Realme X50 होगा 25 जनवरी 2020 से पहले लॉन्च

Realme X50: Realme ने फिलहाल रियलमी एक्स50 लॉन्च तारीख का खुलासा तो नहीं किया है लेकिन रियलमी के एक अधिकारी ने संकेत दिया है कि आगामी रियलमी स्मार्टफोन को चीनी स्प्रिंग फेस्टिवल यानी 25 जनवरी 2020 से पहले लॉन्च किया जाएगा।

विज्ञापन
Nadeem Sarwar, अपडेटेड: 13 दिसंबर 2019 17:49 IST
ख़ास बातें
  • 32 मेगापिक्सल का प्राइमरी सेल्फी कैमरा हो सकता है रियलमी एक्स50 में
  • रियलमी के इस फोन में दो सेल्फी कैमरे के लिए होल-पंच डिज़ाइन होगा
  • Realme X50 में होगा 64 मेगापिक्सल का प्राइमरी सेंसर

Realme X50: रियलमी एक्स50 में होगा स्नैपड्रैगन 765जी प्रोसेसर

Realme X50: रियलमी का पहला 5जी फोन रियलमी एक्स50 जल्द डुअल-मोड 5जी सपोर्ट के साथ लॉन्च किया जाएगा। Realme ने फिलहाल रियलमी एक्स50 लॉन्च तारीख का खुलासा तो नहीं किया है लेकिन रियलमी के एक अधिकारी ने संकेत दिया है कि Realme X50 को चीनी स्प्रिंग फेस्टिवल यानी 25 जनवरी 2020 से पहले लॉन्च किया जाएगा। इस बात की पुष्टि हो चुकी है कि रियलमी एक्स50 स्मार्टफोन होल-पंच डिज़ाइन, डुअल सेल्फी कैमरा और स्नैपड्रैगन 765जी प्रोसेसर से लैस होगा।

वीबो पर एक डिजिटल ब्लॉगर ने बातचीत के एक स्क्रीनशॉट को साझा किया है जिसमें Realme प्रोडक्ट डायरेक्टर, Wang Wei Derek ने खुलासा किया है कि Realme X50 5G को चीन में चीनी स्प्रिंग फेस्टिवल यानी 25 जनवरी 2020 से पहले लॉन्च किया जाएगा। इसका मतलब दिसंबर या फिर जनवरी 2020 में रियलमी एक्स50 के लॉन्च किए जाने की उम्मीद है।

Realme भारत में 17 दिसंबर को एक इवेंट का आयोजन करने वाली है, इवेंट के दौरान Realme X2 फोन और Realme Buds Air को लॉन्च किया जाना है। अनुमान लगाया जा रहा है कि Realme अगले साल जनवरी में Realme X50 स्मार्टफोन से पर्दा उठा सकती है। रियलमी पहले ही इस बात की पुष्टि कर चुकी है कि रियलमी एक्स50 में स्नैपड्रैगन 765जी प्रोसेसर के साथ आएगा। बता दें कि स्नैपड्रैगन 765जी प्रोसेसर इंटीग्रेटेड 5जी मॉडम के साथ आता है।

रियलमी एक्स50 में 6.44 इंच एमोलेड डिस्प्ले होगा, इसका रिफ्रेश रेट 90 हर्ट्ज़ हो सकता है। स्पीड और मल्टीटास्किंग के लिए स्नैपड्रैगन 765जी प्रोसेसर के साथ 8 जीबी रैम और 256 जीबी स्टोरेज वेरिएंट के साथ आ सकता है। कैमरा सेटअप की बात करें तो फोन के पिछले हिस्से में चार रियर कैमरे हो सकते हैं, इसमें 64 मेगापिक्सल का प्राइमरी Sony IMX686 कैमरा सेंसर, 8 मेगापिक्सल का वाइड-एंगल कैमरा सेंसर और 2 मेगापिक्सल का डेप्थ सेंसर और 2 मेगापिक्सल का मैक्रो कैमरा सेंसर हो सकता है।

सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए डुअल सेल्फी कैमरा सेटअप हो सकता है, इसमें 32 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा सेंसर और 8 मेगापिक्सल वाइड-एंगल कैमरा सेंसर दिया जा सकता है। फोन में जान फूंकने के लिए 4,500 एमएएच की बैटरी दी जा सकती है जो वूक 4.0 फास्ट चार्ज और वायरलेस चार्जिंग सपोर्ट से लैस हो सकती है।
 
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

6.57 इंच

प्रोसेसर

क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 765जी

फ्रंट कैमरा

16-मेगापिक्सल + 8-मेगापिक्सल

रियर कैमरा

64-मेगापिक्सल + 8-मेगापिक्सल + 12-मेगापिक्सल + 2-मेगापिक्सल

रैम

8 जीबी

स्टोरेज

128 जीबी

बैटरी क्षमता

4200 एमएएच

ओएस

एंड्रॉ़यड 10

रिज़ॉल्यूशन

1080x2400 पिक्सल
 
ख़बरें

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: Realme, Realme X50, Realme X50 5G
Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Infinix GT 50 Pro होगा धांसू गेमिंग फोन, यूनीक डिजाइन के साथ फीचर्स लीक
  2. 3 हफ्तों तक चलने वाली Honor Watch X5i स्मार्टवॉच लॉन्च, 60Hz AMOLED डिस्प्ले, जानें कीमत
#ताज़ा ख़बरें
  1. Google Gemma 4: गूगल का नया AI मॉडल बिना इंटरनेट भी चलेगा, स्मार्टफोन बनेंगे सुपरस्मार्ट!
  2. 3 हफ्तों तक चलने वाली Honor Watch X5i स्मार्टवॉच लॉन्च, 60Hz AMOLED डिस्प्ले, जानें कीमत
  3. Samsung Galaxy S26 FE लॉन्च होगा 8GB रैम, Exynos 2500 प्रोसेसर के साथ, गीकबेंच पर खुलासा
  4. फ्री में बनाएं AI वीडियो! Google Vids में आया बड़ा अपडेट, ऐसे करें इस्तेमाल
  5. 25 इंच बड़े 300Hz डिस्प्ले के साथ Redmi G25 2026 गेमिंग मॉनिटर हुए लॉन्च, जानें सबकुछ
  6. Xiaomi ने सस्ता वैक्यूम क्लीनर किया लॉन्च, 10000Pa सक्शन, 180 मिनट का बैटरी बैकअप, जानें कीमत
  7. 8 हजार सस्ता खरीदें Samsung का 6000mAh बैटरी, 50MP कैमरा वाला फोन
  8. Amazon Securefest Sale: Rs 1899 से मिल रहे बेस्ट होम सिक्योरिटी कैमरा, डैशकैम डील्स!
  9. Haier ने भारत में नए हैवी ड्यूटी Desert Rose AC किए लॉन्च, जानें कीमत और फीचर्स
  10. Infinix GT 50 Pro होगा धांसू गेमिंग फोन, यूनीक डिजाइन के साथ फीचर्स लीक
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.