Realme X50 Youth Edition में 5जी और 30 वॉट फास्ट चार्जिंग सपोर्ट होने की जानकारी

पुरानी रिपोर्ट के अनुसार, Realme X50 Youth Edition 5G में 6.55 इंच एलसीडी पैनल दिया जा सकता है, जिसका रिफ्रेश रेट 60 हर्ट्ज़ हो सकता है। यह मीडियाटेक डायमेंसिटी 1000 प्रोसेसर से लैस हो सकता है, जिसमें 8 जीबी तक रैम और 128 जीबी तक स्टोरेज दी जा सकती है।

विज्ञापन
तसनीम अकोलावाला, अपडेटेड: 17 अप्रैल 2020 10:32 IST
ख़ास बातें
  • Realme X50 Youth Edition 5G में मिल सकता है क्वाड कैमरा सेटअप
  • 3C सर्टिफिकेशन साइट पर फोन का मॉडल नंबर RMX2052 है
  • 3सी साइट से पहले MIIT सर्टिफिकेशन साइट पर भी लिस्ट हो चुका है ये फोन

Realme X50 Youth Edition 5G में मिल सकती है 5,000 एमएएच की बैटरी

Realme X50 Youth Edition स्मार्टफोन चीन की 3C सर्टिफिकेशन साइट पर लिस्ट हुआ है। इस लिस्टिंग में फोन में 5जी सपोर्ट और 30 वॉट फास्ट चार्जिंग सपोर्ट होने की जानकारी मिली है। यह यूथ एडिशन फोन Realme X50 5G फोन का ही एक अवतार हो सकता है, जो कि पिछले साल दिसंबर में लॉन्च हुआ था। Realme ने भारत में Realme X50 Pro 5G फोन पेश किया था, जो कि इसी साल फरवरी में लॉन्च हुआ। हालांकि, यही फोन चीन में कुछ समय बाद लॉन्च कया गया। 3C वेबसाइट से पहले यह रियलमी एक्स50 यूथ एडिशन फोन MIIT सर्टिफिकेशन साइट पर भी लिस्ट हो चुका है।

Realme X50 Youth Edition 5G फोन चीनी 3C सर्टिफिकेशन साइट पर मॉडल नंबर RMX2052 के साथ लिस्ट किया गया है। हालांकि, यह लिस्टिंग फोन के 5जी सपोर्ट और 30 वॉट फास्ट चार्जिंग सपोर्ट के अलावा कुछ ज्यादा जानकारी साझा नहीं करती। याद दिला दें, Realme X50 5G फोन भी 30 वॉट VOOC 4.0 Flash Charge सपोर्ट के साथ आया था। इसके अलावा 3सी साइट से फोन के बारे में कोई और जानकारी नहीं मिलती। सिर्फ यह इशारा मिलता है कि नया वेरिएंट भविष्य में जल्द लॉन्च हो सकता है।
Advertisement

पुरानी लीक के अनुसार, रियलमी एक्स50 यूथ एडिशन में 6.55 इंच एलसीडी पैनल दिया जा सकता है, जिसका रिफ्रेश रेट 60 हर्ट्ज़ हो सकता है। यह मीडियाटेक डायमेंसिटी 1000 प्रोसेसर से लैस हो सकता है, जिसमें 8 जीबी तक रैम और 128 जीबी तक स्टोरेज दी जा सकती है। इसके अलावा फोन मे क्वाड रियर कैमरा सेटअप की भी जानकारी सामने आ चुकी है, जिसका प्राइमरी कैमरा 16 मेगापिक्सल का होगा, 8 मेगापिक्सल का वाइड-एंगल सेंसर, 2 मेगापिक्सल का मैक्रो कैमरा और 2 मेगापिक्सल का पोट्रेट कैमरा दिया जाएगा। सेल्फी के लिए इसमें 32 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा मिलेगा। इसके अलावा रियलमी एक्स50 यूथ एडिशन में 5,000 एमएएच की बैटरी दी जा सकती है और इसके साथ वीओओसी 4.0 फास्ट चार्ज सपोर्ट भी मिलेगा।

रियलमी एक्स50 का यह नया एडिशन कब लॉन्च किया जाएगा? इस बारे में कंपनी द्वारा कोई अधिकारिक बयान नहीं दिया गया है।
 
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

6.55 इंच

प्रोसेसर

मीडियाटेक एमटी6885 5जी

फ्रंट कैमरा

32-मेगापिक्सल + 8-मेगापिक्सल

रियर कैमरा

16-मेगापिक्सल + 8-मेगापिक्सल + 2-मेगापिक्सल + 2-मेगापिक्सल

रैम

6 जीबी

स्टोरेज

64 जीबी

बैटरी क्षमता

4500 एमएएच

ओएस

Android
 
ख़बरें
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

6.57 इंच

प्रोसेसर

क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 765जी

फ्रंट कैमरा

16-मेगापिक्सल + 8-मेगापिक्सल

रियर कैमरा

64-मेगापिक्सल + 8-मेगापिक्सल + 12-मेगापिक्सल + 2-मेगापिक्सल

रैम

8 जीबी

स्टोरेज

128 जीबी

बैटरी क्षमता

4200 एमएएच

ओएस

एंड्रॉ़यड 10

रिज़ॉल्यूशन

1080x2400 पिक्सल
 
ख़बरें

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Honor 600 Elite 5G लॉन्च हुआ 8GB रैम, 108MP कैमरा, 8100mAh बैटरी के साथ, IP68, IP69K रेटिंग
  2. Motorola का 50MP कैमरा, 5500mAh बैटरी वाले फोन पर मिल रहा डिस्काउंट, जानें ऑफर
  3. Harry Potter के दीवानों के लिए लॉन्च हुआ Realme 16 Pro स्पेशल एडिशन, साथ मिलेगा Hogwarts वाला गिफ्ट बॉक्स
  4. Flipkart Big Billion Days Sale से पहले iPhone 17 सस्ते में, अर्ली बर्ड डील्स से ऐड करने की सुविधा
  5. Ai+ Nova Tab के जल्द लॉन्च की तैयारी, 11.97 इंच टचस्क्रीन
#ताज़ा ख़बरें
  1. Vivo X500 सीरीज हुई लॉन्च, 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  2. Motorola का 50MP कैमरा, 5500mAh बैटरी वाले फोन पर मिल रहा डिस्काउंट, जानें ऑफर
  3. DoT की चेतावनी, सिम के गलत इस्तेमाल पर लगेगा 50 लाख का जुर्माना और 3 साल की जेल
  4. AI की रफ्तार से बराक ओबामा को भी लगा डर, AI नहीं उसका खुद सीखना है बड़ी चिंता
  5. Vivo Y600K Turbo जल्द हो सकता है लॉन्च, Google Play Console पर लिस्टिंग
  6. Ai+ Nova Tab के जल्द लॉन्च की तैयारी, 11.97 इंच टचस्क्रीन
  7. Bose ने ओपन ईयर ईयरबड्स किए लॉन्च, 30 फीट दूर से भी रहेंगे कनेक्ट, बैटरी चलेगी 9 घटे तक
  8. Samsung Galaxy S26 FE की सेल शुरू, 7 हजार डिस्काउंट के साथ खरीदें
  9. OnePlus Ace 7 सीरीज में लार्ज कूलिंग फैन के साथ मिल सकता है नया थर्मल मैनेजमेंट सिस्टम
  10. Redmi Note 17 Pro Max 5G vs Pova 8 Pro 5G vs Vivo V70 FE: 50 हजार में कौन सा रहेगा बेहतर?
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.