Realme X7 Pro 5G, Realme X7 आज भारत में होंगे लॉन्च, इवेंट को ऐसे देखें लाइव और जानें प्राइस, फीचर्स

Realme X7 सीरीज को पिछले साल सितंबर में पहले ही चीन में लॉन्च किया जा चुका है।

विज्ञापन
Vineet Washington, अपडेटेड: 4 फरवरी 2021 08:12 IST
ख़ास बातें
  • Realme X7 Pro, Realme X7 फोन 5G कनेक्टिविटी के साथ आएंगे
  • Realme X7 Pro फोन 120Hz रिफ्रेश रेट के साथ आएगा
  • Reame X7 Pro फोन 65W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट के साथ आएगा

Realme X7 सीरीज में आज  Realme X7 Pro और Realme X7 को लॉन्च किया जाएगा

Realme X7 Pro और Realme X7 को आज 4 फरवरी 2021 को भारत में 12:30pm पर लॉन्च किया जाएगा। कंपनी के ये मिड रेंज 5G डिवाइस होंगे। Realme X7 सीरीज को पिछले साल सितंबर में पहले ही चीन में लॉन्च किया जा चुका है। ये कंपनी के अफोर्डेबल स्मार्टफोन हैं। कंपनी ने इस स्मार्टफोन के लॉन्च के लिए ऑनलाइन इवेंट का आयोजन किया है। आप इस इवेंट को कंपनी के ऑफिशियल यूट्यूब चैनल पर देख सकते हैं, जहां आपको इसके प्राइस (Realme X7 Price India), स्पेसिफिकेशंस (Realme X7 Features, Specifications) और सेल अवेलेबिलिटी (Realme X7 Sale date India) की जानकारी मिल जाएगी। Realme X7 सीरीज को Flipkart के जरिए ऑनलाइन बेचा जाएगा। Realme X7 में ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप और होल पंच कटआउट देखने को मिल सकता है।
 

Realme X7 series India launch, livestream

Realme X7 सीरीज में आज  Realme X7 Pro और Realme X7 को लॉन्च किया जाएगा। यह इवेंट 12:30pm पर शुरू होगा। कंपनी अपने ऑफिशियल यूट्यूब चैनल पर इस इवेंट की लाइव स्ट्रीमिंग भी करेगी। इसी इवेंट में Realme डिवाइस की प्राइसिंग और अवेलेबिलिटी के बारे में जानकारी दी जाएगी। आप नीचे दिए लिंक पर क्लिक कर भी इवेंट को अपने मोबाइल, लैपटॉप पर लाइव देख सकते हैं।

Realme X7 specifications (expected)

Realme X7 को MediaTek Dimensity 800U SoC और फुल HD+ Super AMOLED डिस्प्ले के साथ लॉन्च किया जाएगा। फोन में 4,310mAh बैटरी होगी, जो 50W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट के साथ आएगा। फोन के बैक में ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप होगा, जिसमें  64 मेगापिक्सल प्राइमरी सेंसर, 8 मेगापिक्सल का अल्ट्रा वाइड एंगल लेंस और 2 मेगापिक्सल का मैक्रो शूटर होगा।
 

Realme X7 Pro specifications (expected)

Realme X7 Pro में MediaTek Dimensity 1000+ SoC के साथ 120Hz डिस्प्ले होगा। फोन के बैक में क्वॉड रियर कैमरा सेटअप होगा। इसमें प्राइमरी कैमरा सेटअप 64  मेगापिक्सल का होगा। वहीं 8 मेगापिक्सल का अल्ट्रा वाइड एंगल सेंसर, 2 मेगापिक्सल का पोर्टेट लेंस और 2 मेगापिक्सल का मैक्रो लेंस देखने को मिलेगा। ये फोन 65 वॉट फास्ट चार्जिंग सपोर्ट के साथ पेश किया जा सकता है।     
 
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. OnePlus N6 लॉन्च डेट हुई कंफर्म, 6GB रैम, 8000mAh बैटरी के साथ 30 जून को देगा दस्तक
  2. Royal Enfield ने शुरू की Flying Flea C6 इलेक्ट्रिक मोटरसाइकिल की डिलीवरी, जानें प्राइस, रेंज
  3. Lenovo ने नया लैपटॉप 16GB रैम, 13.3 इंच डिस्प्ले के साथ किया लॉन्च, जानें कीमत
  4. Apple, Samsung वाला फीचर अब OnePlus फोन में भी मिलेगा! शुरू हुआ रोलआउट
  5. Samsung Galaxy A27 5G में हो सकती है 5,000mAh की बैटरी, ट्रिपल रियर कैमरा यूनिट
#ताज़ा ख़बरें
  1. Royal Enfield ने शुरू की Flying Flea C6 इलेक्ट्रिक मोटरसाइकिल की डिलीवरी, जानें प्राइस, रेंज
  2. Lenovo ने नया लैपटॉप 16GB रैम, 13.3 इंच डिस्प्ले के साथ किया लॉन्च, जानें कीमत
  3. OnePlus N6 लॉन्च डेट हुई कंफर्म, 6GB रैम, 8000mAh बैटरी के साथ 30 जून को देगा दस्तक
  4. OTT Releases This Week: 'दृश्यम 3', 'ठुकरा के मेरा प्यार-2', 'आलिया बसु गायब है' जैसी फिल्में देखें यहां
  5. Ginny Wedss Sunny 2 OTT Release: गिन्नी वेड्स सनी OTT पर हुई रिलीज, कॉमेडी-ड्रामा फिल्म का यहां लें मजा
  6. Nothing भारत में पहली बार लॉन्च करने जा रही (b) सीरीज का डिवाइस, टीजर जारी
  7. Apple, Samsung वाला फीचर अब OnePlus फोन में भी मिलेगा! शुरू हुआ रोलआउट
  8. 7 हजार सस्ता मिल रहा Google का फ्लैगशिप स्मार्टफोन, यहां आया तगड़ा डिस्काउंट ऑफर
  9. क्रिप्टो फर्मों पर ED के छापे, 2,500 करोड़ रुपये के गैर कानूनी मनी ट्रांसफर का है आरोप
  10. Samsung Galaxy A27 5G में हो सकती है 5,000mAh की बैटरी, ट्रिपल रियर कैमरा यूनिट
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.