6 जीबी

स्टोरेज

128 जीबी

बैटरी क्षमता

4310 एमएएच

ओएस

एंड्रॉ़यड 10

रिज़ॉल्यूशन

2400x1080 पिक्सल
 
ख़बरें

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: , Realme X7, Realme X7 Pro, Realme
Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. ₹17295 सस्ता मिल रहा 48 मेगापिक्सल कैमरा वाला iPhone 16, आया गजब डिस्काउंट
  2. ₹25000 में Realme Narzo 100x 5G vs OnePlus Nord CE6 Lite vs Poco M8 5G में से कौन सा है बेस्ट?
  3. Realme C100x भारत में लॉन्च: 8,000mAh बैटरी और 120Hz डिस्प्ले, कीमत ₹15 हजार से कम
  4. Apple Back to School Sale: भारत में स्टूडेंट्स, टीचर्स के लिए Apple की खास सेल, iPad, MacBook मॉडल्स पर भारी छ
  5. Vivo का बजट T5 Lite 44W 5G फोन 6500mAh बैटरी के साथ भारत में लॉन्च, कीमत ₹20 हजार से कम!
#ताज़ा ख़बरें
  1. Apple Back to School Sale: भारत में स्टूडेंट्स, टीचर्स के लिए Apple की खास सेल, iPad, MacBook मॉडल्स पर भारी छूट!
  2. 2K रिकॉर्डिंग करने वाला Xiaomi Smart Camera C401 हुआ लॉन्च, जानें सबकुछ
  3. Nubia के AI-पावर्ड NaviX Ultra में मिलेंगे चार कलर के ऑप्शन, इस सप्ताह होगा लॉन्च 
  4. स्पीकर है या शोपीस? Samsung ने भारत में लॉन्च किए यूनिक डिजाइन वाले Wi-Fi Speakers
  5. iQOO Z11 Lite होगा ₹20,000 के बजट में लॉन्च, मिलेंगे गजब AI फीचर्स
  6. Google Pixel 11 में मिलेगा Pixel Glow का नया फीचर, अगले महीने लॉन्च 
  7. बना डाला कागज और गोंद से दुनिया का सबसे बड़ा हवाई जहाज, सफल उड़ान से बना गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड्स
  8. Belkin लाई 10000mAh बैटरी, 45W फास्ट चार्जिंग वाला पावरबैंक, रात में छूने पर चमकती है लाइट!
  9. OxygenOS को अलविदा! OnePlus यूजर्स को मिलेगा Oppo का ColorOS 17
  10. iPhone पर कैसे लें फुल पेज का स्क्रीनशॉट, आसानी से होगा काम
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.